उम्र से पहले बच्चों के दांत नहीं होंगे खराब, बस इन बातों का ध्यान रखें
क्या है खबर?
दांतों की मजबूती को बरकरार रखने के लिए न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी दांतों की सही देखभाल की जरूरत है।
इसके लिए जरूरी है कि बच्चें के माता-पिता उन्हें अपने दांतों को मजबूत रखने के बारे में सतर्क करता रहे। इसके लिए बच्चे के दांतों की नियमित जांच के साथ-साथ उसकी कुछ आदतों पर आपको ध्यान देने की जरूरत होती है।
आइए जानते हैं कि बच्चों के दांतों को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है।
#1
रोजाना करवाएं दो बार ब्रश
न सिर्फ दांतों की मजबूती के लिए बल्कि पूरे मुंह के स्वास्थ्य के लिए बच्चे को रोजाना दो बार ब्रश करवाना जरूरी है क्योंकि इससे दांतों में जमा खाने की वजह से पनपने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में काफी मदद मिलती है।
हालांकि, हर माता-पिता इस बात का ध्यान रखें कि उनका बच्चा सही ढंग से ब्रश करता हों और उसका टूथब्रश नरम हों, जिससे आपके बच्चे के संवेदनशील मसूड़ों और दांतों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
#2
दांत साफ करने के धागे का करवाएं इस्तेमाल
बच्चों के दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी ब्रश करवाना है, ठीक उतना ही जरूरी उन्हें दांते साफ करने के धागे यानि फ्लॉस का इस्तेमाल करवाना है।
रोजाना सोने से पहले बच्चे को फ्लॉस करने की आदत डालें। हालांकि, अगर आपका बच्चे के लिए फ्लॉस का इस्तेमाल करना मुश्किल होता है तो आजकल मार्केट में फ्लॉस पिक्स जैसे कई उत्पाद हैं, जिनका इस्तेमाल करना उनके लिए आसान होगा।
#3
दांतों के हिसाब से हो खानपान
आप जो खाते हैं, वह आपके दांतों पर असर डालता है, फिर चाहें बात ठंडा-गर्म साथ में खाने की हो या फिर ब्रोकोली, डेयरी उत्पादों और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की।
जैसे अगर आपका बच्चा ठंडी-गर्म चीजें एकसाथ खाता है तो इससे उसके दांतों में झनझनाहट की समस्या हो सकती है। वहीं, कैल्शियम से भरपूर डेयरी उत्पादों और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से दांतों पर सकारात्मक असर पड़ता है।
#4
सनमय-समय पर करवाते रहें दांतों का चेकअप
भले ही आपके बच्चे के दांतों में कोई भी समस्या न हो तब भी आपको अपने बच्चे के दांतों के चेकअप के लिए हर छह महीने में डेंटिस्ट से संपर्क करना चाहिए।
इससे अगर आपके बच्चे के दांतों में कोई परेशानी होने वाली होगी तो आप उसका समय रहते बचाव कर सकते हैं।
वहीं, कैविटी और प्लाक जैसी दांतों की सामान्य समस्याओं से बच्चे के दांतों को बचा सकते हैं।