NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार
    अगली खबर
    सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार

    सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 06, 2019
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की नागरिकों की 100 साल की जीवन प्रत्याशा (life expectancy) के लिए काम कर रही है।

    लगातार पांच बार के मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के प्रमुख चामलिंग ने कहा कि उनके राज में जीवन प्रत्याशा 11 साल बढ़ी है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में हाइडल पावर से दो लाख करोड़ रुपये का राजस्व पाने की उम्मीद कर रही है।

    बयान

    '100 साल तक जिए सिक्किम के लोग'

    पार्टी के स्थापना दिवस पर दिए अपने भाषण में चामलिंग ने कहा, "अभी राज्य में जीवन प्रत्याशा 71 साल है। 1994 में जब हम सत्ता में आए थे तब यह 60 साल थी। हमारी सरकार के 25 सालों में यह 11 साल बढ़ी है। हमारा उद्देश्य है कि सिक्किम का हर निवासी कम से कम 100 साल तक जिए।"

    जानकारी के लिए बता दें कि पवन चामलिंग देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं।

    दावा

    'हर घर को सरकारी नौकरी'

    अपने भाषण में चामलिंग ने कहा कि सिक्किम देश का पहला राज्य है जहां हर घर में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी गई है।

    सरकार ने 12 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं और आठ हजार नई नौकरियां की घोषणा की है।

    साथ ही 50 हजार छात्रों को लैपटॉप भी वितरित किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि 25 साल राज्य की SDP 440 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 23 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

    चुनाव

    क्या है राज्य का चुनावी गणित

    राज्य में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव होंगे। पिछली बार हुए चुनावों में SDF ने कुल 32 सीटों में से 21 सीटें और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 10 जीती थीं।

    बाकी बची एक सीट पर मुख्यमंत्री चामलिंग के भाई ने चुनाव जीता था। बाद में SKM के सात विधायक SDF की तरफ चले गए। फिलहाल राज्य में SDF के 29 और SKM के दो विधायक हैं।

    हालांकि इस बार SDF को कड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    विधानसभा

    ताज़ा खबरें

    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर
    ओडिशा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, आज भी भारी बारिश की चेतावनी  ओडिशा
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकारा- भारत ने किया था नूर खान एयरबेस पर हमला शहबाज शरीफ
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    लोकसभा चुनाव

    आंध्रप्रदेश सरकार की नई योजना, 93 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन और 10-10 हजार रुपये आंध्र प्रदेश
    क्या मतदाता सूची में आपका नाम है? लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह करें चेक विधानसभा
    बंगाल में जमने के लिए भाजपा करेगी 300 से ऊपर रैली, अप्रैल में कोलकाता में महारैली पश्चिम बंगाल
    चुनावी वादों को लेकर गडकरी का बयान, विपक्ष ने सरकार पर कसा तंज नितिन गडकरी

    विधानसभा

    झोपड़ी में रहते हैं ये भाजपा विधायक, घर बनाने के लिए लोग जमा कर रहे चंदा मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनाव से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव में बराबरी पर छूटी कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई हरियाणा
    मायावती पर 40 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले अखिलेश अब शांत क्यों? भारतीय जनता पार्टी
    पुलवामा आतंकी हमला: क्यों और कैसे कश्मीर में अपना जाल फैला रहा है 'जैश-ए-मोहम्मद' पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025