NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अधिक नमक युक्त खाना होता है हानिकारक, जानें इससे होने वाले 5 प्रमुख नुकसान
    अगली खबर
    अधिक नमक युक्त खाना होता है हानिकारक, जानें इससे होने वाले 5 प्रमुख नुकसान

    अधिक नमक युक्त खाना होता है हानिकारक, जानें इससे होने वाले 5 प्रमुख नुकसान

    लेखन सयाली
    Jun 07, 2024
    07:01 pm

    क्या है खबर?

    नमक लगभग 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड से बना होता है। इसका इस्तेमाल खान-पान का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

    आपके शरीर को मांसपेशियों को आराम देने और पानी व खनिजों का उचित संतुलन बनाए रखने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में सोडियम की जरूरत होती है।

    हालांकि, नमक का दैनिक अनुशंसित मात्रा से अधिक सेवन हानिकारक होता है। इससे आपके स्वास्थ्य को ये 5 हानियां हो सकती हैं।

    #1

    उच्च रक्तचाप

    अधिक नमक वाली डाइट लेने से रक्तचाप बढ़ सकता है। सोडियम शरीर में पानी बनाए रखता है, जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है।

    इस कारण धमनी की दीवारों पर दबाव पड़ता है, जिससे उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। न्यूट्रिएंट्स द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन से भी पता चलता है कि अत्यधिक सोडियम के सेवन से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है।

    उच्च रक्तचाप के चलते दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियां होती हैं।

    #2

    अधिक प्यास लगना

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सोडियम शरीर के तरल संतुलन को प्रभावित करता है। इसके बहुत अधिक सेवन से आपको बार-बार प्यास लग सकती है।

    शरीर रक्तप्रवाह में अधिक सोडियम को पतला करने और इलेक्ट्रोलाइट्स की स्थिरता को बनाए रखने के लिए अधिक पानी की जरूरत का संकेत देता है।

    यह तंत्र शरीर को सोडियम के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करता है। हालांकि, इससे तरल पदार्थ का अत्यधिक सेवन भी हो सकता है।

    #3

    वजन बढ़ना

    नमक का अधिक सेवन अक्सर सूजन और वजन बढ़ने का कारण बनता है। सोडियम शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे शरीर का वजन भी बढ़ता है।

    यह वजन वसा नहीं बल्कि पानी होता है, जिससे शरीर भारी और फूला हुआ महसूस करता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि उच्च सोडियम वाले आहार के सेवन से कई लोगों में सूजन का खतरा बढ़ जाता है।

    #4

    किडनी से जुड़ी परेशानियां

    किडनी खून को फिल्टर करने और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, तो किडनी को अतिरिक्त मात्रा को से बाहर निकालने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

    समय के साथ इससे किडनी में तनाव पैदा होता है और उनकी कार्यक्षमता कम होती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल हाइपरटेंशन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, उच्च सोडियम स्तर किडनी की पथरी के निर्माण में भी योगदान दे सकता है।

    #5

    बढ़ता है एडिमा बीमारी का खतरा

    अत्यधिक सोडियम के सेवन से एडिमा हो सकता है, जो ऊतकों में होने वाली सूजन की बीमारी है।

    ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोडियम पानी को बनाए रखता है, जिससे रक्त वाहिकाओं में तरल पदार्थ बढ़ जाता है और आसपास के ऊतकों में प्रवेश करने लगता है।

    एडिमा टांगों, घुटनों और पैरों जैसे निचले अंगों को सबसे अधिक प्रभावित करता है, लेकिन यह हाथों और चेहरे पर भी हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    खान-पान

    कई गुणों की खान माने जाते हैं खपली गेहूं, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    क्या आपको अचार पसंद है? जानिए 5 अलग-अलग अचार के फायदे लाइफस्टाइल
    मात्र 100 ग्राम पाइन नट्स के सेवन से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  लाइफस्टाइल
    एक दिन में कितने आम खाना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक? लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    अश्वगंधा है सेहत के लिए फायदेमंद, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य संबंधी लाभ  खान-पान
    गर्मी के मौसम में रोजाना लौंग खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे  खान-पान
    मुल्लेन चाय से कम हो सकता है अस्थमा का खतरा, जानिए इसके फायदे और महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    इन 5 तरह के तेलों से मालिश करने से मिल सकता है आपके शरीर को आराम  स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025