NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वजन घटाने में मदद कर सकते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये 5 फल
    अगली खबर
    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये 5 फल

    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये 5 फल

    लेखन अंजली
    Jun 07, 2024
    12:05 pm

    क्या है खबर?

    फल अधिकांश खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक फाइबर प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा फलों में उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो वजन घटाने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

    साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट एक ऐसा शक्तिशाली तत्व होता है, जो मुक्त कणों से लड़कर सूजन को कम कर सकता है, जिससे कई बीमारियों के जोखिम कम हो सकते हैं।

    आइए आज वजन घटाने में सहायक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फलों के बारे में जानते हैं।

    #1

    स्ट्रॉबेरी

    किसी भी तरह से स्ट्रॉबेरी का सेवन वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि यह एंथोसायनिन से भरपूर होती है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करके शरीर से विषाक्त पदार्थों और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

    यही नहीं, स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह और न्यूरोडीजेनेरेशन का खतरा भी कम होता है।

    यहां जानिए स्ट्रॉबेरी से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ।

    #2

    सेब

    रोजाना एक सेब खाने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

    यह एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करते हैं, जिससे वजन कम होता है।

    एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग किसी भी रूप में सेब का सेवन करते हैं, उनका वजन बढ़ने की संभावना सेब न खाने वाले लोगों की तुलना में 30 प्रतिशत कम होती है।

    #3

    तरबूज

    तरबूज पानी से भरपूर और कम कैलोरी वाला फल है, जिस कारण यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए लाभदायक है।

    साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे लाइकोपीन, कैरोटीनॉयड और कुकुर्बिटासिन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर में मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं, जो शरीर में अतिरिक्त चर्बी को जमा करने का कारण बनते हैं।

    यहां जानिए खाली पेट तरबूज खाने से मिलने वाले फायदे।

    #4

    खुबानी

    खुबानी फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक्स से भरपूर होती हैं और इनमें कई शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।

    ये सभी गुण मिलकर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

    साथ ही खुबानी में पाए जाने वाले वसा में घुलनशील रेटिनॉल होने के कारण यह आपके शरीर में आसानी से घुल जाता है, जिससे पोषक तत्वों का आसान और सहज अवशोषण होता है। इससे पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहती है।

    #5

    ब्लूबेरी

    ब्लूबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा और कैलोरी कम होती है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक आदर्श फल बनाते हैं।

    इसके अतिरिक्त ये कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, मेटाबॉल्जिम को तेज करने और शर्करा वाले खाद्य पदार्थों की लालसा कम करने में भी मदद कर सकती हैं, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

    साथ ही ब्लूबेरी में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूती देने में सक्षम माने जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    वजन घटाना

    सर्दियों में हल्की-फुल्की भूख को शांत करने के लिए बनाएं ये कम कैलोरी वाले नाश्ते रेसिपी
    सुबह के नाश्ते के लिए बनाएं ये 5 चीला, वजन घटाने में करेंगे मदद खान-पान
    वजन घटाने वाले इंजेक्शन से महिला को हो गई जीवनभर दस्त की समस्या, मुश्किल में कंपनी अजब-गजब खबरें
    सर्दियों में वजन घटाने के लिए घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज

    खान-पान

    गर्मियों में खस का शरबत पीने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    कई गुणों की खान माने जाते हैं खपली गेहूं, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    क्या आपको अचार पसंद है? जानिए 5 अलग-अलग अचार के फायदे लाइफस्टाइल
    मात्र 100 ग्राम पाइन नट्स के सेवन से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में इन 5 ड्रिंक्स का न करें सेवन, बढ़ सकता है वजन खान-पान
    ज्यादा सोचने की है आदत? स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसिक स्वास्थ्य
    क्या अक्सर बढ़ा रहता है आपका ब्लड प्रेशर? जानिए इसके पीछे के कारण हृदय रोग
    पपीते के बीजों को फेंक देते हैं? डाइट में शामिल कर पा सकते हैं ये फायदे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025