NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कहीं बकरी का स्टैच्यू जलाना तो कहीं कब्रिस्तान का दौरा, यहां मनाया जाता है अजीबो-गरीब क्रिसमस
    अगली खबर
    कहीं बकरी का स्टैच्यू जलाना तो कहीं कब्रिस्तान का दौरा, यहां मनाया जाता है अजीबो-गरीब क्रिसमस

    कहीं बकरी का स्टैच्यू जलाना तो कहीं कब्रिस्तान का दौरा, यहां मनाया जाता है अजीबो-गरीब क्रिसमस

    लेखन ईशा शर्मा
    Dec 25, 2019
    03:31 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में हर साल क्रिसमस का त्योहार आज के दिन यानी 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है।

    आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ देशे ऐसे भी हैं यहां क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए अजीब परंपराएं निभाई जाती हैं। जिनमें बकरी के स्टैच्यू को जलाना, क्रिसमस के दिन झाडू छिपाना, परिवार के साथ कब्रिस्तान में घूमना, KFC में डिनर करना आदि शामिल हैं।

    तो आइए जानते हैं इन अजीब परंपराओं के बारे में।

    स्वीडन

    यहां बकरी के स्टैच्यू को जलाने की परंपरा के साथ मनाया जाता है क्रिसमस

    स्वीडन के गवले शहर में बकरी के स्टैच्यू काे आग से जलाकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है।

    1966 में टाउन स्क्वायर से शुरू हुई यह परंपरा आज भी मनाई जाती है जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं।

    यहां एक पुआल से बने बकरी के स्टैच्यू को आग लगाई जाती है जिसे कुछ लोग बचाने की कोशिक करते हैं तो कुछ नष्ट करने की। इसकी ऊंचाई 42 फीट, चाैड़ाई 23 फीट और इसका वजन 3.6 टन तक होता है।

    जापान

    परिवार के साथ KFC में डिनर

    जापान में क्रिसमस साधारण तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। पिछले कुछ सालों में यहां कई जगहों पर एक अगल ट्रेडिशन शुरू हुआ है जिसमें क्रिसमस वाले दिन परिवार के सभी लोग KFC में डिनर करने जरूर जाते हैं।

    वहीं कई जगहों पर क्रिसमस से कुछ दिन पहले रात को बच्चे अपने जूते खिड़की पर रख देते हैं। उन जूतों में लोग अच्छे बच्चों के लिए गिफ्ट्स रखते हैं और शरारती बच्चों के लिए सड़े आलू रखकर चले जाते हैं।

    फिलीपींस

    बेहद खास है यहां का विशाल लालटेन महोत्सव

    फिलीपींस में हर साल क्रिसमस की पूर्व संध्या के माैके पर लालटेन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

    यह त्योहार लालटेन के नाम से प्रसिद्ध है। इसे सजाने के लिए बड़े आकार में हजारों बिजली के बल्बों से तैयार किया जाता है।

    कहा जाता है कि क्रिसमस पर आधारित नाटक, पार्टी और डेकोरेशन का काम सितंबर महीने में ही शुरु हो जाता है और दिसंबर महीने तक चलता है, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में इक्ट्ठा होते हैं।

    फिनलैंड

    यहां क्रिसमस के माैके पर परिवार करते हैं कब्रिस्तान का दौरा

    फिनलैंड में क्रिसमस की पूर्व संध्या के दिन परिवार के सभी सदस्य कब्रिस्तान में घूमने के लिए जाते हैं।

    यहां वे अपने मृतक रिश्तेदारों की याद में मोमबत्तियां जलाते हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ स्थानीय लोग कब्रिस्तान में केवल रोशनी देखने पहुंचते है।

    फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में लगभग 75% परिवार क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कब्रिस्तानों में घूमने जाते हैं। इसके लिए प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम भी किये जाते हैं।

    नाॅर्वे

    यहां झाडू छिपाने की प्रथा के साथ मनाया जाता है क्रिसमस

    नाॅर्वे में सदियों से एक परंपरा मनाई जाती है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां के लोग अपने घरों के झाडू छिपा कर क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं।

    उनका कहना है कि क्रिसमस के मौके पर बुरी आत्माएं और चुड़ैल उड़ने के लिए झाड़ूओं की तलाश में आती हैं।

    इसलिए लोग अपने झाड़ूओं को चोरी होने से बचाने के लिए किसी महफूज़ जगह पर छिपा देते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    फिलीपींस
    लाइफस्टाइल
    क्रिसमस

    ताज़ा खबरें

    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार

    जापान

    किग्स इलेवन पंजाब के मालिक नेस वाडिया को मिली दो साल की सजा, जानें मामला पंजाब किंग्स
    बाइसेक्सुअल थ्रीसम की चाहत रखने वालों के लिए जापान में खुला सेक्स रोबोट वेश्यालय रोबोट
    भारतीय इंजीनियर ने बनाया पानी से चलने वाला इंजन, भारत में नहीं जापान में होगा लॉन्च भारत की खबरें
    जापानः बुलेट ट्रेन के नए मॉडल ने बनाया स्पीड का नया रिकॉर्ड, जानें क्या रही रफ्तार बुलेट ट्रेन

    फिलीपींस

    चीन ने थल सैनिकों की संख्या की आधी, नौसेना और वायुसेना में ताकत बढ़ाई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी
    यहाँ अफ़वाह रोकने के लिए बना अनोखा कानून, जुर्माने के साथ मिलेगी कचरा उठाने की सज़ा अजब-गजब खबरें
    बहन को बचाने के लिए 14 फीट लंबे मगरमच्छ से भिड़ गया 15 वर्षीय लड़का अजब-गजब खबरें
    इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत, जानें कैसे अजब-गजब खबरें

    लाइफस्टाइल

    ज्यादा सोना है सेहत के लिए हानिकारक, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं स्वास्थ्य
    बढ़ती उम्र चेहरे पर झलकने लगी है? इन टिप्स को अपनाकर करें देखभाल स्वास्थ्य
    बिना तकिए के सोना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे स्वास्थ्य
    अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार चुनें अपना पालतू जानवर, इन बातों का जरूर रखें ध्यान लाइफस्टाइल

    क्रिसमस

    सांता बनकर बच्चों से मिलने पहुंचे बराक ओबामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अमेरिका
    क्रिसमस पार्टी पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो ये स्टाइलिश आउटफिट्स करें ट्राई लाइफस्टाइल
    खास तरीके से इस देश में बनाया गया है क्रिसमस ट्री, बना सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025