NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना बहुत तीखा भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए इसके दुष्प्रभाव
    अगली खबर
    रोजाना बहुत तीखा भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए इसके दुष्प्रभाव

    रोजाना बहुत तीखा भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिए इसके दुष्प्रभाव

    लेखन सयाली
    Sep 18, 2024
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय खान-पान में लाल मिर्च, हरी मिर्च और मसालों का उपयोग किया जाता है, क्योंकि यहां के लोग तीखे भोजन के शौकीन होते हैं।

    हालांकि, रोजाना ज्यादा मात्रा में तीखा खाने से पेट की समस्याओं समेत कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ज्यादा मिर्ची वाला खाना खाने से आंखों से पानी आता है, नाक बहने लगती है और होंठ जलने लगते हैं।

    डाइट में अधिक तीखा भोजन शामिल करने से ये 5 हानियां होती हैं।

    #1

    पाचन स्वास्थ्य होता है प्रभावित

    अधिक मिर्च वाले तीखे भोजन से एसओफेगस यानि अन्नप्रणाली में जलन पैदा हो सकती है। अन्नप्रणाली एक मांसपेशीय नली है, जो भोजन और तरल पदार्थ को गले से पेट तक ले जाती है।

    साथ ही तीखे भोजन में मौजूद कैप्साइसिन नामक यौगिक आंतों और पेट में भी जलन पैदा करता है। इससे पेट का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है और दस्त आने शुरू हो जाते हैं।

    इसके अलावा, तीखे भोजन से कुछ लोगों को कब्ज की समस्या भी होती है।

    #2

    चेहरे पर निकलते हैं मुंहासे और मुंह में होते हैं छाले 

    अधिक तीखा भोजन खाने वाले लोगों के शरीर और चेहरे पर मुंहासे निकलने शुरू हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तीखे भोजन में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा के pH स्तर को प्रभावित करके जलन पैदा कर सकता है।

    साथ ही तीखा खाने से पसीना निकलता है, जिससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और मुंहासे बढ़ जाते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि तीखे भोजन से मुंह में छाले निकलने की समस्या भी बढ़ सकती है।

    #3

    सिर में होता है दर्द 

    रोजाना तीखा खाने से कई लोगों को माइग्रेन और सिर में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में अचानक परिवर्तन का परिणाम होता है।

    अधिक तीखे भोजन से मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिससे सिर में दर्द शुरू हो सकता है। आम तौर पर तीखी मिर्च खाने से लोगों को थंडरक्लैप नामक सिर दर्द का अनुभव होता है, जो अचानक शुरू होता है।

    #4

    पेट और सीने में होती है जलन 

    तीखे भोजन से सीने और पेट में जलन हो सकती है। कैप्साइसिन नामक रासायनिक यौगिक तीखे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जो पाचन को धीमा कर सकता है।

    जब भोजन आपके पेट में अधिक समय तक रहता है, तो इससे सीने में जलन होने की संभावना बढ़ जाती है। कैप्साइसिन के सेवन से पेट में जलन के अलावा मतली भी आ सकती है।

    आप गर्मी में अपने पेट को ठंडा रखने के लिए ये भोजन खा सकते हैं।

    #5

    सांस लेने में होती है तकलीफ

    काफी कम लोग यह बात जानते हैं कि अधिक तीखे भोजन से सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। तीखे खाने से गले में सूजन पैदा हो सकती है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है या गला बैठ सकता है।

    इसके अलावा, तीखा भोजन खाने से पेट में एसिड बन सकता है, जो फेफड़ों और वायुमार्ग में जलन पैदा कर सकता है। इससे अस्थमा की परेशानी और भी अधिक बढ़ सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    खान-पान

    सुबह एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पीने से मिल सकते हैं ये फायदे लाइफस्टाइल
    सुबह खाली पेट एक छोटा अदरक का टुकड़ा खाने से मिल सकते हैं ये फायदे लाइफस्टाइल
    भारतीयों को करना पड़ रहा है आवश्यक पोषक तत्वों की कमी का सामना, अध्ययन का दावा डाइट
    क्या है सुक्कू कापी? जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे  लाइफस्टाइल

    डाइट

    मानसून में करें अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन, मिलेंगे ये चमत्कारी लाभ मानसून
    नीता अंबानी की तरह युवा दिखने के लिए अपनाएं उनकी ये आहार और फिटनेस टिप्स  नीता अंबानी
    मानसून के दौरान नहीं करना चाहिए इन 5 दालों का सेवन, हो सकता है नुकसान मानसून
    जेलेपीनो मिर्च बढ़ाती है पिज्जा-पास्ता का स्वाद, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के फायदे खान-पान

    स्वास्थ्य

    बेहतर स्वास्थ्य के लिए नाश्ते में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान खान-पान
    एवोकाडो तेल बनाम जैतून का तेल: स्वास्थ्य के लिए कौन-सा तेल है अधिक लाभदायक? खान-पान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले चावल को मानते हैं 'सुपरफूड', जानें इसके 5 प्रमुख लाभ नरेंद्र मोदी
    एस्ट्रिंजेंट बनाम टोनर: जानें दोनों उत्पादों के बीच का अंतर और इनके मुख्य फायदे त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025