Page Loader
परिणीति चोपड़ा हुईं दिल्ली से रवाना, बोलीं- अपना दिल पीछे छोड़े जा रही हूं
राघव चड्ढा से सगाई के 3 दिन बाद दिल्ली से रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टा/@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा हुईं दिल्ली से रवाना, बोलीं- अपना दिल पीछे छोड़े जा रही हूं

May 16, 2023
06:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 13 मई, 2023 को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई, इस सगाई में कई राजनेताओं के साथ बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। अब परिणीति सगाई के 3 तीन बाद दिल्ली छोड़ मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी है।

परिणीति

शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार राघव-परिणीति

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बाय बाय दिल्ली। मेरे दिल को पीछे छोड़कर जा रही हूं।' परिणीति और राघव के रिश्ते का खुलासा तब हुआ जब दोनों लगातार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। इसके बाद जब यह जोड़ी IPL मैच देखने पहुंची तो इनकी एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद इनके रिश्ते पर मुहर लग गई।