NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नीता अंबानी की तरह युवा दिखने के लिए अपनाएं उनकी ये आहार और फिटनेस टिप्स 
    अगली खबर
    नीता अंबानी की तरह युवा दिखने के लिए अपनाएं उनकी ये आहार और फिटनेस टिप्स 

    नीता अंबानी की तरह युवा दिखने के लिए अपनाएं उनकी ये आहार और फिटनेस टिप्स 

    लेखन सयाली
    Jul 08, 2024
    08:42 pm

    क्या है खबर?

    नीता अंबानी भारत की सबसे मशहूर व्यवसायी महिला हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष व संस्थापक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक हैं।

    वह न सिर्फ अपने व्यवसाय, बल्कि अपनी सुंदरता और स्वस्थ लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। नीता अपने आपको युवा बनाए रखने के लिए सख्त डाइट का पालन करती हैं और रोजाना एक्सरसाइज करती हैं।

    आइए जानते हैं नीता के आहार और फिटनेस को लेकर रिपोर्ट्स क्या कहती हैं।

    #1

    गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीएं

    रिपोर्ट्स हैं कि नीता रोजाना दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म नींबू पानी से करती हैं। इसके जरिए आसानी से शरीर को डिटॉक्सीफाई किया जा सकता है।

    नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड पाचन को मजबूत करते हैं और इसमें पाया जाने वाला विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

    अगर आप भी रोजाना सुबह गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं तो आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

    #2

    शाकाहारी डाइट का करें पालन

    नीता सख्त शाकाहारी डाइट का पालन करती हैं, जो फलों, सब्जियों, अनाज और फलियों से भरपूर होती है।

    शाकाहारी भोजन न केवल आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि स्वस्थ वजन बनाए रखने में भी मदद करता है। इस तरह की डाइट का पालन करने से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

    शाकाहारी भोजन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और मधुमेह का खतरा कम होता है।

    #3

    चुकंदर के जूस का करें सेवन 

    नीता नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन करती हैं, क्योंकि यह कई स्वास्थ्य लाभों से समृद्ध होता है। नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर का जूस रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है।

    साथ ही इसे खान-पान का हिस्सा बनाने से आप भी अपने शरीर को कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट पहुंचा सकते हैं। रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर भी कम होता है और शरीर का स्टैमिना मजबूत होता है।

    #4

    योग करना भी है जरूरी

    नीता रोजाना योग करती हैं, जिसके जरिए उनका लचीलापन बढ़ता है और उन्हें ताकत मिलती है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

    इस अभ्यास के जरिए मन शांत होता है और तनाव से भी राहत मिलती है। नियमित रूप से योग करने से शरीर को आराम मिलता है, पीठ का दर्द दूर होता है, अच्छी नींद मिलती है और ऊर्जा बढ़ती है।

    #5

    रोजाना करें एक्सरसाइज

    योग के अलावा नीता अपनी दिनचर्या में कई तरह के वर्कआउट भी शामिल करती हैं। वह रोजाना कार्डिओवस्क्युलर एक्सरसाइज और शक्ति प्रशिक्षण करती हैं।

    हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और समग्र फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना जरूरी होता है।

    इससे आपकी ताकत और ऊर्जा बढ़ती है, तनाव कम होता है, मूड अच्छा होता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

    आप वजन घटाने के लिए पावर वॉकिंग का सहारा भी ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीता अंबानी
    डाइट
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    नीता अंबानी

    आखिर भाई आया भाई के काम, मुकेश अंबानी ने अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया मुकेश अंबानी
    नीता अंबानी ने बहू श्लोका को मुंह दिखाई में दिया करोड़ों का हार, जानें कीमत बॉलीवुड समाचार
    नीता अंबानी के बैग की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए क्या है इसमें खास मुकेश अंबानी
    दुनिया के पाँच सबसे महँगे मोबाइल फोन, कीमत जानकार उड़ जाएँगे आपके होश मुकेश अंबानी

    डाइट

    इन खाद्य पदार्थों की मदद से जल्दी शुरू हो सकते हैं आपके पीरियड्स  खान-पान
    रोजाना सुबह खली पेट पिएं प्याज का पानी, मिलेंगे मजबूत बाल समेत ये लाभ  खान-पान
    गर्मी में ताजगी महसूस करने के लिए बनाकर खाएं शहतूत की ये 5 मीठी रेसिपी  रेसिपी
    अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ऑक्सीजन से भरपूर ये 5 खाद्य-पदार्थ, मिलेंगे कई लाभ  खान-पान

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: नील नीतिन मुकेश फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट-प्लान का करते हैं पालन नील नितिन मुकेश
    हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज स्वास्थ्य टिप्स
    सर्दियों में वजन घटाने के लिए घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज वजन घटाना
    रोजाना 10,000 कदम चलना स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, अपनाएं ये तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025