NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों के दौरान रोजाना खाली पेट अजवाइन की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे
    अगली खबर
    गर्मियों के दौरान रोजाना खाली पेट अजवाइन की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे

    गर्मियों के दौरान रोजाना खाली पेट अजवाइन की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे

    लेखन अंजली
    May 02, 2024
    02:37 pm

    क्या है खबर?

    अजवाइन एक गुणकारी मसाला है, जिससे बनी चाय का सेवन गर्मियों के दौरान शरीर पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है।

    यह चाय पाचन को सुधारने, मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ाने, उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर नियंत्रित करने और आंत को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

    इसी तरह इससे कई अन्य लाभ मिल सकते हैं तो आइए आज हम आपको इस चाय को बनाने का तरीका और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    रेसिपी

    अजवाइन की चाय बनाने का तरीका

    चाय बनाने के लिए सबसे पहले अजवाइन को रातभर एक गिलास पानी में डालकर छोड़ दें।

    इसके बाद अगली सुबह पानी के इस मिश्रण में चायपत्ती डालकर 5 मिनट तक उबालें, फिर छानकर एक कप में डालें और इसका सेवन करें।

    आप चाहें तो इस चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू के रस के साथ शहद भी मिला सकते हैं।

    यहां जानिए वजन घटाने के लिए अजवाइन के इस्तेमाल के तरीके।

    पाचन

    पाचन को बढ़ावा देने में है कारगर

    अजवाइन की चाय का सेवन पाचन को सुधारने और अच्छे आंत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बेहतर मानी जाती है।

    अजवाइन में मौजूद थाइमोल और अन्य सक्रिय तत्व पाचन के गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं, जिससे अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जिन्हें भोजन के बाद गैस या पेट दर्द होता है क्योंकि यह पेट को शांत रखता है।

    वजन

    बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में है कारगर

    अगर आप बढ़ते वजन पर नियंत्रण पाना चाहते हैं तो रोजाना एक्सरसाइज करने के साथ अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें।

    ऐसे में अजवाइन की चाय का सेवन करना भी लाभदायक हो सकता है।

    एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों ने 8 हफ्ते तक अजवाइन की चाय का सेवन किया उनमें बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हुआ।

    यहां जानिए BMI से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    कोलेस्ट्रॉल

    उच्च कोलेस्ट्रॉल को कर सकती है नियंत्रित

    जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो इससे हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है और ब्लड सर्कुलेशन के साथ-साथ शरीर के कई हिस्‍सों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है।

    उच्च कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए रोजाना खाली पेट अजवाइन की चाय का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

    इसका कारण है कि अजवाइन फाइबर के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।

    #5

    कैंसर से सुरक्षित रखने में है मददगार

    अजवाइन में मौजूद एंटी-कैंसर प्रभाव कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त इसमें ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो एक कारगर एंटी-ऑक्सीडेंट है।

    यह एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को बेअसर कर स्तन कैंसर के साथ-साथ कई तरह के कैंसर को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है।

    इस लाभ के लिए रोजाना खाली पेट अजवाइन की चाय पीना लाभदायक हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    रोजाना रात को सोने से पहले खाएं लहसुन, मिलेगी बेदाग और स्वस्थ त्वचा  त्वचा की देखभाल
    गर्मी के मौसम में बनाकर खाएं ये 5 वीगन आइसक्रीम, आसान हैं इनकी रेसिपी  रेसिपी
    पुदीने का पानी होता है पोषण का भंडार, जानिए क्यों करना चाहिए गर्मी में इसका सेवन  डाइट
    गर्मियों में डाइट में शामिल करें पानी से भरपूर ये 5 पौष्टिक सब्जियां, शरीर रहेगा हाइड्रेटेड  डाइट

    लाइफस्टाइल

    कसरत के बाद न करें ये 5 गलतियां, पूरी मेहनत हो सकती है खराब एक्सरसाइज
    जंक फूड खाने की लालसा ज्यादा रहती है? दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके खान-पान
    समय से पहले झलक रहे हैं बढ़ती उम्र के लक्षण? राहत के लिए अपनाएं ये आदतें  त्वचा की देखभाल
    वजन घटाने में मदद कर सकता है नारियल पानी, जानिए कैसे वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025