Loading...
दिल्ली-NCR में होते हैं ये 5 शानदार क्रिसमस फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं
दिल्ली-NCR में शानदार क्रिसमस कार्निवल आयोजित होते हैं

दिल्ली-NCR में होते हैं ये 5 शानदार क्रिसमस फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं

लेखन गौसिया
Dec 20, 2022
05:30 pm

क्या है खबर?

साल का आखिरी महीना चल रहा है और चंद दिन बाद क्रिसमस आ जाएगा। इस खास मौके के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आप दिल्ली, गुरूग्राम या नोएडा में हैं तो आप यहां ऐसे कई फेस्टिवल में जा सकते हैं जो खास क्रिसमस के लिए बनाए जाते हैं। आइए आज हम आपको दिल्ली-NCR में क्रिसमस का अनुभव करने के लिए पांच जगहों के बारे में बताते हैं।

#1

जर्मन क्रिसमस मार्केट

जर्मन क्रिसमस मार्केट दिल्ली के निजामुद्दीन के सुंदर नर्सरी में स्थित है। यह फेस्टिवल 24 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आयोजित होगा और यहां पर फ्री एंट्री रहेगी। यहां आप क्रिसमस की भावना को बेहतरीन तरीके से महसूस कर सकते हैं।

यहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं, जायकेदार खाना खा सकते, ड्रिंक्स पी सकते, कला गतिविधियां और बहुत सारे आकर्षक खेलों का आनंद ले सकते हैं, जो क्रिसमस आधारित होंगी।

#2

बोहो बाजार

बोहो बाजार दिल्ली के JLN स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थित है और यह 23 से 25 दिसंबर तक सुबह 11:00 बजे से खुलेगा। यहां आपको एंट्री के लिए 149 रुपये देने होंगे।

यह बहुत मशहूर शॉपिंग फेस्टिवल है, जो आपकी छुट्टियों को और भी ज्यादा मेजदार बनाने के लिए बेहतरीन है।

इस मेगा शॉपिंग कार्निवल में कपड़े, घर का सामान, सजावट की चीजें और फुटवियर से लेकर खाद्य उत्पाद, गिफ्ट आइटम और बहुत कुछ मिलता है।

ADVERTISEMENT

#3

सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल

सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत के प्लाजा में स्थित है। यहां क्रिसमस फेस्टिवल 15 दिसंबर से ही शुरू हो चुका है।

इस मॉल में शानदार क्रिसमस कार्निवाल होता है। यहां क्रिसमस ट्री को रोशनी और अद्भुत सजावट से सजाया जाता है। यहां पर आप बेहतरीन फोटोशूट भी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप यहां से कई तरह की सजावट वाली चीजें ले सकते हैं और खास क्रिसमस के मौके के लिए बनाई गए कुकीज वगैरह भी खरीद सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#4

गुरुग्राम DLF क्लब 3, 4 और 5

गुरूग्राम में DLF क्लब 3, क्लब 4 और क्लब 5 क्रिसमस कार्निवाल के लिए जबरदस्त और शानदार जगहों में शामिल हैं।

यहां आप 24 दिसंबर को शाम 7:00 बजे और 25 दिसंबर को दोपहर से जा सकते हैं।

यहां पर आप कई तरह की ड्रिंस्क के साथ लाइव संगीत और लाइव बैंड का आनंद भी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां मजेदार और लजीज खाना भी खा सकते हैं।

#5

क्लिंब सिटी, नोएडा

नोएडा के सेक्टर 132 स्थित क्लिंब सिटी बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। आप यहां 24 और 25 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां पर आपको बिल्कुल फ्री एंट्री मिलेगी।

आप यहां पर अपने बच्चों के साथ क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं, मौज-मस्ती कर सकते हैं और शानदार खाने का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENT