NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सात को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची
    देश

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सात को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सात को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची
    लेखन भारत शर्मा
    Jan 25, 2021, 10:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सात को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची

    गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गृह मंत्रालय ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, एसपी बालासुब्रमण्यम सहित सात हस्तियों को पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है। इसी तरह 10 लोगों को पदम भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बार किसी को भी भारत के रत्न अवार्ड से नहीं नवाजा जाएगा। यह नागरिक पुरस्कार देश सेवा के लिए दिए जाते हैं।

    इन हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान

    सरकार की ओर से जारी की सूची के अनुसार पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, तमिलनाडु के संगीतकार एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), कर्नाटक के डॉ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, अमेरिका के नरिंद्र सिंह कपानी, दिल्ली के पुरातत्वविद बीबी लाल और ओडिशा के आर्टिस्ट सुदर्शन साहू का नाम शामिल है। इस सूची में शिंजो आबे का नाम आने के बाद भारत के विदेशी संबंधों के महत्व पर जोर देने की बात सामने आ रही है।

    यहां देखें पद्म विभूषण पाने वालों की सूची

    Former Prime Minister of Japan Shinzo Abe, Singer S P Balasubramaniam (posthumously), Sand artist Sudarshan Sahoo, Archaeologist BB Lal awarded Padma Vibhushan. pic.twitter.com/ODnDEGOJbi

    — ANI (@ANI) January 25, 2021

    इन 10 लोगों को मिलेगा पद्म भूषण

    गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार केरल की कलाकार कृष्णन नैयर शांताकुमारी चित्रा, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), कर्नाटक के साहित्यकार चंद्रशेकर कांबारा, पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, अयोध्या मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के शिया नेता कल्बे सादिक (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के उद्योगपति रजनीकांत देवीदास श्रॉफ और हरियाणा के नेता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

    102 लोगों को मिलेगा पद्म श्री सम्मान

    सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के गुलफाम अहम, जगदीश चौधरी (मरणोपरांत), बिहार की दुलारी देवी और रामचंद्र मांझी, दिल्ली के नीरू कुमार, चंद्रकांत संभाजी पांडव और जेएन पांडे (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के ही अशोक कुमार साहू, राम यत्न शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह और सुधा हरि नारायण सिंह सहित 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    यहां देखें पद्मश्री पुरस्कार विेजेताओं की सूची

    Former Governor of Goa Mridula Sinha, British film director Peter Brook, Father Vallés (posthumous), Professor Chaman Lal Sapru (posthumous) are among 102 recipients of Padma Shri award. pic.twitter.com/oMoHg3DXcc

    — ANI (@ANI) January 25, 2021

    इस तहर से किया जाता है पुरस्कारों के लिए चयन

    बता दें कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म पुरस्कारों का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है। इसी तरह असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए 'पद्म भूषण' और उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा तथा किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए आवेदन भी मांगे जाते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    गृह मंत्रालय
    रूस समाचार
    शिंजो आबे

    ताज़ा खबरें

    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    गृह मंत्रालय

    गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित गणतंत्र दिवस
    लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग, सोनम वांगचुक ने किया अनशन का ऐलान लद्दाख
    सुल्तानपुरी हादसा: आरोपियों पर कौन सी धाराएं लगाई गई हैं और इनमें कितनी सजा होती है? दिल्ली
    विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का बड़ा आरोप, कहा- WFI अध्यक्ष करते हैं यौन उत्पीड़न विनेश फोगाट

    रूस समाचार

    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध
    गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट गोवा
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन
    भारत का रूस से तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर, एक साल में 33 गुना बढ़ा सऊदी अरब

    शिंजो आबे

    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं यूक्रेन युद्ध
    शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने जापान पहुंचे मोदी, किशिदा से की द्विपक्षीय मुलाकात जापान
    अर्जेंटीना: बाल-बाल बची उप राष्ट्रपति, चेहरे के पास लाकर बंदूक नहीं चला पाया हमलावर ब्राजील
    जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर जापान

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023