
कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन फिर रिकॉर्ड 77,266 मामले और 1,000 से अधिक मौतें
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 77,266 नए मामले सामने आए और 1,057 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।
इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 33,87,500 हो गई है, वहीं 61,529 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 7,42,023 हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 60,177 मरीज
अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 60,177 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 25,83,948 हो गई है और रिकवरी रेट 76.27 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,01,338 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 3.94 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। यहां अब तक 7,33,568 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 23,444 मरीजों की मौत हुई है।
दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य तमिलनाडु में अब तक 4,03,242 मामले सामने आए हैं और 6,948 मरीजों की मौत हुई है।
3,633 मौत और 3,93,090 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 5,232 मौत और 3,09,792 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
महाराष्ट्र और कर्नाटक में बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले
नए मामलों की बात करें तो कर्नाटक में बीते दिन रिकॉर्ड 9,386 नए मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।
वहीं सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 14,718 नए मामले सामने आए और 355 मरीजों की मौत हुई। राज्य में दो दिन से 14,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में बीते दिन 10,621 और तमिलनाडु में 5,981 नए मामले सामने आए।
डाटा
दिल्ली में लगातार बढ़ रही नए मामलों की संख्या
दिल्ली की बात करें तो यहां कुल 1,67,604 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 4,369 की मौत हुई है। बीते दिन यहां 1,840 नए मामले सामने आए जो बीते लगभग 45 दिन में सबसे अधिक हैं।
दुनिया की स्थिति
ये है दुनिया की स्थिति
'वर्ल्डोमीटर्स' दुनियाभर में अब तक 2.62 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 8.35 लाख लोगों की मौत हुई है।
सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 60.46 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.84 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 37.64 लाख संक्रमितों में से 1.18 लाख मरीजों की मौत हुई है।
भारत संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे और मौतों के मामले में चौथे स्थान पर है।