NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के मौसम में बनाएं इन 5 खाद्य पदार्थों से दूरी, हो सकता है नुकसान
    अगली खबर
    मानसून के मौसम में बनाएं इन 5 खाद्य पदार्थों से दूरी, हो सकता है नुकसान

    मानसून के मौसम में बनाएं इन 5 खाद्य पदार्थों से दूरी, हो सकता है नुकसान

    लेखन सयाली
    Jun 23, 2024
    06:24 pm

    क्या है खबर?

    देश के कई हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है। हालांकि, उत्तर भारत के कुछ क्षेत्र अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

    मानसून का मौसम शुरू होने से पहले आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। बारिश के दौरान स्वस्थ रहने के लिए आपको कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।

    मानसून में इन 5 खाद्य पदार्थों को खाने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

    #1

    पत्तेदार सब्जियां

    मानसून के दौरान आपको खान-पान में पत्तेदार सब्जियों को शामिल नहीं करना चाहिए।

    इस मौसम में पर्यावरण में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण पत्तेदार सब्जियों के दूषित होने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको पत्तागोभी, पालक और धनिया जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

    बारिश के दौरान इन सब्जियों में कीड़े भी लग सकते हैं, जिनसे आप बीमार पड़ सकते हैं।

    इन हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

    #2

    स्ट्रीट फूड

    बारिश के कारण पर्यावरण में कई सारे प्रदूषक तत्व जमा हो जाते हैं। सड़कों पर जमा पानी और खुली नालियां बैक्टीरिया और वायरस के लिए प्रजनन स्थल बन जाती हैं।

    ये हानिकारक बैक्टीरिया सड़क के किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों में प्रवेश करके उन्हें दूषित कर सकते हैं। इस मौसम में आपको पकौड़े, समोसे, मोमो आदि जैसे स्ट्रीट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

    अगर आप मानसून में बाहर का भोजन खाना चाहते हैं तो किसी स्वच्छ रेस्तरां में जाएं।

    #3

    कटे हुए फल

    इन दिनों पहले से कटे हुए फल बिकने लगे हैं। ये सुविधाजनक होते हैं, लेकिन लंबे समय से कटे होने के कारण इनका पोषण खत्म हो जाता है।

    रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा बेचे जाने वाले पहले से कटे हुए फलों को ठीक से धोया या संग्रहीत नहीं किया जाता है। मानसून के कारण ये फल दूषित हो सकते हैं या जल्दी ही सड़ भी सकते हैं।

    आप बाजार से समूचे फल खरीदें और उन्हें अच्छी तरह साफ करके खुद ही काटें।

    #4

    डेयरी उत्पाद

    नमी वाले मानसून के मौसम में दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद जल्दी खराब हो सकते हैं। ऐसे में आप अच्छी दुकानों और ब्रांड द्वारा ताजे तैयार किए गए डेयरी उत्पादों का चयन करें।

    साथ ही पैकेट वाले डेयरी उत्पादों को खरीदने से पहले उनकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें। दूध या दही को बहुत अधिक समय तक घर पर स्टोर करके न रखें, वरना वे खट्टे हो सकते हैं।

    जानकारी

    तला हुआ खाना

    पकोड़े, स्प्रिंग रोल और समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ मानसून के दौरान लोकप्रिय स्नैक्स होते हैं। हालांकि, अधिक वसा होने के कारण इन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है। इनके बजाए आपको मानसून के दौरान उबले हुए खाद्य पदार्थों का चुनाव करना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स
    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग

    मानसून

    मानसून: ऑफिस में जल-जनित बीमारियों से बचाव करने के लिए अपनाएं ये टिप्स  स्वास्थ्य टिप्स
    सब्जियों की बढ़ती कीमतों से अभी नहीं मिलेगी राहत, बारिश और बुआई में देरी है कारण सब्जी की कीमतें
    मानसून में शाम के समय बनाएं ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना  खान-पान
    हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण 5,600 करोड़ रुपये का नुकसान, 187 लोगों की हुई मौत हिमाचल प्रदेश

    खान-पान

    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये 5 फल वजन घटाना
    अधिक नमक युक्त खाना होता है हानिकारक, जानें इससे होने वाले 5 प्रमुख नुकसान स्वास्थ्य
    घर पर भी बनाई जा सकती है ढाबे जैसी अफगानी चाप, जानिए इसकी आसान रेसिपी रेसिपी
    बार्सिलोना के डिसफ्रूटार को मिला 2024 के दुनिया के सबसे अच्छे रेस्तरां का खिताब  बार्सिलोना

    डाइट

    ब्लूबेरी जूस के सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए रोजाना सेवन करने के फायदे  स्वास्थ्य
    पुदीने का पानी होता है पोषण का भंडार, जानिए क्यों करना चाहिए गर्मी में इसका सेवन  खान-पान
    गर्मियों में डाइट में शामिल करें पानी से भरपूर ये 5 पौष्टिक सब्जियां, शरीर रहेगा हाइड्रेटेड  खान-पान
    डिब्बाबंद टमाटर बनाम ताजे टमाटर: जानिए स्वास्थ्य के लिए क्या है बेहतर खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025