Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 54,044 नए मामले, 717 ने तोड़ा दम

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 54,044 नए मामले, 717 ने तोड़ा दम

Oct 21, 2020
09:37 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 54,044 नए मामले सामने आए और 717 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 76,51,107 हो गई है, वहीं 1,15,914 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,40,090 हो गई है। कल देश में 50,000 से कम नए मामले सामने आए थे।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए 61,775 मरीज

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 61,775 मरीज ठीक हुए जो आम दिनों के मुकाबले कम हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 67,95,103 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 88.81 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,83,608 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 9.72 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,09,516 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 42,453 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,89,553 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,481 मरीजों की मौत हुई है। 7,76,901 मामलों और 10,608 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,94,030 मामलों और 10,741 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले

ज्यादातर राज्यों में सुधर रही स्थिति

नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 8,151 नए सामने सामने आए और 213 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। आंध्र प्रदेश में बीते दिन 3,503 और तमिलनाडु में 3,094 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति सुधर रही है। वहीं कर्नाटक में बीते दिन 6,297 नए मामले सामने आए। यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

डाटा

दिल्ली में बीते दिन 3,579 नए मामले

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,579 नए मामले सामने आए और 41 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,36,750 हो गई है, वहीं 6,081 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 4.07 करोड़ संक्रमित, अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.07 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.23 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 82.72 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.21 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 52.73 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.55 लाख मरीजों की मौत हुई है।