NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बार्सिलोना के डिसफ्रूटार को मिला 2024 के दुनिया के सबसे अच्छे रेस्तरां का खिताब 
    अगली खबर
    बार्सिलोना के डिसफ्रूटार को मिला 2024 के दुनिया के सबसे अच्छे रेस्तरां का खिताब 

    बार्सिलोना के डिसफ्रूटार को मिला 2024 के दुनिया के सबसे अच्छे रेस्तरां का खिताब 

    लेखन सयाली
    Jun 07, 2024
    07:42 pm

    क्या है खबर?

    स्पेन के बार्सिलोना में स्थित विश्व स्तर पर पसंद किए जाने वाले डिसफ्रूटार नामक रेस्तरां को 2024 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां का खिताब दिया गया है।

    यह घोषणा लास वेगास के व्यान में विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां पुरस्कार समारोह के दौरान की गई थी।

    वैश्विक उत्कृष्ट भोजन का ऑस्कर कही जाने वाली इस प्रतियोगिता की सूची में 6 स्पेनिश रेस्तरां शामिल थे, जिनमें से 3 ने शीर्ष पांच में स्थान हासिल किया है।

    डिसफ्रूटार

    अपने इन व्यंजनों के लिए मशहूर है डिसफ्रूटार 

    डिसफ्रूटार पिछले साल इस सूची में दुसरे स्थान पर था। इसका संचालन शेफ ओरिओल कास्त्रो, एडुआर्ड जाट्रूच और माटेउ कैसानास मिलकर करते हैं। तीनों पहली बार एल बुल्ली नामक रेस्तरां में मिले थे।

    ये अपनी तकनीकी सटीकता के साथ तैयार किए गए लजीज व्यंजनों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे लोकप्रिय रेसिपी में कैवियार से भरे पंचिनो डोनट, फ्रोजन गजपाचो सैंडविच और कोम्बू स्पेगेटी शामिल हैं।

    जानें खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची।

    शीर्ष 5 

    शीर्ष 5 में शामिल था इन रेस्तरां का नाम

    स्पेन के एटक्सोंडो में शेफ विक्टर अर्गुइन्जोनिज के असडोर एटक्सेबरी नामक रेस्तरां ने बेहतरीन सामग्रियों से बने अपने स्वादिष्ट बारबेक्यू के जरिए सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।

    ब्रूनो वेरजस के पेरिस में स्थित टेबल नामक रेस्तरां ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि मैड्रिड के डायवरक्सो ने चौथा स्थान पाया।

    दक्षिण अमेरिका भी अपने जायके के लिए प्रसिद्ध है, जहां के लिमा स्थित मैडो नामक रेस्तरां को 5वां स्थान दिया गया।

    अन्य

    अमेरिका के कई रेस्तरां ने भी बनाई सूची में जगह

    न्यूयॉर्क स्थित एटमिक्स नामक रेस्तरां अमेरिका का सबसे पसंदीदा रेस्तरां रहा, जिसने छठा स्थान हासिल किया। वहीं सर्वोच्च रैंकिंग वाला उत्तरी अमेरिकी रेस्तरां मेक्सिको सिटी का क्विंटोनिल है, जिसने 7वां स्थान हासिल किया।

    शहरों के लिहाज से देखें तो पेरिस और बैंकॉक सूची में 4-4 रेस्तरां के साथ पहले स्थान पर हैं और उनके बीच टाई हो गया है। इनमें से बैंकॉक के गग्गन आनंद नामक रेस्तरां ने 9वें नंबर पर अपनी जगह बनाई।

    सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां 

    ऐसे तैयार की जाती है 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां की सूची

    यह दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां की सूची विश्व की 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां अकादमी के वोटों के आधार पर तैयार की गई है।

    इस अकादमी में दुनिया भर के 27 क्षेत्रों से खाद्य लेखक और शेफ सहित 1,080 अंतरराष्ट्रीय रेस्तरां उद्योग विशेषज्ञ शामिल हैं। एक बार जब कोई रेस्तरां शीर्ष पुरस्कार जीत लेता है, तो उसे एक अलग "बेस्ट ऑफ बेस्ट" कार्यक्रम में शामिल किया जाता है।

    अकादमी में न्यूयोर्क, लंदन, इटली, पेरू, लिमा आदि के शेफ शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बार्सिलोना
    खान-पान
    स्पेन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    बार्सिलोना

    #ElClasico: कोपा डेल रे सेमीफाइनल फर्स्ट लेग में बार्सिलोना बनाम रियल मैड्रिड मुकाबला रहा ड्रॉ रियल मैड्रिड
    50 दिन चलेगी इस फोन की बैटरी! जानिये, पावर बैंक जैसे इस फोन की खास बातें शाओमी
    हनीमून की योजना बना रहे हैं, तो जाएँ यूरोप की पाँच सबसे रोमांटिक जगहों पर पेरिस
    स्पेन की यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है परेशानी स्पेन

    खान-पान

    एक दिन में कितने आम खाना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक? लाइफस्टाइल
    अजमोद है एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटी, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के फायदे  डाइट
    गर्मियों में इन 5 ड्रिंक्स का न करें सेवन, बढ़ सकता है वजन लाइफस्टाइल
    मोमो खाने के शौकीन लोग इस व्यंजन को पौष्टिक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स टिप्स

    स्पेन

    कोरोना वायरस: भारत में घटी, लेकिन दुनिया में बढ़ रही नए मरीजों की संख्या भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भारत की खबरें
    फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध स्पेन के बार्सिलोना में बनेगा क्रिकेट मैदान, जानिए कैसे बनी बात क्रिकेट समाचार
    UAE के बाद UK और स्पेन ने भारतीय यात्रियों के लिए दी यात्रा प्रतिबंधों में ढील संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025