NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख
    अगली खबर
    भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख

    भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 03, 2019
    07:10 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि एक चीनी जहाज बिना अनुमति के भारतीय जल सीमा में घुस आया था। इसे यहां आने की इजाजत नहीं थी। इसके बाद इसे अंडमान-निकोबार द्वीप के पास से वापस लौटाया गया।

    नौसेना की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि अगर आपको हमारे एक्सक्लूसिव इकॉनोमिक जोन (EEZ) में कुछ करना है तो पहले हमें जानकारी देनी होगी और इसके लिए इजाजत लेनी होगी।"

    जानकारी

    क्या होता है EEZ?

    समुद्री कानूनों के अनुसार, हर देश के तट से 200 नॉटिकल मील तक उसका EEZ होता है। इतने क्षेत्र पर उस देश का अधिकार होता है और वह इस इलाके में प्राकृतिक संसाधनों की खोज से लेकर इसे सरंक्षित करने के लिए आजाद होता है।

    बयान

    पोर्ट ब्लेयर के पास से लौटाया गया चीनी जहाज

    गौरतलब है कि चीन के समुद्री जहाज शी यान 1 को सितंबर में पोर्ट ब्लेयर के पास कुछ गतिविधि करते हुए पाया गया था। इसके बाद इसे वापस जाने को कहा गया।

    सिंह ने कहा भारतीय नौसेना समुद्र में चीन की उपस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनका रिसर्च वाला जहाज हिंद महासागर में था।

    उन्होंने कहा कि उन्हें समुद्र में खनन के लिए इलाका दिया गया है। हिंद महासागर में हर समय उनके सात-आठ जहाज रहते हैं।

    नौसेना की एक्सरसाइज

    पोर्ट ब्लेयर से शिफ्ट की गई नौसेना की एक्सरसाइज

    भारत अगले साल 41 देशों के साथ मिलकर मिलन एक्सरसाइज का आयोजन कर रहा है। इसमें भाग लेने के चीन को नहीं बुलाया गया है।

    सिंह ने कहा कि एक जैसी सोच वाले देशों को इसके लिए बुलाया गया है। चीनी नौसेना के साथ हमने पासेज एक्सरसाइज भी नहीं की है। दूसरे देशों के साथ भारतीय नौसेना की बेहतर समझ है।

    पहले यह एक्सरसाइज पोर्ट ब्लेयर में होनी थी, लेकिन अब इसे विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है।

    फंड

    नौसेना के आधुनिकीकरण के लिए मांगा ज्यादा फंड

    पिछले पांच सालों में रक्षा बजट 18 से कम होकर 13 प्रतिशत हुआ है। इससे नौसेना के आधुनिकीकरण पर असर पड़ा है।

    नौसेना प्रमुख ने कहा कि नौसेना को आधुनिकीकरण के लिए अधिक फंड की जरूरत है और इसके बारे में सरकार को बता दिया गया है।

    जब उनसे चीनी नौसेना के आधुनिकीकरण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अपनी गति से आगे बढ़ रहे हैं और भारतीय नौसेना अपनी गति से आगे बढ़ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अंडमान और निकोबार

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    चीन समाचार

    लद्दाख में आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के बाद गतिरोध खत्म भारत की खबरें
    2022 में चीन की मदद से अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा पाकिस्तान भारत की खबरें
    पुलिस के लिए देशभर में फेशियल रिकगनेशन सिस्टम लगाने की तैयारी कर रही सरकार भारत की खबरें
    इस परिवार के 11 लोगों ने की एक-दूसरे से शादी, फिर ले लिया तलाक, जानें वजह अजब-गजब खबरें

    अंडमान और निकोबार

    दो समुद्री तूफानों से रास्ता भटका, एक महीने बहकर अंडमान से ओडिशा पहुंचा शख्स ओडिशा
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये बेहतरीन जगहें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025