NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / क्या होती है हीटवेव और इसके बनने के क्या कारण है?
    अगली खबर
    क्या होती है हीटवेव और इसके बनने के क्या कारण है?
    क्या होती है हीटवेव और इसके बनने के क्या है कारण?

    क्या होती है हीटवेव और इसके बनने के क्या कारण है?

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 30, 2022
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    देश की अधिकतर हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव (गर्म हवा या लू) ने कहर बरपा रखा है। कुछ हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली में गर्मी ने पिछले 72 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गर्मी और हीटवेव का सितम 2 मई तक जारी रहेगा। इसके लिए उसने कई राज्यों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर रखा है।

    आइए जानते हैं क्या है हीटवेव।

    हालात

    वर्तमान में क्या है गर्मी के हालात?

    पिछले छह सप्ताह में दिल्ली का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा है। शुक्रवार को राजस्थान का धौलपुर 46.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

    आने वाले दिनों में जोधपुर और बीकानेर में तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। IMD ने हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है।

    इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी, मध्य और झारखंड में शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज तथा 3 मई तक सभी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    सवाल

    आखिर क्या होती है हीटवेव या लू?

    IMD के अनुसार, तापमान में वृद्धि और मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री और तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री से अधिक होने पर संबंधित इलाकों को हीटवेव की चपेट में माना जाता है।

    इसी तरह जब किसी इलाके में तापमान सामान्य से 4.5 से छह डिग्री ऊपर पहुंचता है तो हीटवेव क्षेत्र घोषित किया जाता है।

    इस दौरान इन इलाकों में तेज गर्मी के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल करते हैं।

    कारण

    क्या है हीटवेव बनने के कारण?

    IMD के अनुसार, यदि उत्तर-पश्चिमी भारत से गर्म और शुष्क हवाएं चलती हैं तो आसमान साफ ​​रहता है। इसी तरह यदि नमी में गिरावट होती है तो तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। इसके कारण कुछ दिनों के लिए कुछ इलाकों में हीटवेव गंभीर स्तर पर पहुंच जाती है।

    इसके अलावा बढ़ता तापमान सौर विकिरण में वृद्धि और मध्य-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों पर एक उच्च दबाव क्षेत्र का कारण भी रहता है। इससे यहां ज्यादा हीटवेव रहती है।

    जानकारी

    क्या हीटवेव घातक हैं?

    हीटवेव में अत्यधिक पसीने के कारण निर्जलीकरण के चलते किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसी तरह खून में सोडियम और पोटेशियम सांद्रता में परिवर्तन हृदय और तंत्रिका कोशिकाओं को भ्रमित कर सकता है। इससे सांस लेने और रक्तप्रवाह में परेशानी होती है।

    लक्षण

    क्या है हीटवेव की चपेट में आने के लक्षण?

    वरिष्ठ फिजिशियन डॉ केसी शर्मा ने न्यूजबाइट्स हिंदी को बताया कि हीटवेव की चपेट में आने वाले व्यक्ति को कमजोरी महसूस होने, सिर दर्द, उल्टी, दस्त, तेज पसीना, झटके महसूस होना, चक्कर आने और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। इनमें से कोई सा भी लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

    उन्होंने बताया कि हीटवेव की चपेट में आए व्यक्ति के लापरवाही बरतने पर उसकी जान भी जाने का खतरा रहता है।

    बचाव

    कैसे करें हीटवेव से बचाव?

    डॉ शर्मा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए और हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने चाहिए।

    इसी तरह बिना काम धूप में बाहर नहीं निकले और आवश्यक हो तो सिर पर कपड़ा, टोपी, रुमाल बांधकर ही बाहर निकलें।

    उन्होंने बताया कि यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें और ORS का घोल का पियें। इसी तरह नशीले पदार्थों का सेवन बंद करते हुए उच्च प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें।

    राहत

    कब मिलेगी हीटवेव से राहत?

    मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 2 से 4 मई तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। इससे इन राज्यों में हीटवेव से राहत मिल सकती है।

    विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि 4 मई को अंडमान सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र विकसित होगा, जिसके बाद 5 मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और इसके प्रभाव में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    राजस्थान
    जलवायु परिवर्तन
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली: 1,027 स्कूलों में केवल 203 में ही प्रधानाचार्य, NCPCR ने राज्य सरकार से मांगा जवाब दिल्ली सरकार
    छात्रों के बीच झड़प के बाद अब JNU के बाहर लगाए गए भगवा झंडे और पोस्टर दिल्ली पुलिस
    हरियाणा: 14 दिनों में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से गुरुग्राम में मिले 84 प्रतिशत हरियाणा
    दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में 27 प्रतिशत बच्चे अरविंद केजरीवाल

    राजस्थान

    साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए देश के कई राज्यों विशेष सेल ही नहीं- रिपोर्ट गृह मंत्रालय
    राजस्थान: नौकरी के बहाने दिल्ली से बुलाकर महिला का गैंगरेप, होटल की खिड़की से नीचे फेंका महिलाओं के खिलाफ अपराध
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी, 10 प्रतिशत से अधिक TPR वाले जिलों की संख्या में गिरावट महाराष्ट्र
    अलवर: बछिया के साथ कुकर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, लोगों में रोष क्राइम समाचार

    जलवायु परिवर्तन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित स्वीडन
    जलवायु परिवर्तन: ट्रम्प ने फिर लगाए भारत पर आरोप, कहा- न स्वच्छ हवा, न स्वच्छ पानी चीन समाचार
    तेजी से बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, भारत के इन चार शहरों को बड़ा खतरा मुंबई
    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें

    भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान गुजरात
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया चक्रवात
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025