NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / 30 नवंबर तक जारी रहेंगी अनलॉक-5 की गाइडलाइंस, नहीं मिली नई रियायतें
    30 नवंबर तक जारी रहेंगी अनलॉक-5 की गाइडलाइंस, नहीं मिली नई रियायतें
    देश

    30 नवंबर तक जारी रहेंगी अनलॉक-5 की गाइडलाइंस, नहीं मिली नई रियायतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    October 27, 2020 | 06:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    30 नवंबर तक जारी रहेंगी अनलॉक-5 की गाइडलाइंस, नहीं मिली नई रियायतें

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक के लिए अक्टूबर महीने के लिए जारी की गई गाइडलाइंस को 30 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया है। नवंबर में अनलॉक-5 की गाइडलाइंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पहले से जारी गतिविधियों पर किसी तरह की रोक नहीं होगी, लेकिन कंटेनमेंट जोन में कड़े लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। साथ ही मंत्रालय ने लोगों से महामारी से बचाव के लिए ऐहतियात बरतने को कहा है।

    राज्यों को कंटेनमेंट जोन से बाहर लॉकडाउन लगाने की इजाजत नहीं

    गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक कड़ाई से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। जिलाधिकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के आधार पर कंटेनमेंट जोन का ऐलान करेंगे ताकि कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लग सके। 30 नवंबर तक कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक सेवाओं की इजाजत होगी। कंटेनमेंट जोन से बाहर राज्यों को लॉकडाउन लगाने की इजाजत नहीं दी गई है। ऐसा करने से पहले उन्हें केंद्र से मंजूरी लेनी होगी।

    राज्यों के बीच आवागमन पर नहीं होगी रोक

    गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों के बीच लोगों और सामान के आवागमन पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं होगी। इसके अलावा एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी प्रकार की विशेष अनुमति या पास की भी जरूरत नहीं होगी। साथ ही गृह मंत्रालय ने कहा कि आने वाले दिनों में भी आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा। इस ऐप को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    बुजुर्ग लोगों और बच्चों को घर पर रहने की हिदायत

    मंत्रालय ने 65 साल से अधिक उम्र, लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम के बच्चों को घर में रहने की हिदायत दी है। इन्हें बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने को कहा गया है।

    अक्टूबर की गाइडलाइंस में दी गई थीं ये बड़ी रियायतें

    केंद्र सरकार ने अक्टूबर महीने में अनलॉक की गाइडलाइंस जारी करते हुए बड़ी रियायतें दी थीं। इनमें सबसे बड़ी छूट स्कूल और सिनेमाघर खोलने से जुड़ी हुई थी। गृह मंत्रालय ने राज्यों को स्थिति की समीक्षा कर स्कूल खोलने के अधिकार दिए थे, जिसके बाद कई राज्यों में 15 अक्टूबर से बच्चों को स्कूलों में बुलाना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ पाबंदियों के साथ सिनेमाघर भी खोले जा रहे हैं। इनके लिए कई नियम भी तय किए गए हैं।

    देश में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    भारत में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। बीते दिन देश में महामारी के 36,469 नए मरीज मिले और 488 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये 17 जुलाई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 79,46,429 हो गई है, वहीं 1,19,502 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,25,857 है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    गृह मंत्रालय
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    भारत की खबरें

    पोम्पियो ने किया गलवान में झड़प का जिक्र, बोले- भारत के साथ खड़ा है अमेरिका चीन समाचार
    बुजुर्गों में भी युवाओं जितनी इम्युनिटी पैदा करने में कामयाब रही ऑक्सफोर्ड की कोरोना वायरस वैक्सीन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    भारत में पहली बार, गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई का यूट्यूब पर किया गया लाइव प्रसारण गुजरात
    मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत 131वें पायदान पर, पाकिस्तान और नेपाल से पिछड़ा पाकिस्तान समाचार

    गृह मंत्रालय

    केंद्र सरकार का ऐलान- भारत आ सकेंगे विदेशी नागरिक, OCI और PIO; पर्यटकों को इजाजत नहीं भारत की खबरें
    असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा में कई घायल; मुख्यमंत्रियों ने की बात, PMO को दी गई जानकारी मिजोरम
    महिला सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय ने दिखाई सख्ती, राज्यों को जारी की एडवाइजरी उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस गाइडलाइंस में बदलाव, 12 राज्यों में मिली राजनीतिक रैलियों की मंजूरी बिहार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद शरीर में तेजी से कम होती हैं एंटीबॉडीज- शोध लंदन
    बिना कमीज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पेश हुआ वकील, जज बोले- कुछ तो मर्यादा रखो जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
    कोरोना संक्रमित पाए गए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, अस्पताल में भर्ती मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम दिल्ली

    लॉकडाउन

    तमिलनाडु पुलिस हिरासत में मौत: पुलिसकर्मियों ने सात घंटों तक की थी पिता-बेटे की पिटाई- CBI तमिलनाडु
    लॉकडाउन के दौरान सभी EMI जमा कराने वालों को बैंक से मिलेगा कैशबैक केंद्र सरकार
    आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं आदित्य नारायण, बोले- अकाउंट में बचे हैं सिर्फ 18,000 रुपये बॉलीवुड समाचार
    त्योहारी सीजन में 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, यहां देखिये पूरी लिस्ट दिल्ली
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023