NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती हैं शकरकंद, जानिए इसके फायदे
    लाइफस्टाइल

    कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती हैं शकरकंद, जानिए इसके फायदे

    कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती हैं शकरकंद, जानिए इसके फायदे
    लेखन अंजली
    Oct 27, 2020, 08:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती हैं शकरकंद, जानिए इसके फायदे

    शकरकंद को कुछ क्षेत्रों में लोग शकरकंदी के नाम से भी जानते हैं और इसे खाने का तरीका भी अलग-अलग है। यह कई तरह के औषधीय गुणों से समृद्ध होती है जो कई तरह के रोगों को शरीर से दूर रखने के साथ-साथ उनके इलाज में भी सहायक साबित हो सकती है। चलिए फिर जानते हैं कि शकरकंद का सेवन किस तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

    पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है शकरकंद

    पाचन तंत्र शरीर का अहम भाग है जिसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है क्योंकि इसकी मदद से ही शरीर को पोषण मिलने में मदद मिलती है। शकरकंद का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखने में सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को राहत देने में सक्षम है। अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो आपको अपनी डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल करना चाहिए।

    कैंसर जोखिमों से राहत दिलाने में मददगार है शकरकंद

    डाइट में शकरकंद को शामिल करने से कैंसर के जोखिमों को भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है। शकरकंद के गुण एक नहीं बल्कि कई तरह के कैंसर के जोखिमों से बचा सकते हैं। इनमें प्रोस्टेट, लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफैगस, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल हैं। वहीं, शकरकंद में सम्मिलित एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

    हड्डियों को मजबूत करने में कारगर है शकरकंद

    इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शरीर की तमाम गतिविधियां हड्डियों पर आधारित होती हैं इसलिए इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना काफी जरूरी है। वैसे हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम काफी हद तक मदद करता है और शकरकंद में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में काफी मदद करते हैं। इस वजह से शकरकंद का सेवन हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

    आंखों को सुरक्षित रखने में लाभदायक है शकरकंद

    बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखें भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आंखों की कमजोरी को दूर करने में शकरकंद का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, शकरकंद में विटामिन-ई और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व आंखों से जुड़ी बीमारी एज रिलेटेड मैक्युलर डीजेनेरेशन को दूर रखने का काम करते हैं। इसी के साथ ही जिंक रेटिना को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: हेनरी शिप्ले ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, काइल जैमीसन से होती है तुलना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पंजाब: वैवाहिक कलह में बड़े सैन्य अधिकारी ने पत्नी और खुद को गोली मारी पंजाब
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: उसामा मीर ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानें कैसे रहे हैं उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    'करिश्मा का करिश्मा' फेम झनक शुक्ला ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, साझा की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार

    स्वास्थ्य

    स्विमिंग करने वाले अपनाएं ये 5 स्किन केयर टिप्स, मिलेंगे कई फायदे त्वचा की देखभाल
    काजू का तेल सेहत के लिए है लाभदायक, जरूर करें इस्तेमाल बालों का झड़ना
    त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां त्वचा की देखभाल
    बादाम बनाम मूंगफली: दोनों के मक्खन में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है ज्यादा बेहतर? खान-पान

    लाइफस्टाइल

    लोहड़ी 2023: त्योहार को ईको-फ्रेंडली तरीके से मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लोहड़ी
    मकर संक्रांति: त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे ये 5 पारंपरिक व्यंजन, आसान है रेसिपी मकर संक्रांति
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान बिपाशा बसु
    कंटोला के सेवन से मिलते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ, डाइट में जरूर करें शामिल खान-पान

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023