NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गरबा से हो जाता है बेहतरीन कार्डियो, जानिए इस डांस से मिलने वाले फायदे
    अगली खबर
    गरबा से हो जाता है बेहतरीन कार्डियो, जानिए इस डांस से मिलने वाले फायदे
    गरबा करने के फायदे

    गरबा से हो जाता है बेहतरीन कार्डियो, जानिए इस डांस से मिलने वाले फायदे

    लेखन अंजली
    Sep 26, 2024
    05:33 pm

    क्या है खबर?

    गरबा गुजरात का एक पारंपरिक नृत्य है, जो नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से किया जाता है।

    यह नृत्य केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज भी है।

    गरबा में तेज गति से घूमना, तालियों की धुन पर कदम मिलाना और समूह में सामंजस्य बनाकर नृत्य करना शामिल होता है।

    आइए जानते हैं कि इस नृत्य को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    #1

    भरपूर ऊर्जा देने में है सहायक

    गरबा का अभ्यास आपको भरपूर ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि इसमें लगातार घूमने, कूदने और तालियों की धुन पर कदम मिलाने की क्रियाएं शामिल होती हैं, जिससे आपकी हृदय गति बढ़ती है और कैलोरी भी बर्न होती है।

    यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    गरबा से स्टैमिना भी बेहतर होता है और आप अधिक समय तक खुद को सक्रिय महसूस कर सकते हैं।

    #2

    सहनशक्ति बढ़ाने है सहायक

    नियमित रूप से गरबा करने से आपकी शारीरिक सहनशक्ति भी बढ़ सकती है।

    इसमें लंबे समय तक लगातार नृत्य करना पड़ता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है और थकान कम महसूस होती है।

    इस नृत्य में विभिन्न प्रकार की मुद्राओं का अभ्यास होता है, जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं।

    इससे आप अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और आपकी फिटनेस स्तर में सुधार होता है।

    #3

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी

    गरबा केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

    इसमें संगीत की धुन पर तालमेल बिठाना होता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहता है और तनाव कम होता है।

    इसके अलावा समूह में नृत्य करने से सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।

    नियमित रूप से गरबा करने से मानसिक संतुलन बेहतर होता है और आप अधिक खुश महसूस करते हैं, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

    #4

    शरीर के लचीलेपन में हो सकता है सुधार 

    गरबा करते समय आपको अलग-अलग मुद्राओं का अभ्यास करना पड़ता है, जिससे शरीर के लचीलेपन में सुधार हो सकता है। इसमें हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ना और घुमाना शामिल है।

    यह एक्सरसाइज जोड़ों की गतिशीलता को बढ़ाता है। नियमित रूप से गरबा करने से आपका शरीर अधिक लचीला हो जाता है।

    आप अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्डियो एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    कार्डियो एक्सरसाइज

    कैसे इतना फिट रहती है हॉलीवुड स्टार ब्लेक लिवली? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन खान-पान
    जन्मदिन विशेष: किस डाइट और एक्सरसाइज से हमेशा फिट रहते हैं आयुष्मान खुराना? योग
    जिम करने के दौरान बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, जानिए फिटनेस क्यों बन रही खतरा स्वास्थ्य
    खुद को कैसे फिट रखते हैं हार्दिक पांड्या? जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान खान-पान

    लाइफस्टाइल

    बालों की कई समस्याओं का प्राकृतिक इलाज कर सकता है कपूर, जानिए इस्तेमाल के तरीके बालों की समस्या
    सिर में नींबू लगाने से दूर हो सकती हैं कई समस्याएं, जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका बालों की समस्या
    सेब से घर पर बनाएं स्वादिष्ट मक्खन, जानिए इसकी रेसिपी                                खान-पान
    शाम के समय चाय के साथ बनाकर खाएं पोटली समोसे, आसान है रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025