NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना रात को सोने से पहले खाएं लहसुन, मिलेगी बेदाग और स्वस्थ त्वचा 
    अगली खबर
    रोजाना रात को सोने से पहले खाएं लहसुन, मिलेगी बेदाग और स्वस्थ त्वचा 

    रोजाना रात को सोने से पहले खाएं लहसुन, मिलेगी बेदाग और स्वस्थ त्वचा 

    लेखन सयाली
    Apr 20, 2024
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    किसी भी व्यंजन में लहसुन का तड़का लगाने से उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इस खान-पान में इस्तेमाल होने वाली सब्जी में कई स्वास्थ्य संबंधी गुण छुपे हैं।

    इसके खाने से जुड़े उपयोगों के अलावा, लहसुन त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। रोजाना रात के वक्त सोने से पहले कच्ची लहसुन की कलियां खाना त्वचा की देखभाल में सहयोग दे सकता है।

    आइए जानते हैं सोने से पहले लहसुन खाने से त्वचा को मिलने वाले फायदे।

    #1

    बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम 

    समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखना महिलाओं के बीच एक आम चिंता का विषय है। प्रदूषण और अल्ट्रा वॉयलेंट (UV) किरणें इसकी जिम्मेदार हो सकती हैं।

    लहसुन खाने से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकती हैं। लहसुन की सिर्फ एक कली को रोजाना सोने से पहले पानी के साथ खाने से आप कुछ दिनों में फर्क महसूस करेंगी।

    आप इसे शहद और नींबू पानी के साथ सुबह खाली पेट भी खा सकती हैं।

    #2

    ब्लैकहेड्स से मिलता है छुटकारा 

    ब्लैकहेड्स त्वचा के रोमछिद्रों में भरी गंदगी और अधिक तेल के कारण होने वाली आम समस्या है। इस समस्या को प्राकृतिक तौर पर ठीक करने के लिए लहसुन खाना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

    इसके अलावा आप टमाटर के साथ लहसुन का मास्क बनाकर भी त्वचा पर लगा सकती हैं। एक टमाटर को लहसुन की कलियों के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे ब्लैकहेड वाली जगह पर लगाएं।

    यह उपाय ब्लैकहेड्स को खत्म करके चिकनी त्वचा प्रदान करता है।

    #3

    दूर होंगे कील-मुंहासे

    रात के वक्त सोने जाने से पहले लहसुन खाने से चेहरे पर आए मुंहासों को ठीक किया जा सकता है। लहसुन के एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया का मुकाबला करते हैं।

    इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से आपको सुंदर, बेदाग और मुलायम त्वचा मिल सकती है। साथ ही लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक मौजूद होता है, जो बैक्टेरिया से लड़कर मुंहासों को दूर कर सकता है।

    लहसुन का तेल कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

    #4

    मॉइस्चराइजर की तरह करता है काम 

    लहसुन को अपने त्वचा की देखभाल रूटीन में शामिल करने का एक और फायदा है कि यह त्वचा के जलयोजन को बनाए रखने में मदद करता है।

    यह जलन को कम करके सूखी, फटी और परतदार त्वचा की मरम्मत करने में सहायता करता है। नारियल के दूध के साथ लहसुन को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं।

    इसके इस्तेमाल से त्वचा मॉइस्चराइज होती है और मुलायम बनी रहती है।

    #5

    बढ़ाता है कोलेजन उत्पादन 

    लहसुन में कोलेजन को बढ़ाने के लिए आवश्यक सल्फर यौगिक होते हैं। कोलेजन त्वचा को मुलायम और लचीला बनाए रखने के लिए एक जरूरी प्रोटीन होता है।

    इसके उत्पादन को बढ़ा के लहसुन झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है और एक समान रंगत पहुंचाता है।

    सोने से पहले लहसुन खाने से आपको जवान दिखने वाली त्वचा मिल सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    त्वचा की देखभाल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    खान-पान

    शरीर को कई लाभ प्रदान कर सकता है पानी, जानिए इसके सेवन का सही समय लाइफस्टाइल
    स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे डाइट
    आने वाला है आमों का सीजन, जान लीजिए 5 तरह की स्वादिष्ट मैंगो लस्सी की रेसिपी  रेसिपी
    नींबू पानी में मिलाएं ये 5 मसाले, दोगुना हो जाएगा इस पेय पदार्थ का स्वाद डाइट

    त्वचा की देखभाल

    धूप के प्रकोप से बेजान हो गए होंठ? आराम देंगी घर पर बनीं ये लिप बाम  होंठों की देखभाल
    दूध में इन चीजों को मिलाकर बनाएं बढ़िया फेस पैक, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा  खान-पान
    तैलीय प्रकार की त्वचा वाले जरूर लगाएं मॉइस्चराइजर, वरना हो सकती हैं ये समस्याएं लाइफस्टाइल
    शादी से पहले दुल्हन घर पर बनाकर लगाएं ये 5 फेस स्क्रब, मिलेगा निखार और कोमलता  शादी के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025