NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चॉकलेट से भी ज्यादा दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें, दूरी बनाना होगा बेहतर
    अगली खबर
    चॉकलेट से भी ज्यादा दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें, दूरी बनाना होगा बेहतर

    चॉकलेट से भी ज्यादा दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें, दूरी बनाना होगा बेहतर

    लेखन अंजली
    Feb 23, 2021
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    चॉकलेट को दांतों के खराब होने का एक अहम कारण माना जाता है। इसके अलावा अन्य कई मीठी चीजें भी दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    हालांकि चॉकलेट और मीठी चीजों के अलावा भी अन्य कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

    चलिए फिर आज ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जो दांतों को चॉकलेट से भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    #1

    कार्बोनेटेड पेय पदार्थ

    कार्बोनेटेड पानी से बनाए जाने वाले पेय पदार्थों (कोक आदि) का सेवन दांतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि ऐसे पेय पदार्थों में बहुत ज्यादा शुगर मिला होता है।

    इसके अलावा कार्बोनेटेड पानी से बनाए जाने के कारण ये एसिडिक भी होते हैं और इससे भी दांतों को काफी नुकसान पहुंचता है। इससे दांत कमजोर हो जाते हैं और मसूड़ों से उनकी पकड़ कमजोर हो जाती है।

    #2

    कुछ सूखे मेवे

    सूखे मेवे कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और इसलिए इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सूखे मेवों का सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

    दरअसल, अगर आप खुबानी और अंजीर जैसे सूखे मेवों का सेवन करते है तो ये दांतों में चिपक जाते हैं जिसके कारण इनकी मिठास दांतों को खराब कर सकती है।

    इसलिए ऐसे सूखे मेवे खाने के बाद एक बार ब्रश जरूर करें।

    #3

    बर्फ

    अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें बर्फ का सेवन पसंद है तो आज से ही बर्फ का सेवन करना छोड़ दें क्योंकि बर्फ आपके दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

    इसका कारण यह है कि बर्फ आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाती है और इस वजह से दांतों में सेंसटिविटी की समस्या पैदा होने लगती है।

    इसलिए बेहतर होगा अगर आप बर्फ या फिर बर्फ से बनने वाली चीजों का सेवन करने से बचें।

    #4

    चिप्स

    अगर आप पैकेटबंद आलू के चिप्स का सेवन करना काफी पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि ये आपके दांतों के लिए सही नहीं होती हैं।

    दरअसल, ऐसे चिप्स में ढेर सारा स्टार्च होता है और जब आप चिप्स खाते हैं तो इसके कण दांतों के बीच में मौजूद जगहों पर चिपक जाते हैं।

    इससे दांत कमजोर होकर कीटाणुओं की वजह से सड़ सकते हैं। इसलिए आप जब ऐसे चिप्स खाएं तो इसके बाद अच्छे से कुल्ला जरूर करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    दांतों का स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस
    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स

    लाइफस्टाइल

    खाने के अलावा साफ-सफाई के काम आ सकती है चीनी, जानिए इस्तेमाल के तरीके लाइफस्टाइल
    लेगिंग्स के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं ये फुटवियर्स, जरूर करें ट्राई फैशन टिप्स
    बहुत खूबसूरत हैं भारत के ये द्वीप, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    माइक्रोवेव से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत लाइफस्टाइल

    दांतों का स्वास्थ्य

    कई लोगों को हैं दांतों की सफाई से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025