NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में पलायन में आई कमी, अब कहां जा रहे हैं उत्तर प्रदेश-बिहार के लोग?
    अगली खबर
    देश में पलायन में आई कमी, अब कहां जा रहे हैं उत्तर प्रदेश-बिहार के लोग?
    पश्चिम बंगाल और राजस्थान पलायन करने वाले लोगों के नया केंद्र बनकर उभरे हैं

    देश में पलायन में आई कमी, अब कहां जा रहे हैं उत्तर प्रदेश-बिहार के लोग?

    लेखन आबिद खान
    Dec 29, 2024
    12:21 pm

    क्या है खबर?

    देशभर से काम के लिए पश्चिम बंगाल और राजस्थान में सबसे ज्यादा लोगों को पलायन हो रहा है। ये दोनों राज्य ऐसे राज्यों में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय रेलवे द्वारा यात्रा करने वाले सामान्य या द्वितीय श्रेणी के यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

    प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के प्रवास के रुझानों पर ताजा वर्किंग पेपर से ये जानकारी सामने आई है।

    इन राज्यों के बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश हैं।

    कमी

    पलायन में आई 12 प्रतिशत की कमी 

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 की जनगणना की तुलना में देश में प्रवासियों की संख्या में 11.78 प्रतिशत की कमी आई है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि पलायन करने वालों की संख्या करीब 40.21 करोड़ रह जाने का अनुमान है, जो 2011 की जनगणना के मुताबिक करीब 45.57 करोड़ थी।

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना से आ रहे हैं, जबकि दिल्ली में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश से।

    उत्तर प्रदेश

    कहां जा रहे हैं उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग?

    उत्तर प्रदेश से जाने वाले लोगों के लिए प्रमुख गंतव्य दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा हैं। वहीं, बिहार से जाने वाले लोग दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड जा रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश से दिल्ली का रेलवे रूट देश में प्रवासियों द्वारा इस्तेमाल किया गया सबसे लोकप्रिय राज्य मार्ग था।

    इसके बाद गुजरात से महाराष्ट्र, तेलंगाना से आंध्र प्रदेश, बिहार से दिल्ली और बिहार से पश्चिम बंगाल है।

    शहर

    किन शहरों में जा रहे हैं सबसे ज्यादा लोग?

    आंकड़े बताते हैं कि गैर-उपनगरीय सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए जिलों के हिसाब से मुंबई शीर्ष स्थान पर रहा है। इसके बाद बेंगलुरु दूसरे, हावड़ा तीसरे, मध्य दिल्ली चौथे और हैदराबाद पांचवें स्थान पर है।

    सबसे ज्यादा गैर-उपनगरीय यात्री वलसाड से यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद विल्लुपुरम (तमिलनाडु), सहरसा (बिहार), मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) का नंबर है। इनमें ज्यादातर शहर ऐसे हैं, जो किसी महानगर के पास स्थित हैं।

    दिल्ली

    दिल्ली और मुंबई में कहां से आ रहे हैं सबसे ज्यादा लोग?

    दिल्ली में आगरा, पटना, कानपुर, झांसी और बरेली से सबसे ज्यादा सामान्य श्रेणी के यात्री यात्रा कर रहे हैं। वहीं, मुंबई में वलसाड, सूरत, नासिक, रत्नागिरी और वाराणसी से सबसे ज्यादा लोग आ रहे हैं।

    जिला स्तर पर मुर्शिदाबाद से कोलकाता रूट पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों ने सबसे ज्यादा आवाजाही की। इसके बाद बर्धमान से हावड़ा, वलसाड से मुंबई, चित्तूर से बेंगलुरु और सूरत से मुंबई में सामान्य श्रेणी के यात्री सबसे ज्यादा यात्रा कर रहे हैं।

    राज्य

    किस राज्य में कहां के कितने प्रवासी?

    महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के करीब 11 लाख, राजस्थान के 1.80 लाख और मध्य प्रदेश के 1.95 लाख लाख कामगार हैं।

    दिल्ली में उत्तर प्रदेश के 9 लाख और बिहार के 4 लाख प्रवासी कामगार हैं।

    इसी तरह गुजरात में उत्तर प्रदेश के 3.74 लाख और राजस्थान के 2.04 लाख, पश्चिम बंगाल में बिहार के 3.15 लाख, हरियाणा में राजस्थान के 66,000, मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र के 61,000 और राजस्थान में मध्य प्रदेश के 61,000 कामगार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    बिहार
    प्रवासी मजदूर
    भारतीय रेलवे

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, 4 को घेरा गया जम्मू-कश्मीर
    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    राहुल-प्रियंका गांधी संभल के लिए दिल्ली से रवाना, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस तैनात; लगा ट्रैफिक जाम राहुल गांधी
    राहुल और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोका गया, वापस दिल्ली लौटे राहुल गांधी
    किसान महापंचायत: राकेश टिकैत को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया नोएडा
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन और क्या हैं मांगें?  किसान आंदोलन

    बिहार

    बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, कई यात्री घायल रेल दुर्घटना
    मानसून: उत्तर प्रदेश-बिहार में होगी आफत के बारिश, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम  मानसून
    नेपाल में भारी बारिश से बिहार में टूटे 7 तटबंध, 12 जिलों में बाढ़ का खतरा बाढ़
    जमकर बरसने के बाद हो गई मानसून की विदाई, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  मानसून

    प्रवासी मजदूर

    प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों में घर भेजा जाए, केस भी वापस हों- सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार
    शहरों की तरफ खाली आ रही ट्रेनें, पैदा हो सकती है मजदूरों की कमी की समस्या मुंबई
    प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए केंद्र सरकार ने बनाया मेगा प्लान, 50,000 करोड़ करेगी खर्च बिहार
    'अनलॉक-1' में भी जारी है श्रमिक स्पेशन ट्रेनों के लिए आवेदन, 20 हजार ने कराया पंजीयन पंजाब

    भारतीय रेलवे

    रेलवे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का इस्तीफा नहीं किया स्वीकार, क्या लड़ पाएंगे चुनाव?  विनेश फोगाट
    हरियाणा-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर में पटरी पर रखे गैस सिलेंडर से टकराई, बड़ा हादसा टला कानपुर
    भारतीय रेलवे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का इस्तीफा मंजूर किया विनेश फोगाट
    राजस्थान: अजमेर में ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम, पटरी पर रखे सीमेंट ब्लॉक रेल दुर्घटना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025