Page Loader
जानिए क्या है बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और इसे कैसे मापते हैं
बॉडी मास इंडेक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

जानिए क्या है बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और इसे कैसे मापते हैं

लेखन अंजली
Apr 12, 2022
02:21 pm

क्या है खबर?

बॉडी मास इंडेक्स (BMI) एक तरह का कैलक्यूलेटर होता है, जिसका इस्तेमाल शरीर में मौजूद फैट का लगभग में अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। BMI की गणना व्यक्ति के वजन और ऊंचाई को ध्यान में रखकर की जाती है और इससे आप यह आसानी से जान सकते हैं कि आप अधिक वजन वाले हैं, कम वजन वाले हैं या स्वस्थ वजन सीमा में है। आइए आज हम आपको BMI से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें विस्तार से बताते हैं।

जानकारी

BMI की गणना करने का तरीका

अगर किसी व्यक्ति का वजन 60 किलोग्राम है और ऊंचाई 1.6 मीटर (लगभग 5.2 फीट) है तो BMI 60/1.6² = 23.4 (सामान्य BMI) के बराबर होगा।

श्रेणियां

BMI की श्रेणियां

अगर आपका BMI 18.5 से 24.9 के बीच आता है तो समझ जाए कि आप स्वस्थ वजन वर्ग में हैं। हालांकि, अगर आपका BMI 18.5 से नीचे है तो आप अंडरवेट कैटेगरी में हैं यानी आपका वजन आपके शरीर के मुताबिक कम है। वहीं, जिस व्यक्ति का BMI 25 से 29.9 के बीच होता है तो वह अधिक वजन की श्रेणी में आता है। अगर आपका BMI 30 से 39.9 के बीच है तो आप मोटापे की श्रेणी में हैं।

अधिक BMI

अधिक BMI से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम

अगर आपका BMI अधिक वजन या

कम BMI

कम BMI भी स्वास्थ्य के लिए नहीं है सही

जिस तरह से अधिक BMI स्वास्थ्य जोखिमों की ओर इशारा करता है, ठीक उसी तरह कम BMI भी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। कम BMI यानी कम वजन का मतलब है कि आप कुपोषित हैं। इसके अतिरिक्त, आपको बालों का झड़ना, रूखी त्वचा, अनियमित पीरियड्स, हृदय रोग, खराब रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन संबंधी समस्याओं आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए स्वस्थ वजन पाने और सामान्य BMI बनाने के लिए अपनी डाइट में अधिक पोषण शामिल करें।

वजन

स्वस्थ BMI कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

स्वस्थ BMI प्राप्त करने का सबसे बेहतरीन तरीके हैं कि आप अपनी डाइट पर अतिरिक्त ध्यान दें और इसमें पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य और पेय पदार्थों को शामिल करें। इसके अतिरिक्त, अधिक से अधिक पानी पिएं और जंक फूड से दूरी बना लें। वहीं, स्वस्थ BMI के लिए शारीरिक सक्रियता भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना कुछ मिनट ब्रिस्क वॉक, एरोबिक्स एक्सरसाइज या अपनी मनपसंद कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।