बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्ब्स युक्त इन खाद्य पदार्थों को खाएं, मिलेंगे कई फायदे
क्या है खबर?
कार्ब्स यानी कार्बोहाइड्रेट, शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है और यह आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार है।
हालांकि, सभी कार्ब्स एक जैसे नहीं होते। प्रोसेस्ड कार्ब्स का सेवन कई स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता हैे, जबकि उच्च कार्ब्स वाले खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
आज स्वास्थ्य टिप्स में हम आपको उच्च कार्ब्स वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बतायेंगे, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।
#1
काबुली चने
काबुली चने बहुत ही पौष्टिक होते हैं और इनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
प्रति 100 ग्राम काबुली चने में 27.4 ग्राम कार्ब्स होता है। इसके साथ ही यह फाइबर, विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भी भरपूर होता है, जो हृदय और पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
कुछ अध्ययनों के मुताबिक, काबुली चना का सेवन कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। हालांकि, इस पर अभी और शोध करने की जरूरत है।
#2
चकोतरा
चकोतरा खट्टे स्वाद वाला फल है, जिसमें लगभग 8 प्रतिशत कार्ब्स के साथ विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद है। इसका सेवन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
चकोतर खाने से खासतौर पर हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है।
इसके अलावा चकोतर में पाए जाने वाले यौगिक किडनी की पथरी से राहत दिलाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।
#3
शकरकंद
शकरकंद का सेवन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है, इसलिए आपको अभी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
प्रति 100 ग्राम शकरकंद में लगभग 20.7 ग्राम कार्ब्स होता है और इसके साथ इसमें फाइबर, विटामिन-A और C और पोटैशियम की मात्रा भी होती है। ये पोषक तत्व पुरानी बीमारियों के खिलाफ बचाव का काम करते हैं।
यहां जानिए शकरकंद के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में।
#4
क्विनोआ
क्विनोआ एक उच्च कार्ब वाला खाद्य पदार्थ है, जिसमें 70 प्रतिशत कार्ब्स के साथ प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है।
इसका सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण रखता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
इसके अलावा यह बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में और आंत के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते में सहायक है।
क्विनोआ का सेवन करने से ये स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।
#5
चुकंदर
सर्दियों में आने वाली सब्जियों में से एक चुकंदर में ज्यादा कार्ब्स नहीं होता है। प्रति 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 10 ग्राम कार्ब्स होता है, लेकिन फिर भी इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।
इसमें विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट और अकार्बनिक नाइट्रेट होता है, जो समग्र स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में योगदान देते हैं।
ज्यादातर लोग इसे सलाद और जूस के रूप में डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन आप इससे चुकंदर ब्राउनी भी बना सकते हैं।