NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में पाना चाहते हैं गर्मी का अहसास? भारत की इन 5 जगहों का करें रुख
    अगली खबर
    सर्दियों में पाना चाहते हैं गर्मी का अहसास? भारत की इन 5 जगहों का करें रुख
    सर्दियों में घूमने के लिए भारत के 5 गर्म पर्यटन स्थल

    सर्दियों में पाना चाहते हैं गर्मी का अहसास? भारत की इन 5 जगहों का करें रुख

    लेखन अंजली
    Jan 04, 2023
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    भारत के उत्तरी भाग में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। ऐसे में यदि आप इस सर्दी में गर्मी का अहसास पाना चाहते हैं तो अपने ट्रेवलिंग बैग पैक करें और भारत की गर्म जगहों के लिए निकल जाएं।

    वहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाकर क्वालिटी टाइम बिताने के साथ सर्दी से भी छुटकारा पा सकते हैं।

    आइए हम आपको मौसम के अनुरूप देश के पांच गर्म पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

    #1

    अंडमान और निकोबार

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपने सफेद रेत वाले समुद्र तटों, समुद्री ईको सिस्टम, सदाबहार वन और जैव विविधता के आवासों के लिए प्रसिद्ध है।

    वहां जाकर आपको सर्दी से छुटकारा मिलने के साथ गर्माहट का अहसास होगा।

    सर्दियों के दौरान वहां की यात्रा की योजना बनाने समय अपने यात्रा कार्यक्रम में लिटिल अंडमान लाइटहाउस, राधानगर बीच और भारत के एकमात्र ज्वालामुखी बैरन द्वीप आदि को जरूर शामिल करें।

    #2

    दमन और दीव

    दमन और दीव एक और तटीय स्थान है, जहां का तापमान गर्म रहता है और यह जगह बहुत खूबसूरत भी है। ऐसे में सर्दियों में घूमने के लिए इसका चुनाव करना बेहद शानदार हो सकता है।

    वहां जाकर आप उष्णकटिबंधीय समुद्र तटों, मंदिरों और चर्चों की यात्रा कर सकते हैं और विभिन्न प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

    वहां डोमिनिकन मठ भी घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थल है।

    #3

    कोडैकनाल

    तमिलनाडु में स्थित कोडैकनाल भी बहुत खूबसूरत जगह है और वहां का तापमान सर्दियों के हिसाब से घूमने के लिए बेहतरीन रहता है। यह दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है।

    यहां कोडै झील, कोकर का वॉक, पिने वन, कुरिंजी अंदावर मंदिर, डॉलफिन नोज, पेरूमाल पीक, फेयरी फॉल्स, बेयर शोला फॉल्स, फ्लोरा और फौना संग्रहालय आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके आप अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

    #4

    वर्कला

    केरल के दक्षिणी भाग में स्थित यह तटीय शहर ऑफबीट पर्यटन स्थल है और यहां जाकर भी आपको गर्माहट का अहसास हो सकता है।

    वर्कला अपने बीच, लहरते ताड़ के पेड़ और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    अच्छी बात यह है कि यहां आकर आप हसीन वादियों के बीच तरह-तरह के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

    #5

    कच्छ का रण

    सर्दियों में घूमने के लिए खूबसूरत और गर्म पर्यटन स्थलों की बात करें तो इस सूची में गुजरात का कच्छ का रण यानी सफेद रेगिस्तान भी शामिल किया जा सकता है।

    कच्छ में देखने लायक कई जगहें हैं जिनमें कच्छ का रण पर्यटकों को सबसे अधिक लुभाता है।

    सर्दियों के दौरान यहां जाने का सही समय फरवरी का है क्योंकि इस समय आप कच्छ के उत्सव का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंडमान और निकोबार
    तमिलनाडु
    केरल
    गुजरात

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    अंडमान और निकोबार

    दो समुद्री तूफानों से रास्ता भटका, एक महीने बहकर अंडमान से ओडिशा पहुंचा शख्स ओडिशा
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये बेहतरीन जगहें भारत की खबरें
    भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख चीन समाचार
    नए साल पर IRCTC कम पैसों में करा रहा है अंडमान की सैर, जानें खासियत IRCTC

    तमिलनाडु

    सिट्रॉन C3 में मिल सकता है CNG वेरिएंट, टेस्टिंग के दौरान आई नजर कार न्यूज
    बकाया बिल का भुगतान न करने के कारण 13 राज्यों के बिजली खरीदने-बेचने पर रोक महाराष्ट्र
    भारत में 82 हुई 'टमाटर फ्लू' के संक्रमितों की संख्या, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी कर्नाटक
    बहुत खूबसूरत हैं तमिलनाडु के पांच पर्यटन स्थल, एक बार जरूर घूमने जाएं ट्रेवल टिप्स

    केरल

    INS विक्रांत: भारतीय नौसेना में शामिल हुए इस जंगी जहाज में क्या-क्या है? चीन समाचार
    भारतीय नौसेना को मिला नया झंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया डिजाइन नरेंद्र मोदी
    हैदराबाद: ऑपरेशन से फिंगरप्रिंट बदलकर दिलाते थे कुवैत का वीजा, चार आरोपी गिरफ्तार राजस्थान
    कौन हैं 24 घंटे में 81 सर्टिफिकेट हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली रेहना शाहजहां? दिल्ली

    गुजरात

    गुजरात में कांग्रेस को झटका, 10 बार के विधायक मोहन राठवा इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल कांग्रेस समाचार
    गुजरात चुनाव: भाजपा ने जामनगर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट विधानसभा चुनाव
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, अमित शाह ने किया ऐलान भूपेंद्र पटेल
    गुजरात चुनाव: मतदान से पहले ऐहतियाती तौर पर हिरासत में लिए गए 25,000 से अधिक लोग गुजरात चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025