NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा
    दुनिया

    स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 28, 2020, 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन न कर पाने के लिए लोगों से माफी भी मांगी। बीते सप्ताह में शिंजो आबे की अस्पताल में कई तरह की जांच हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आबे चाहते हैं कि उनकी लगातार खराब होती सेहत के कारण सरकार के कामकाज में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।

    मौजूदा वित्त मंत्री तारो आसो बन सकते हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री

    आबे के स्वास्थ्य को लेकर आ रही खबरों के बीच अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि वो 2021 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही कुर्सी छोड़ देंगे। आबे के बाद मौजूदा वित्त मंत्री तारो आसो कार्यवाहक प्रधानमंत्री बन सकते हैं। आबे 17 अगस्त को अस्पताल गए थे, जहां सात घंटे से ज्यादा समय तक उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। एक हफ्ते बाद वो फिर से उसी अस्पताल में जांच के लिए गए थे।

    इस बीमारी से जूझ रहे हैं आबे

    आबे अल्सरेटिव कोलाइटिस (पाचनतंत्र से जुड़ी एक बीमारी) से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण 2007 में भी उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। हालांकि, LDP के सहयोगियों का कहना था कि आबे अगले साल सितंबर तक पार्टी प्रमुख और देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। सरकार के मुख्य प्रवक्ता ने भी कहा था कि वो दो बार आबे से मिल चुके हैं और उन्हें नहीं लगता कि उनकी तबीयत खराब है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले डॉक्टर की सलाह लेंगे आबे

    मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आबे शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले फोन कर डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य को लेकर सलाह लेंगे। अगले महीने 66 वर्ष के हो रहे आबे पिछले कई सालों से इस बीमारी से जूझ रहे हैं। 2012 में जब वो दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि वो दवाओं के सहारे बीमारी को नियंत्रित करने में सफल रहे हैं।

    आलोचनाओं से घिरे हैं आबे

    पिछले कुछ समय से आबे लगातार आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके को लेकर उन पर सवाल उठ रहे हैं। कोरोना वायरस संकट के कारण पूरी दुनिया की तरह जापान की अर्थव्यवस्था भी संंघर्ष कर रही है और यह ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर है। साथ ही वो अपनी पार्टी के सदस्यों पर लगे स्कैंडल के आरोपों के कारण भी विरोध का सामना कर रहे हैं।

    जापान में कोरोना के कितने मामले?

    जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जापान में अब तक कोरोना वायरस के 65,653 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 1,241 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जापान
    शिंजो आबे

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    जापान

    फॉरेस्ट बाथिंग क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान नीचे, जानें भारत की क्या है स्थिति पासपोर्ट
    कोविड प्रतिबंध: चीन की जवाबी कार्रवाई, दो देशों के नागरिकों के लिए बंद किए वीजा चीन समाचार
    जापान: टोक्यो छोड़कर बाहर बसने पर सरकार दे रही 6 लाख रुपये, जानें वजह टोक्यो

    शिंजो आबे

    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं यूक्रेन युद्ध
    शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने जापान पहुंचे मोदी, किशिदा से की द्विपक्षीय मुलाकात जापान
    अर्जेंटीना: बाल-बाल बची उप राष्ट्रपति, चेहरे के पास लाकर बंदूक नहीं चला पाया हमलावर ब्राजील
    जापान: शिंजो आबे के दिल में लगी थी गोली, हो गया था बड़ा छेद- डॉक्टर जापान

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023