NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात चुनाव: भाजपा ने जामनगर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट
    राजनीति

    गुजरात चुनाव: भाजपा ने जामनगर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट

    गुजरात चुनाव: भाजपा ने जामनगर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट
    लेखन गौसिया
    Nov 10, 2022, 12:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गुजरात चुनाव: भाजपा ने जामनगर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट
    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की (तस्वीर: ट्विटर/@narendramodi)

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता पर कायम है और आगे भी रहना चाहती है, इसलिए पार्टी बहुत सोच-विचार के बाद उम्मीदवारों का चयन कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर सीट से लड़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा भाजपा ने कुछ पुराने विधायकों के टिकट भी काटे हैं।

    रिवाबा ने 2019 में ली थी भाजपा की सदस्यता

    रिवाबा ने साल 2019 में भाजपा की सदस्यता ली थी और वह पिछले कुछ समय से गुजरात की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। इसके अलावा वह सौराष्ट्र की करणी सेना में भी रह चुकी हैं। वहीं रविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस पार्टी में काफी एक्टिव नजर आती हैं। दोनों के बीच अक्सर राजनीतिक मुद्दों को लेकर नोक-झोंक होती रहती है। सितंबर 2021 में दोनों के बीच मास्क न पहनने को लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक बहस हुई थी।

    मोरबी हादसे के कारण जिले के मौजूदा विधायक का टिकट कटा

    भाजपा की पहली सूची में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का नाम भी शामिल है। उन्हें उनकी मौजूदा सीट घाटलोडिया से ही टिकट दिया गया है। पार्टी ने विरमगाम सीट से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं गुजरात में हाल ही में हुए मोरबी हादसे के कराण भाजपा ने यहां के मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा का टिकट काट दिया है। उनकी जगह कांति अमृतिया को टिकट मिला है।

    इन मंत्रियों ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। साथ ही रुपाणी सरकार के कुल आठ अन्य मंत्रियों ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। इनमें शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भुपेन्द्र सिंह चुडासमा, गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा, ऊर्जा मंत्री और बोटाद से विधायक सौरभ पटेल, भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे के नाम शामिल हैं।

    सूची में पहले चरण के 84 उम्मीदवारों का नाम शामिल

    भाजपा ने 182 सीटों में से 160 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पहली सूची में पहले चरण के 84 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इसमें पार्टी ने कुल 14 महिलाओं का नाम शामिल किया और 2017 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े सात उम्मीदवारों को टिकट भी दिया है। बता दें, गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 और 17 नवंबर है।

    यहां देखिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

    भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/3) pic.twitter.com/Jk4YBdmzlk

    — BJP (@BJP4India) November 10, 2022
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रविंद्र जडेजा
    गुजरात
    भारतीय जनता पार्टी
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर लगा विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने का आरोप, जानें मामला इंडिगो
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    सरफराज खान का भारतीय टीम में नहीं चुना जाना घरेलू क्रिकेट का अपमान- वेंकटेश प्रसाद सरफराज़ खान
    शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग शाहरुख खान

    रविंद्र जडेजा

    रविंद्र जडेजा मैदान में वापसी के लिए तैयार, खेलते दिखेंगे रणजी ट्रॉफी- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: भारत ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    रविंद्र जडेजा भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार, श्रीलंका के खिलाफ हो सकता है चयन भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: भारत के इन 5 बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रहा साल 2022, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत

    गुजरात

    मॉस्को-गोवा विमान में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, बम की सूचना पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग रूस समाचार
    मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम की सूचना, गुजरात में हुई इमरजेंसी लैंडिंग रूस समाचार
    गुजरात: सूरत में आवारा कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को नोचा, हालत गंभीर सूरत
    पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा पंजाब

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    विधानसभा चुनाव

    जम्मू-कश्मीर में अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? चुनाव
    बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ सकता है महागठबंधन, नीतीश ने दिया संकेत नीतीश कुमार
    हिमाचल प्रदेश में बगावत का कारण मैं नहीं, टिकट बंटवारा- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023