Page Loader
खालिस्तानी आतंकी अर्शदील डाला के निशाने पर था पंजाबी गायक, दिल्ली में 2 गुर्गे गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया

खालिस्तानी आतंकी अर्शदील डाला के निशाने पर था पंजाबी गायक, दिल्ली में 2 गुर्गे गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Nov 27, 2023
01:46 pm

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के 2 गुर्गों को मुठभेड़ के बाद पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया। आजतक के मुताबिक, मयूर विहार इलाके में समाचार अपार्टमेंट के सामने अक्षरधाम मंदिर जाने वाली रोड पर आरोपियों को पकड़ते समय उन्होंने गोलीबारी कर दी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद राजप्रीत सिंह उर्फ राजा और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी को पकड़ा गया। विम्मी के दाहिने पैर में एक गोली लगी थी।

मुठभेड़

बदमाशों ने किया खुलासा, पंजाबी गायक को मारने की फिराक में थे

पुलिस ने बताया कि दोनों ही डाला के शॉर्प शूटर हैं। दोनों ने खुलासा किया है कि एक पंजाबी गायक एली मंगत उनके निशाने पर था। पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि डाला के गुर्गे दिल्ली पहुंचे हुए हैं और मयूर विहार इलाके में हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। दोनों आरोपी पंजाब के एक मामले में जेल में बंद थे। पैरोल खत्म होने के बाद से दोनों फरार थे।

जानकारी

कौन है अर्शदीप डाला?

पंजाब के मोगा का रहने वाला अर्शदीप डाला कनाडा में छिपा है। उसके संबंध खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) और पाकिस्तान से हैं। घोषित आतंकवादी डाला को ढूंढने में दिल्ली और पंजाब पुलिस के अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम लगी हुई है।

ट्विटर पोस्ट

मुठभेड़ के बाद का दृश्य