NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
    अगली खबर
    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के तरीके

    ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    लेखन अंजली
    Dec 20, 2022
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    क्रिसमस के मौके पर घर को सजाने के लिए मार्केट में कई तरह की चीजें मिलती हैं, लेकिन अधिकतर सजावटी सामान ऐसी सामग्रियों से बनाए जाते है जो पर्यावरण के अनुकूल नहीं होती हैं।

    आइए आज हम आपको पांच ऐसी टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप ईको-फ्रेंडली क्रिसमस मना सकते हैं। इस तरह त्योहार का जश्न सभी के लिए स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

    #1

    असली क्रिसमस ट्री खरीदें

    ज्यादातर नकली क्रिसमस ट्री ऐसे उत्पादों से बनती हैं जो प्राकृतिक तौर पर गलते नहीं हैं। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं।

    ऐसे में पर्यावरण के अनुकूल क्रिसमस ट्री की तलाश करें। एक असली क्रिसमस ट्री नकली की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है और इसका इस्तेमाल घर के वातावरण को ताजगी से भरने में मदद कर सकता है।

    सजा हुआ असली क्रिसमस ट्री घर को बहुत खूबसूरत लुक देता है।

    #2

    रीसाइकल्ड गिफ्ट रैपिंग पेपर का करें इस्तेमाल

    इन दिनों मार्केट में तरह-तरह के डिजाइनर गिफ्ट रैपिंग पेपर उपलब्ध हैं। इनमें शामिल मैटेलिक या ग्लॉसी रैपिंग पेपर को रीसाइकल्ड करना मुश्किल होता है, इसलिए इन्हें न खरीदें।

    इनकी बजाय इस साल क्रिसमस गिफ्ट्स के लिए रीसाइकल्ड गिफ्ट रैपिंग पेपर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो गिफ्ट को अखबार या हस्त-निर्मित शीट्स से भी पैक कर सकते हैं।

    इसके अलावा आप अपने दोस्तों से भी कह सकते हैं कि वे भी अपने गिफ्ट्स को इनसे पैक करें।

    #3

    LED लाइट्स लगाएं

    अमूमन लोग क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए तरह-तरह की फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ये पर्यावरण के अनुकूल नहीं होती हैं।

    बेहतर होगा कि आप इनकी जगह LED लाइट्स का इस्तेमाल करें। इन लाइट्स को बनाने में गैलियम फोस्फाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कम ऊर्जा की खपत में ज्यादा प्रकाश उत्पन्न होता है।

    #4

    हस्त-निर्मित गिफ्ट दें

    क्रिसमस थीम पर बने प्लास्टिक गिफ्ट्स किफायती होते हैं, लेकिन एक निश्चित समय के बाद कचरे में ही जाते हैं और ये हमें प्लास्टिक की खपत के अंतहीन चक्र में डाल देते हैं।

    ऐसे में इस क्रिसमस पर पर्यावरण के अनुकूल हस्त-निर्मित गिफ्ट देने की प्रथा शुरू करें।

    अगर आप इसके लिए तैयार हैं तो हाथ से बने आर्ट वर्क, फूलों वाली चीजें, प्लांटेबल स्टेशनरी, इको-फ्रेंडली कटलरी और स्नैक्स बॉक्स आदि गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

    #5

    सजावट के लिए ईको-फ्रेंडली चीजों का ही करें इस्तेमाल

    घर को सजाने वाले प्‍लास्टिक के सामान का इस्‍तेमाल बहुत बढ़ गया है।

    क्रिसमस पर ये घर की सजावट के काम आते हैं, लेकिन कुछ‍ दिनों बाद ही सड़कों और गलियों में बिखरे नजर आते हैं।

    इनसे नालियां तो जाम होती ही हैं, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

    अगर आप पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं तो इनकी जगह ईको-फ्रेंडली चीजें जैसे पेपर क्राफ्ट और बांस आदि का इस्तेमाल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    घर की सजावट
    पर्यावरण
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    क्रिसमस

    सांता बनकर बच्चों से मिलने पहुंचे बराक ओबामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अमेरिका
    क्रिसमस पार्टी पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो ये स्टाइलिश आउटफिट्स करें ट्राई लाइफस्टाइल
    खास तरीके से इस देश में बनाया गया है क्रिसमस ट्री, बना सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    कहीं बकरी का स्टैच्यू जलाना तो कहीं कब्रिस्तान का दौरा, यहां मनाया जाता है अजीबो-गरीब क्रिसमस जापान

    घर की सजावट

    लोहे की खिड़की से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    कुछ यूं सजाएं करवाचौथ की पूजा थाली, लगेगी बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल
    त्योहारों के मौसम में इन हैक्स की मदद से बनाएं रंगोली, लगेगा बहुत कम समय दिवाली
    छोटे लिविंग रूम में कुछ इस तरह से करें बैठने की व्यवस्था लाइफस्टाइल

    पर्यावरण

    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें
    गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मददगार हैं ये पौधे लाइफस्टाइल
    सुप्रीम कोर्ट की समिति ने बताया आखिर कितनी होती है एक पेड़ की कीमत वृक्ष संकट
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर ग्लोबल वॉर्मिंग

    लाइफस्टाइल

    कान की बीमारी टिनिटस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज स्वास्थ्य टिप्स
    पुरानी साड़ियों को फेंकने की बजाय उनसे बनाएं ये 5 तरह की आउटफिट्स महिलाओं के लिए टिप्स
    किमची को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये फायदे खान-पान
    आत्मविश्वासी बनने के लिए खुद से प्यार करना है जरूरी, अपनाएं ये 5 तरीके मानसिक स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025