NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के पांच प्रमुख 'नो इंटरनेट' वाले पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जाएं घूमने
    अगली खबर
    भारत के पांच प्रमुख 'नो इंटरनेट' वाले पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जाएं घूमने
    भारत की 'नो इंटरनेट' वाली जगहें

    भारत के पांच प्रमुख 'नो इंटरनेट' वाले पर्यटन स्थल, छुट्टियों में जाएं घूमने

    लेखन अंजली
    Oct 31, 2022
    06:58 am

    क्या है खबर?

    इंटरनेट की मदद से कई सुविधाएं मिली है, लेकिन यह तनाव और चिंता का भी कारण बनता है। इसलिए समय-समय पर इससे दूर रहना लाभदायक हो सकता है।

    इस कारण से अगर अपनी छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए 'नो इंटरनेट' वाली जगहों की तलाश कर रहे हैं तो भारत में ऐसी जगहें मौजूद हैं।

    आइए आज हम आपको भारत के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं जहां इंटरनेट सुविधा कम या फिर बिल्कुल नहीं है।

    #1

    फूलों की घाटी, उत्तराखंड

    उत्तराखंड के इस सुंदर स्थान में मोबाइल नेटवर्क नहीं आता, लेकिन जहां तक ​​नजर जाती है, यह जगह रंगीन फूलों से सजी हुई है। फूल खिलने के मौसम के दौरान यह यात्रा आदर्श होगी।

    यहां की सैर आपको धरती पर जन्नत का अहसास करा सकती है क्योंकि लहरदार पहाड़ियों और खूबसूरत फूल एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते हैं।

    यहां आप अपनी छुट्टियों के दौरान आकर अपने जीवन के कुछ क्षण शांति से व्यतीत कर सकते हैं।

    #2

    स्वर्गारोहिणी, उत्तराखंड

    स्वर्गारोहिणी, उत्तराखंड का एक और दर्शनीय स्थल है।

    माना जाता है कि इसी मार्ग से द्रौपदी और पांडव गुजरे थे। यहां घूमने का आदर्श समय मार्च से दिसंबर के बीच का है और यह एक नो इंटरनेट जोन है।

    इस जगह में आमतौर पर शांत और सुखद वातावरण बना रहता है, जिसका अनुभव लेकर आप सुकून महसूस कर सकते हैं।

    #3

    अगुम्बे, कर्नाटक

    कर्नाटक की यह जगह पूरी दुनिया में अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जानी जाती है। बता दें कि यह जगह भी नो इंटरनेट वाली है।

    यहां सनसेट प्वाइंट से आप सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देख सकते हैं, जो आपकी शाम को खूबसूरत बना देता है। वहीं, यहां पर कई खूबसूरत झरने भी हैं।

    यही नहीं, अगर आपको वन्यजीवों से लगाव है तो यहां आप कई जंगली प्रजातियों को देख सकते हैं।

    #4

    युमथांग घाटी

    सिक्किम की यह जगह भी नो इंटरनेट जोन वाली है और इसे फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है।

    इस घाटी की सुंदरता देखेंगे तो आप भी मान जाएंगे कि इसे ये नाम देना बिल्कुल गलत नहीं है।

    अगर आपकों फूलों से लगाव है तो आपको यह स्थल बहुत पसंद आएगा।

    यहां आकर आप विभिन्न तरह के खूबसूरत फूलों के बीच अपने जीवन के कुछ क्षण सूकून से बिता सकते हैं।

    #5

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत कम स्थानों को छोड़कर कोई इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    इसके गहरे समुद्र, चमचमाता नीला पानी, खूबसूरत सूर्यास्त का दृश्य और सफेद रेत देखकर आपको यहां इंटरनेट ना होने का दुख नहीं होगा।

    आप यहां अकेले या अपने प्रियजनों के साथ सुखदायक हवा और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    सिक्किम
    कर्नाटक
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान

    पर्यटन

    इन पांच आध्यात्मिक स्थलों के बिना अधूरी है वाराणसी की यात्रा उत्तर प्रदेश
    गोवा की यात्रा के दौरान वहां से खरीदना न भूलें ये पांच चीजें गोवा
    केरल की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी केरल
    बहुत खूबसूरत हैं ओडिशा के ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल ओडिशा

    सिक्किम

    सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार लोकसभा चुनाव
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने मणिपुर
    पहले चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा और बिहार में सबसे कम वोटिंग, जानें बड़ी बातें बिहार
    नवीन पटनायक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ओडिशा

    कर्नाटक

    भारत में 82 हुई 'टमाटर फ्लू' के संक्रमितों की संख्या, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी तमिलनाडु
    कर्नाटक: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में लगाए वीर सावरकर को पोस्टर कांग्रेस समाचार
    कौन है सबसे अमीर राजनेता केजीएफ बाबू, जिन्होंने बनाई 350 करोड़ दान करने की योजना? कांग्रेस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में तैनात होंगे मुधोल हाउंड, जानें क्या है इस कुत्ते की खासियत नरेंद्र मोदी

    लाइफस्टाइल

    दिवाली पार्टी को मजेदार बना सकती हैं ये पांच गेम्स दिवाली
    डाइट में शामिल करें ब्रसल स्प्राउट, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ खान-पान
    दिवाली पर भारत के इन 5 राज्यों में बनते हैं ये पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां जम्मू-कश्मीर
    खुद को फिट रखने के लिए यह डाइट और वर्कआउट प्लान फॉलो करती हैं किम कार्दशियन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025