NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अजवाइन को डाइट का हिस्सा बनाने से आपको मिल सकते हैं ये प्रमुख चमत्कारी फायदे
    अगली खबर
    अजवाइन को डाइट का हिस्सा बनाने से आपको मिल सकते हैं ये प्रमुख चमत्कारी फायदे

    अजवाइन को डाइट का हिस्सा बनाने से आपको मिल सकते हैं ये प्रमुख चमत्कारी फायदे

    लेखन सयाली
    Feb 02, 2025
    03:23 pm

    क्या है खबर?

    अजवाइन भारतीय खान-पान में इस्तेमाल होने वाला स्वादिष्ट मसाला है, जो भोजन के जायके को बढ़ा देता है। आप अजवाइन की चाय बना सकते हैं या इसे सब्जी व अन्य व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं।

    इस मसाले को डाइट में शामिल करने से कई चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं। अजवाइन के सेवन से पाचन स्वास्थ्य दुरुस्त हो जाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।

    आइए इस खाद्य पदार्थ के मुख्य लाभ जानते हैं।

    #1

    पाचन होता है दुरुस्त 

    अजवाइन खाने का प्रमुख फायदा यह है कि यह मसाला पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त कर सकता है।

    इसके सेवन से पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है, जो अपच जैसी समस्याओं का निवारण करते हैं।

    अजवाइन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसके जरिए आपका पेट अच्छी तरह साफ हो सकता है। साथ ही इस मसाले से बनी हर्बल चाय गैस की समस्या को भी दूर कर सकती है।

    यह पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है।

    #2

    प्रतिरक्षा प्रणाली होती है मजबूत

    नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। यह मसाला विटामिन-C जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है।

    ये तत्व प्रतिरक्षा को बढ़ाने में खास योगदान दे सकते हैं। अजवाइन में जिंक और सेलेनियम भी पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

    आपको अजवाइन का पानी पीने से ये मुख्य लाभ मिल सकते हैं।

    #3

    जोड़ों का दर्द होता है दूर

    बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर कमजोर पड़ने लगता है और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अपने खान-पान में अजवाइन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

    यह मसाला एक एनाल्जेसिक और सूजन मिटाने वाले एजेंट के रूप में काम करता है, जिसके जरिए जोड़ों का दर्द कम हो जाता है।

    जब भी आपको जोड़ों में दर्द महसूस हो तो अजवाइन वाली चाय पीएं या इसे पानी से साथ खा लें।

    #4

    दिल के लिए है फायदेमंद

    अजवाइन खाने से दिल का स्वास्थ्य भी अच्छा हो सकता है। इसमें एपिजेनिन जैसे फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।

    इस मसाले की पोटेशियम सामग्री इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है। इससे हृदय रोग और बढ़े हुए ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है।

    आप पाचन समस्याओं का निवारण करने के लिए अजवाइन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    खान-पान

    तनाव और चिंता को कम करने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन तनाव
    डाइट में शामिल करें ये कम कार्ब्स वाली सब्जियां, मिलेगा भरपूर पोषण  लाइफस्टाइल
    सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स लाइफस्टाइल
    किडनी रोगी में न करें इन 5 खान-पान की चीजों का सेवन, सेहत रहेगी बेहतर लाइफस्टाइल

    डाइट

    जुकीनी का सेवन कुछ लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए इसके नकारात्मक प्रभाव खान-पान
    क्या दलिया खाने से पाचन स्वास्थ्य अच्छा रहता है? जानिए यह कैसे है मददगार खान-पान
    पिस्ता से बनाए जा सकते हैं ये भारतीय व्यंजन, होते हैं स्वाद और सेहत का संगम खान-पान
    क्या फैट-फ्री खाद्य पदार्थ हमेशा होते हैं सेहतमंद? जानें क्या यह मिथक है या सच्चाई खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025