NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सुबह एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पीने से मिल सकते हैं ये फायदे
    अगली खबर
    सुबह एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पीने से मिल सकते हैं ये फायदे

    सुबह एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पीने से मिल सकते हैं ये फायदे

    लेखन अंजली
    Aug 29, 2024
    11:19 am

    क्या है खबर?

    सुबह का समय पूरे दिन की लय तय करने में मदद कर सकता है और इसके लिए सही खान-पान जरूरी है।

    जैसे कि अगर आप सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पीते हैं तो यह ऊर्जा को बढ़ावा देने से लेकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने जैसे कई लाभ प्रदान कर सकता है।

    हालांकि, गर्म पानी को ज्यादा गर्म न करें क्योंकि इससे जीभ और आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

    #1

    पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में है सहायक

    गर्म पानी में नमक मिलाकर पीने से पाचन एंजाइमों और पित्त के उत्पादन को उत्तेजित करके पाचन क्रिया को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

    इससे भोजन को पचाना भी आसान हो सकता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होगा और आंतरिक सूजन भी कम होने लगेगी।

    इसके अतिरिक्त यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आंतों को साफ करने में मदद कर सकता है।

    #2

    इलेक्ट्रोलाइट्स को कर सकता है संतुलित

    इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे जरूरी खनिज का समूह होता है, जो हमारे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने में मदद करते हैं और इसकी कमी कई समस्याओं का कारण बन सकती है।

    हालांकि, गर्म पानी में नमक मिलाकर पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

    जहां नमक सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, वहीं गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

    #3

    इम्यूनिटी को मिल सकता है बढ़ावा 

    इम्यूनिटी शरीर के लिए सुरक्षा कवच होती है, जो इसे संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। इसलिए इम्यूनिटी का मजबूत रहना जरूरी है।

    इसके लिए भी आप गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पी सकते हैं क्योंकि इससे शरीर की एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रतिक्रिया बढ़ती है, जो इम्यूनिटी को मजबूती देकर रोगों को दूर करने में मदद कर सकती है।

    यहां जानिए इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में सक्षम आंवला के व्यंजनों की रेसिपी।

    #4

    मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में है कारगर 

    शरीर की रासायनिक प्रतिक्रियाओं को मेटाबॉलिज्म कहा जाता है और यह खाने को ऊर्जा में बदलने का काम करता है, जिससे शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है।

    अगर मेटाबॉलिज्म तेज होगा तो न सिर्फ जल्दी कैलोरी खपत होगी, बल्कि इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

    मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी गर्म पानी में नमक मिलाकर पीना फायदेमंद है क्योंकि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    #5

    ओवरईटिंग से बचा सकता है यह मिश्रण

    ज्यादा खाने से वजन बढ़ने लगता है।

    अगर आपको भी एक बार में ज्यादा खाने की आदत है और आपको बार-बार भूख लगने की समस्या है तो भूख को नियंत्रित करने में भी गर्म पानी में नमक मिलाकर पिएं।

    दरअसल, नमक वाले पानी में कैलोरी नहीं होती और आपको भूख भी जल्दी नहीं लगेगी। ऐसे में आप बढ़ते वजन की समस्या से आसानी से बच सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025

    खान-पान

    वजन घटाने में मदद करती है जुकिनी, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन वजन घटाना
    एवोकाडो तेल बनाम जैतून का तेल: स्वास्थ्य के लिए कौन-सा तेल है अधिक लाभदायक? स्वास्थ्य
    बिना चीनी वाली डाइट में मीठे की लालसा को प्रबंधित करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    भीगे बादाम बनाम भीगी मूंगफली: दोनों से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं? लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    स्वतंत्रता दिवस पर स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर पहनें ये 5 तरह के कपड़े स्वतंत्रता दिवस
    पाचन में सुधार से इम्यूनिटी बढ़ाने तक:  जानिए कैसे शरीर के लिए लाभदायक है करौंदा खान-पान
    वजन घटाना चाहते हैं? रात के खाने के बाद आजमाएं ये 5 टिप्स वजन घटाना
    रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन इन 5 खूबसूरत जगहों पर यात्रा करने की बनाएं योजना रक्षाबंधन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025