NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / केरल की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी
    अगली खबर
    केरल की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी
    केरल घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये चीजें।

    केरल की ये पांच चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें इनकी खरीदारी

    लेखन अंजली
    Sep 13, 2022
    10:25 pm

    क्या है खबर?

    'गॉड्स ऑन कंट्री' (भगवान का देश) रूप में पहचाने जाने वाला केरल अपने समुद्र तटों, हरे-भरे परिदृश्य, आयुर्वेदिक उपचारों, समृद्ध कला और संस्कृति के लिए बहुत लोकप्रिय है।

    इसके अलावा, यह राज्य यूनिक चीजों की खरीदारी के लिए भी आदर्श है। यहां आपको बहुत सारे कलात्मक स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक गहने और कई ऐसी चीजें मिलेंगी, जिन्हें देखकर आपको हमेशा अपनी यात्रा के खूबसूरत क्षण याद आएंगे।

    आइए जानते हैं कि केरल में किन-किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए।

    #1

    अरनमुला कन्नड़ी

    केरल के अरनमुला गांव में विशेष रूप से निर्मित अरनमुला कन्नड़ी एक तरह का दर्पण है, जो अपने प्रतिबिंब की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

    यह दर्पण धातु से तैयार किया जाता है और इसके बीच में एक शीशा लगा होता है। इस दर्पण को ऐसे डिजाइन किया जाता है कि इसका पूरा फोकस उसमें देखने वाले शख्स पर ही होता है।।

    केरल का यह दर्पण जीवन में धन और गुडलक लाने के लिए भी जाना जाता है।

    #2

    निलाविलक्कु

    निलाविलक्कु पारंपरिक तेल के दीये हैं, जिन्हें केरल से खरीदना तो बनता है।

    आमतौर पर ये दीये पीतल या कांसे से बने होते हैं और इन्हें धार्मिक कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

    ये दीये आमतौर पर घर के बरामदे में रखे जाते हैं और घर की युवा लड़कियां शाम और भोर में इन्हें जलाती हैं।

    इन दीयों को जलाना शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इनसे घर में गुडलक आता है।

    #3

    कथकली मास्क

    कथकली एक शास्त्रीय भारतीय नृत्य रूप है, जो केरल में उत्पन्न हुआ और इसकी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।

    प्रदर्शन के दौरान डांसर फाइबर और कृत्रिम पत्थरों से तैयार किए गए मुखौटे पहनते हैं, जो विभिन्न पात्रों को चित्रित करते हैं।

    आप भी इन विभिन्न आकारों में उपलब्ध इन मास्क को खरीद सकते हैं और इनका अपने घर में सजावटी वस्तु के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #4

    नेट्टूर पेटी

    नेट्टूर पेटी केरल का एक पारंपरिक और अनोखा गहनों का डिब्बा है, जिसकी उत्पत्ति केरल के कन्नूर जिले के नेट्टूर क्षेत्र में हुई थी।

    इन खूबसूरत डिब्बों को शीशम या देशी लकड़ी से बनाया जाता है, जिस पर जटिल पैटर्न में पीतल का काम होता है।

    इस डिब्बे का शीर्ष पिरामिड जैसा है, जिसके ऊपर एक नक्काशीदार पीतल का टुकड़ा और नीचे का हिस्सा आयताकार होता है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है।

    #5

    भित्ति चित्र

    केरल अपने ऐसे रंगीन चित्रों के लिए भी प्रसिद्ध है, जिन्हें लोकप्रिय रूप से भित्ति चित्र कहा जाता है।

    ये चित्र आमतौर पर प्राचीन मंदिरों और केरल के महलों की दीवारों पर पौराणिक कथाओं और किंवदंतियों को दर्शाते हैं।

    प्रामाणिक भित्ति चित्रों में ललित कला के उज्ज्वल, विशिष्ट और तकनीकी कार्य शामिल हैं।

    आप तिरुवनंतपुरम में पुराने लोगों से ये चित्र खरीद सकते हैं, जिन्हें प्रसिद्ध भित्ति कलाकारों द्वारा दीवारों या कैनवास पर बनाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    तिरुवनन्तपुरम
    ट्रेवल टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने SENA देशों में जड़े हैं 12 टेस्ट शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2025: पैट कमिंस और ट्रेविस हेड SRH की टीम का जल्द बन सकते हैं हिस्सा  IPL 2025
    जम्मू-कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से ही निपटाया जाएगा- विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय
    मस्क ने साझा किया टेस्ला के रोबोट का नया वीडियो, डांस करता आया नजर एलन मस्क

    केरल

    केरल: इस अंगूठी में जड़े 24,679 हीरे, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश
    केरल: मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी अमेरिका
    कोरोना से लेकर मंकीपॉक्स तक, केरल में क्यों दस्तक देती हैं इतनी बीमारियां? निपाह वायरस
    मंकीपॉक्स: भारत का दूसरा मामला भी केरल में, दुबई से लौटे शख्स को पाया गया संक्रमित अमेरिका

    तिरुवनन्तपुरम

    पूजा करते समय मंदिर में गिरे शशि थरूर, माथे पर आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती शशि थरूर
    सड़क पर जा रहे व्यक्ति के गले में लिपटा अजगर, मुश्किल से बची जान, देखें वीडियो केरल
    20 साल में परिवार के सात लोग मरे, करोड़ों की संपत्ति हड़पने वाले केयरटेकर पर आरोप केरल
    आरोपी को जमानत नहीं मिलने पर वकीलों की जज को धमकी, आप महिला नहीं होती तो.... केरल

    ट्रेवल टिप्स

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित ये पर्यटन स्थल हैं देखने लायक पश्चिम बंगाल
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है गुरेज घाटी, घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरूरी बातें जम्मू-कश्मीर
    लद्दाख के नजदीक मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
    एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का अद्भुत मिश्रण है कामशेत, घूम आएं इसके ये पर्यटन स्थल महाराष्ट्र

    लाइफस्टाइल

    तुलसी के बीज बनाम चिया बीज: दोनों में से किसका इस्तेमाल करना है बेहतर? खान-पान
    ग्रीस के ये पांच बेहतरीन होटल आपकी यात्रा को बना सकते हैं यादगार ग्रीस
    वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए कोलकाता के इन जगहों की करें यात्रा कोलकाता
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है आंवला, जानिए इससे बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025