NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: राघव चड्ढा की ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल से मुलाकात को लेकर क्या है विवाद?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: राघव चड्ढा की ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल से मुलाकात को लेकर क्या है विवाद?
    ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल से राघव चड्डा की मुलाकात को लेकर विवाद हो रहा है

    #NewsBytesExplainer: राघव चड्ढा की ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल से मुलाकात को लेकर क्या है विवाद?

    लेखन आबिद खान
    Mar 27, 2024
    06:29 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) इन दिनों एक के बाद एक कई मुश्किलों में घिरती जा रही है।

    पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में जेल में हैं। अब AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर विवाद हो रहा है।

    दरअसल, राघव ने लंदन में खालिस्तान समर्थक सांसद प्रीत कौर गिल से मुलाकात की है, जिसके बाद वे भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

    आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

    शुरुआत

    कैसे हुई विवाद की शुरुआत?

    दरअसल, राघव अपनी आंख के ऑपरेशन के चलते पिछले कुछ दिनों से लंदन में हैं।

    इसी दौरान 21 मार्च को ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने चड्ढा से मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'संसद में राघव चड्ढा से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह भारत के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। मैं वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर उनसे चर्चा के लिए उत्सुक हूं।'

    विवाद

    गिल से राघव की मुलाकात पर क्या है विवाद?

    गिल को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक मान जाता है। फरवरी में उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत से संबंध रखने वाले एजेंट ब्रिटेन में सिखों को निशाना बना रहे हैं।

    गिल ने कहा था कि कुछ ब्रिटिश सिख भी अंतरराष्ट्रीय दमन की सूची में थे। इस संबंध में गिल ने ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेंदट से सवाल किए थे।

    इसके अलावा गिल कई बार खालिस्तानी कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीरों में दिखाई दी हैं।

    खालिस्तान समर्थक

    खालिस्तान समर्थक रही हैं गिल

    गिल ने ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल उर्फ ​​जग्गी जोहल की रिहाई की मांग भी की है। जग्गी को 2017 में गिरफ्तार किया गया था और उस पर पंजाब में लक्षित हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। गिल का कहना था कि ​जग्गी को पुलिस गलत तरीके से प्रताड़ित कर रही है।

    इसके अलावा 2020 में गिल कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद रमिंदर सिंह रेंजर के साथ खालिस्तान से जुड़े एक बयान को लेकर एक्स (ट्विटर) पर भिड़ गई थीं।

    स्वर्ण मंदि

    स्वर्ण मंदिर में बेअदबी के आरोपी को बताया था 'हिंदू आतंकवादी'

    दिसंबर, 2021 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बेअदबी और लिंचिंग की घटना के पीछे 'हिंदू आतंकवादी' का उल्लेख कर ट्वीट किया था। इस पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने गिल की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

    बाद में एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'इस तरह से किसी भी पूजा स्थल या समुदाय को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हरमंदिर साहिब से भयानक दृश्य देखने को मिले हैं।'

    जानकारी

    मामले पर राघव का क्या कहना है? 

    मामले पर AAP की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, राघव ने कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री के प्रश्न सत्र में भाग लेने के अलावा कोई बैठक नहीं की। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों और आगंतुकों ने फोटो के लिए उनसे संपर्क किया।

    भाजपा

    भाजपा ने साधा निशाना

    भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि राघव चड्ढा गिल के साथ क्या कर रहे थे, जो खुलेआम अलगाववाद की वकालत करते हैं, यूके में 'K' के लिए धन जुटाते हैं, फंड देते हैं।'

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'पंजाब के एक सांसद उन ताकतों के साथ खड़े हैं, जो भारत के खिलाफ बोलते हैं और आतंकवाद का समर्थन करते हैं।'

    पन्नू

    पन्नू बोला- केजरीवाल ने खालिस्तान समर्थकों से लिए पैसे 

    सिख फॉर जस्टिस (SFJ) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक असत्यापित वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खालिस्तान समर्थक सिखों से AAP को करीब 133 करोड़ रुपये का चंदा मिलने की बात कही है।

    पन्नू ने दावा किया कि 2014 में केजरीवाल ने रिचमंड हिल्स गुरुद्वारे में उनके साथ बैठक की थी और वित्तीय सहायता के बदले 1933 के दिल्ली बम धमाकों के दोषी देविंदर पाल सिंह भुल्लर को रिहा करने का वादा किया था।

    गिल

    कौन हैं प्रीत गिल?

    गिल ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद हैं। 21 नवंबर, 1972 को उनका जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था।

    उनके पिता दलजीत सिंह शेरगिर पंजाब से हैं। 1960 के दशक में वे इंग्लैंड चले गए थे। दलजीत ब्रिटेन के पहले गुरुद्वारे गुरु नानक गुरुद्वारा स्मेथविक के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    गिल 2017 से वे बर्मिंघम के एजबेस्टन की सांसद हैं। वे भारत में सड़कों पर रहने वाले बच्चों के लिए भी काम कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राघव चड्ढा
    आम आदमी पार्टी समाचार
    ब्रिटेन
    खालिस्तान

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    राघव चड्ढा

    मनीष मल्होत्रा ने साझा की परिणीति-राघव की अनदेखी तस्वीर, हाथों में हाथ डाले नजर आई जोड़ी  परिणीति चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा हुईं दिल्ली से रवाना, बोलीं- अपना दिल पीछे छोड़े जा रही हूं परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा को पहली मुलाकात में दिल दे बैठी थीं परिणीति चोपड़ा, साझा की अनदेखी तस्वीर  परिणीति चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा के भाई ने अभिनेत्री की सगाई की अनदेखी तस्वीर की साझा परिणीति चोपड़ा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    छत्तीसगढ़ में AAP को बड़ा झटका, 500 कार्यकर्ता इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए छत्तीसगढ़
    INDIA गठबंधन बिखरा, ममता के बाद AAP ने किया पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान लोकसभा चुनाव
    केजरीवाल ने राम मंदिर पर खुशी जताई, बोले- रामराज्य के 10 सिद्धांतों पर चला रहे सरकार दिल्ली
    AAP सरकार को गिराना चाहती है भाजपा, 7 विधायकों से किया था संपर्क- केजरीवाल भाजपा समाचार

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त किया, इन्हें मिली जिम्मेदारी ऋषि सुनक
    ब्रिटेन: पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून की राजनीति में दोबारा एंट्री, विदेश मंत्री बनाए गए ऋषि सुनक
    ब्रिटेन: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के खिलाफ पार्टी में बगावत, सांसद ने अविश्वास पत्र पेश किया   ऋषि सुनक
    सुजुकी ने वैश्विक स्तर की बाइक्स को नए रंगों में किया पेश, जानिए क्या-क्या विकल्प मिलेंगे  सुजुकी

    खालिस्तान

    अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू को मारने की साजिश नाकाम की, भारत पर लगाया आरोप- रिपोर्ट  अमेरिका
    खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू को मारने की 'साजिश' पर अमेरिका के दावों की जांच कर रहा भारत  अमेरिका
    अमेरिका में खालिस्तानियों ने की भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी, गुरुद्वारे में हुई धक्का-मुक्की  अमेरिका
    खालिस्तानी आतंकी अर्शदील डाला के निशाने पर था पंजाबी गायक, दिल्ली में 2 गुर्गे गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025