NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेश और तेलंगाना लौटे 60 से ज्यादा प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना लौटे 60 से ज्यादा प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना लौटे 60 से ज्यादा प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 13, 2020
    10:52 am
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना लौटे 60 से ज्यादा प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

    लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र और गुजरात में फंसे प्रवासियो के लौटने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए मामलो में उछाल देखा गया है। तेलंगाना में अभी तक 25 और आंध्र प्रदेश मेंं 38 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अपने राज्यों में लौटे थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संक्रमित प्रवासियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

    2/6

    आंध्र प्रदेश में मुंबई से लौटे थे 930 प्रवासी

    आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य, मेडिकल और परिवार कल्याण विभाग के विशेष मुख्य सचिव डॉक्टर केएस जवाहर रेड्डी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों, छात्रों और तीर्थयात्रियों के लौटने से राज्य के सामने नई चुनौती आई है। उन्होंने कहा कि मुंबई के कल्याण से 930 प्रवासी राज्य में आए थे। इनमें से 250 लोगों के टेस्ट किए गए, जिनमें से 38 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसा ही कुछ हाल तेलंगाना का है, जहां मामलों में वृद्धि देखी गई है।

    3/6

    टेस्ट करने के मामले में 27 देशों से आगे आंध्र प्रदेश

    डॉक्टर रेड्डी ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं बन जाती, तब तक टेस्टिंग जारी रहेगी और जल्द ही राज्य में दो और नई प्राइवेट टेस्टिंग लैबोरेट्री शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते दिन राज्य में 10,730 सैंपल लिए गए, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। अभी तक आंध्र प्रदेश में 1.91 लाख सैंपल टेस्ट कए जा चुके हैं। टेस्ट की संख्या में आंध्र प्रदेश दुनिया के 27 देशों से आगे है।

    4/6

    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अब तक कितने मामले?

    आंध्र प्रदेश में अभी तक कुल 2,090 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 1,056 लोग ठीक हुए हैं और 46 की मौत हुई है। वहीं तेलंगाना की बात की जाए तो यहां अब तक इस महामारी के 1,326 मामले सामने आये हैं। इनमें से 830 लोग अस्पताल से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 32 लोग दम तोड़ चुके हैं। तेलंगाना ने केंद्र द्वारा रेल सेवा शुरू करने के फैसले पर आपत्ति जताई थी।

    5/6

    देश में 75,000 के करीब पहुंचे मामले

    बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74,281 पहुंच गई है। इनमें से 47,480 सक्रिय मामले हैं, 24,386 लोग महामारी को हराकर ठीक हुए हैं और 2,415 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हुई है। इसी बीच देश में लॉकडाउन 4.0 की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    6/6

    प्रधानमंत्री ने की लॉकडाउन 4.0 की घोषणा

    प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन 4.0 का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इस बार लॉकडाउन बिल्कुल नए तरीके का होगा और आने वाले दिनों में सरकार इसकी गाइडलाइंस जारी कर देगी। माना जा रहा है कि इस बार लॉकडाउन में पहले के मुकाबले ज्यादा छूट दी जाएगी और रेड जोन के इलाकों को भी सीमित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    तेलंगाना
    आंध्र प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन
    प्रवासी मजदूर

    तेलंगाना

    महामारी के बढ़ते मामलों के बीच तेलंगाना ने 29 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन उत्तर प्रदेश
    लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए राज्यों से किराया लेगी रेलवे जयपुर
    प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश झारखंड
    लॉकडाउन: तेलंगाना में फंसे प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हुई पहली स्पेशन ट्रेन भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश

    क्या होती है स्टाइरीन गैस जिसके विशाखापट्टनम में लीक होने से मचा हडकंप? गैस लीक
    विशाखापट्टनम गैस लीक: अब तक 13 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी की बैठक समेत जानें बड़ी बातें नरेंद्र मोदी
    आंध्र प्रदेश: कैमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से आठ की मौत, सैकड़ों लोग बीमार आंध्र प्रदेश सरकार
    चीन से भाग रही कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भारत की बड़ी तैयारी चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमण का पता लगाने के घर-घर किया जा रहा सर्वे चेन्नई
    लॉकडाउन: मुख्यमंत्रियों की मांग के बाद जोन निर्धारित करने में राज्यों के सुझाव लेेगी केंद्र सरकार अमरिंदर सिंह
    अब महाराष्ट्र में होगी शराब की होम डिलीवरी, सरकार ने शर्तों के आधार पर दी मंजूरी पुणे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन: भारत में फंसा जर्मनी का वॉन्डेट अपराधी, 55 दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रहा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    पश्चिम बंगाल में 17 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा पश्चिम बंगाल
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण के चलते जेलों में बंद 17,000 कैदियों को मिलेगी पैरोल महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: वुहान में फिर सामने आए नए मामले, सभी 1.1 करोड़ लोगों का होगा टेस्ट चीन समाचार

    प्रवासी मजदूर

    हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कारों की चपेट में आए प्रवासी मजदूर, दो की मौत हरियाणा
    भारतीय रेलवे ने बदले 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन के नियम, अब 1,200 की जगह 1,700 करेंगे यात्रा उत्तर प्रदेश
    भारतीय रेलवे शुरू करने जा रहा पैसेंजर ट्रेन सेवा, सोमवार से होगी बुकिंग नरेंद्र मोदी
    प्रवासी मजूदरों के साथ एक और हादसा, मध्य प्रदेश में ट्रक पलटने से पांच की मौत मध्य प्रदेश
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023