NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सेहत के लिए अच्छा है इन खाद्य पदार्थों का संयोजन, आज ही करें डाइट में शामिल
    अगली खबर
    सेहत के लिए अच्छा है इन खाद्य पदार्थों का संयोजन, आज ही करें डाइट में शामिल

    सेहत के लिए अच्छा है इन खाद्य पदार्थों का संयोजन, आज ही करें डाइट में शामिल

    लेखन सयाली
    Apr 13, 2025
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    हम रोजाना के खान-पान में क्या-क्या शामिल करते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

    इसीलिए, यह बेहद जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें।

    बाजार में कई प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं, जिन्हें एक साथ मिलाकर खाना सेहत को बेहतर बना सकता है।

    आज के लेख में जानिए आप किन 2 पदार्थों को एक साथ खा सकते हैं और उनके क्या-क्या लाभ होते हैं।

    #1

    बादाम और डार्क चॉकलेट

    चॉकलेट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन डार्क चॉकलेट हमारे लिए फायदेमंद हो सकती है।

    इसके स्वास्थ्य लाभों को बढ़ाने के लिए इसके साथ बादाम खाए जा सकते हैं।

    इस पौष्टिक संयोजन के जरिए ब्लड शुगर का स्तर कम होता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है।

    इसके अलावा, यह संयोजन प्रोटीन से लैस होता है, जिसकी मदद से वजन घटाना आसान हो जाता है।

    #2

    हल्दी और काली मिर्च

    हल्दी और काली मिर्च भारतीय खान-पान में इस्तेमाल होने वाले पौष्टिक मसाले हैं। इन्हें रोजाना के भोजन में शामिल किया जाता है, लेकिन इन दोनों को एक साथ फाकना भी लाभदायक हो सकता है।

    हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक है। काली मिर्च कर्क्यूमिन के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देती है।

    यह संयोजन जोड़ों के दर्द को कम करने, मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने और सूजन से लड़ने के लिए अच्छा है।

    #3

    पालक और नींबू का रस

    पालक में नॉन-हीम यानि पौधे आधारित आयरन की मात्रा अधिक होती है। हालांकि, शरीर के लिए इसे अवशोषित करना कठिन होता है।

    इसमें विटामिन-C से भरपूर नींबू का रस मिलाने से आयरन का अवशोषण बेहतर हो सकता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।

    यह संयोजन थकान को मिटाने और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बढ़िया रहता है। साथ ही, इसके जरिए शरीर का खून भी बढ़ता है।

    #4

    दालचीनी और सेब

    सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह खास तौर से क्वेरसेटिन से लैस होता है, जो दिल और फेफड़ों को स्वस्थ रखता है।

    सेब पर दालचीनी छिड़कने से इसमें सूजनरोधी और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाले गुण शामिल हो जाते हैं।

    दालचीनी ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करती है, जिससे यह संयोजन मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा रहता है।

    आयुर्वेद के अनुसार आपको नहीं खाने चाहिए ये 5 खाद्य संयोजन।

    #5

    दही और बेरी

    दही एक बेहद पौष्टिक डेयरी उत्पाद है, जो पाचन को दुरुस्त करके पेट को ठंडा रखता है। हालांकि, इसमें अलग-अलग तरह की बेरी डालकर खाने से इसका पोषण मूल्य बढ़ सकता है।

    यह संयोजन मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करता है और इसके जरिए आंत का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

    बेरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करती हैं, जिन्हें दही के साथ मिलाने से प्रतिरक्षा बढ़ती है और हृदय रोग का खतरा कम होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    डाइट
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    स्वास्थ्य

    प्लास्टिक के डिब्बों में खाने से बढ़ता है हृदय रोग का खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा हृदय गति रुकना
    क्या दूध के साथ खाना खाने से सेहत पर असर पड़ता है? जानें सच्चाई खान-पान
    क्या गाजर सच में आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए पर्याप्त होती है? जानें सच्चाई खान-पान
    एक्सरसाइज करने से सुधरता है मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, जानें कैसे एक्सरसाइज

    डाइट

    सर्दियों में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पीएं ये 5 कोरियाई चाय सर्दियों की देखभाल
    रोजाना दूध में मखाना मिलाकर खाना हो सकता है फायदेमंद, जानिए इसके प्रमुख लाभ खान-पान
    भारत में ही मिलते हैं ये 5 दुर्लभ फल, इनका स्वाद भी होता है लाजवाब खान-पान
    अजवाइन को डाइट का हिस्सा बनाने से आपको मिल सकते हैं ये प्रमुख चमत्कारी फायदे खान-पान

    खान-पान

    मिसल पाव और उसल पाव में क्या अंतर है? जानिए दोनों व्यंजनों की असल खासियत लाइफस्टाइल
    इन 5 तरीकों से अपने नाश्ते में शामिल करें शरीफा, मिलेंगे इसके भरपूर फायदे लाइफस्टाइल
    सुबह के नाश्ते में बनाकर खाएं झटपट बनने वाले 5 रैप्स, होते हैं बेहद पौष्टिक रेसिपी
    दाल को बनाते समय अपनाएं ये 5 तरीके, हर बार बनेगी बेहतरीन लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025