NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश के तीन राज्यों में हैं करीब 50 प्रतिशत सक्रिय मामले
    देश

    कोरोना वायरस: देश के तीन राज्यों में हैं करीब 50 प्रतिशत सक्रिय मामले

    कोरोना वायरस: देश के तीन राज्यों में हैं करीब 50 प्रतिशत सक्रिय मामले
    लेखन भारत शर्मा
    Sep 01, 2020, 07:54 pm 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश के तीन राज्यों में हैं करीब 50 प्रतिशत सक्रिय मामले

    अनलॉक चरण में आने के बाद से देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में लगातार रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। वैसे तो देश के सभी राज्यों में संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन तीन राज्य ऐसे हैं जो देश के कुल सक्रिय मामलों का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। इनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्य शामिल हैं। इसी तरह संक्रमण से सबसे प्रभावित पांच राज्यों में भी ये राज्य शामिल हैं।

    तीनों राज्यों में 48.59 प्रतिशत सक्रिय मामले

    वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,85,996 है। इनमें से 48.59 प्रतिशत यानी 3,81,929 मामले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हैं। इनमें महाराष्ट्र में 1,94,399, आंध्र प्रदेश में 1,00,276 और कर्नाटक में 87,254 सक्रिय मामले हैं। इसी तरह महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 7,92,541, आंध्र प्रदेश में 4,34,771 और कर्नाटक में 3,42,423 हैं। चौथे सबसे प्रभावित राज्य तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 4,28,041 है।

    देश में अब तक की जा चुकी है 4.33 करोड़ लोगों की जांच

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 4.33 करोड़ कोरोना की जांच की जा चुकी है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन 10 लाख लोगों की जांच की जा रही है। सोमवार को देशभर में 10.16 लाख लोगों की जांच की गई। सबसे ज्यादा जांच उत्तर प्रदेश में 52.02 लाख, तमिलनाडु में 45.73 लाख, महाराष्ट्र में 39.39 लाख लोगों की हुई है। इसी तरह सबसे कम जांच लद्दाख में 30,311, मिजोरम में 38,534 और सिक्किम में 40,035 हुई है।

    जुलाई की तुलना में चार गुना बढ़ी ठीक होने वालों की संख्या

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या जुलाई के पहले सप्ताह की तुलना में चार गुना तक बढ़ गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 15,000 मरीज उपचार के बाद ठीक हो रहे थे, जो अगस्त के अंतिम सप्ताह में बढ़कर प्रतिदिन 61,700 पर पहुंच गए हैं। सरकार इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है। सरकार का कहना है कि ठीक होने वालों का ग्राफ बढ़ना अच्छा संकेत है।

    31 दिन में दोगुना से अधिक हुई संक्रमितों की संख्या

    देश में अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 31 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुना से ज्यादा बढ़ गई। 1 अगस्त को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 16,95,988 थी, जो 1 सितंबर को 19,95,178 की बढ़ोतरी के साथ 36,91,166 पर पहुंच गई है। इसी तरह 1 अगस्त को मृतकों की संख्या 36,511 थी तो अब 28,777 की बढ़ोतरी के साथ 65,288 पर पहुंच गई है।

    अगस्त में प्रतिदिन औसतन सामने आए 64,000 नए मामले

    देश में अगस्त में प्रतिदिन औसतन 64,386 मामले सामने आए हैं। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में यह संख्या 70,000 से अधिक पर पहुंच गई है। इसी तरह अगस्त में प्रतिदिन औसतन 928 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। यह बड़ी चिंता का कारण है।

    भारत में 76.94 प्रतिशत पर पहुंची रिकवरी रेट

    भारत में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट लगातार सुधरती जा रही है। भारत में 36,91,166 कुल मामलों में से 28,39,928 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में देश की रिकवरी रेट बढ़कर 76.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसी तरह भारत में सबसे अधिक रिकवरी रेट दिल्ली की 89.08 प्रतिशत, दादर नागर हवेली 87.91 प्रतिशत, बिहार 87.70 प्रतिशत और तमिलनाडु की 86 प्रतिशत है। इसी सबसे कम रिकवरी रेट मेघायल में 49.07 प्रतिशत, झारखंड में 65.15 प्रतिशत है।

    भारत और दुनिया में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,921 नए मामले सामने आए और 819 मरीजों की मौत हुई है। देश में पांच दिन बाद 70,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। दुनिया में संक्रमितों की संख्या 2.56 करोड़ के पार पहुंच गई। इनमें से 8.55 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 1.79 करोड़ उपचार के बाद ठीक हो गए। अमेरिका 62.12 लाख संक्रमित और 1.87 लाख मौतों के साथ सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    दिमुथ करुणारत्ने एशिया के बाहर सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बने श्रीलंका क्रिकेट टीम
    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान जन्मदिन विशेष
    प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए फायदेमंद हैं ये 5 योगासन, जानिए अभ्यास करने का सही तरीका योग
    PSL 2023: लाहौर ने मुल्तान को 1 रन से हराया, लगातार दूसरी बार जीता खिताब पाकिस्तान सुपर लीग

    भारत की खबरें

    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार
    भारत में 69 प्रतिशत मोबाइल ग्राहक रोजाना कॉल ड्रॉप समस्या का करते हैं सामना- सर्वे वोडाफोन-आइडिया

    कर्नाटक

    कर्नाटक: बेटी के डायपर में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में यात्री गिरफ्तार मंगलौर
    कर्नाटक: हिंदू संगठन ने उगाधी त्योहार से पहले हलाल मीट बंद करने की मांग की हलाल मीट विवाद
    कर्नाटक: विजयपुरा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार से टकराया ट्रक, मंत्री घायल सड़क दुर्घटना
    दक्षिण भारत के 5 प्रसिद्ध धरोहर स्थल, एक बार जरूर करें इनका रुख दक्षिण भारत

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की फिरौती, केस दर्ज  देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: अमृता फडणवीस और प्रियंका चतुर्वेदी के बीच ट्वीट वार, 'चतुर' और 'औकात' शब्दों का इस्तेमाल प्रियंका चतुर्वेदी
    #NewsBytesExplainer: अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश का पूरा मामला क्या है? महाराष्ट्र पुलिस
    अमृता फडणवीस ने मुंबई की डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, जानें मामला मुंबई पुलिस

    आंध्र प्रदेश

    जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए दक्षिण भारत की इन 5 जगहों का करें रुख  केरल
    आंध्र प्रदेश: ऐपल को पुर्जे भेजने वाली कंपनी फॉक्सलिंक में लगी आग, उत्पादन ठप ऐपल
    अयोध्या विवाद और नोटबंदी पर सुनवाई करने वाले पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर बने राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट
    बीएस कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023