NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उद्धव ठाकरे बोले- उड़ानों की तैयारी के लिए चाहिए समय, 31 मई को नहीं हटेगा लॉकडाउन
    अगली खबर
    उद्धव ठाकरे बोले- उड़ानों की तैयारी के लिए चाहिए समय, 31 मई को नहीं हटेगा लॉकडाउन

    उद्धव ठाकरे बोले- उड़ानों की तैयारी के लिए चाहिए समय, 31 मई को नहीं हटेगा लॉकडाउन

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 24, 2020
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने से एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं और उसे उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारियों के लिए समय चाहिए।

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि संक्रमण के हालातों को देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा है कि 31 मई को राज्य से लॉकडाउन हटाया जा सकता है।

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस से देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है।

    बयान

    आने वाले 15 दिन महत्वपूर्ण- ठाकरे

    राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, "मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की है। मुझे पता है कि हवाई यात्रा शुरू करना जरूरी है, लेकिन हमें तैयारी के लिए समय चाहिए।"

    उन्होंने कहा, "अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। लोगों की आवाजाही बढ़ेगी तो संक्रमण के मामले भी बढ़ेंगे। इसलिए चीजों को धीरे-धीरे कर खोला जा सकता है। हम अभी लॉकडाउन नहीं हटाएंगे। मॉनसून के दौरान अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है।"

    जानकारी

    चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा लॉकडाउन- ठाकरे

    ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीकों से लॉकडाउन हटाया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम धीरे-धीरे कर अर्थव्यवस्था खोल रहे हैं, लेकिन पहले वायरस को रोकना जरूरी है। उसके बाद पैकेज का ऐलान किया जाएगा।"

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में 50,000 की तरफ बढ़ रहे मामले

    कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित की संख्या 50,000 के नजदीक पहुंच रही है और अब तक 47,190 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है। राज्य में कोरोना वायरस के 1,577 मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र अकेले देश के एक तिहाई से अधिक (35.80 प्रतिशत) मामलों के लिए जिम्मेदार है।

    वहीं देश में कोरोना वायरस की वजह से हुई मौतों में से 40.80 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

    घरेलू उड़ान सेवा

    राज्यों के असमंजस के बीच केंद्र शुरू कर रहा घरेलू उड़ानें

    केंद्र सरकार ने दो महीने बाद सोमवार से घरेलू उड़ानों को बहाल करने का फैसला किया है। वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य इसके पक्ष में नहीं है।

    महाराष्ट्र ने जहां तैयारी के लिए समय मांगा है वहीं तमिलनाडु ने भी उड़ानों पर 31 मई तक रोक जारी रखने की मांग की है।

    दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल ने अम्फान के कारण हुई तबाही की वजह से फिलहाल कोलकाता एयरपोर्ट से संचालन न करने को कहा है।

    अधिकार

    घरेलू उड़ान सेवाएं केंद्र के अधिकार क्षेत्र में

    घरेलू उड़ान सेवाएं केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है, लेकिन यात्रियों को स्वीकार करना राज्य सरकारों के हाथ में है।

    इसके अलावा अगर राज्य सरकारें उड़ान सेवाओं की अनुमति दे भी देती है तब भी यात्रियों के लिए हवाई अड्डों से घर जाना काफी मुश्किल काम रहने वाला है।

    मुंबई जैसे शहरों में लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक यातायात और टैक्सी सेवाओं पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में यात्रियों को घर पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

    प्रतिक्रिया

    नागरिक उड्डयन मंत्री ने कही यह बात

    ठाकरे के बयान से पहले हरदीप पुरी ने कहा था कि कुछ सरकारों ने दूसरे मंत्रियों से बात कर सेवा स्थगित करने की मांग की है। उनसे इस संबंध में लिखित अनुरोध मांगा गया है, लेकिन अभी तक यह मिला नहीं है।

    उन्होंने कहा, "ऐसा होता है। जब हम ऐसी स्थितियों से निपट रहे होते हैं तो कुछ ना-नुकर होती है, लेकिन यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और हम इस संबंध में पूरे प्रयास कर रहे हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    घरेलू उड़ान

    ताज़ा खबरें

    टाटा ने अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोका, जानिए क्या बताया कारण  टाटा मोटर्स
    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर
    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग

    पश्चिम बंगाल

    CAA विरोध: शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं ने मुंबई में भी शुरू किया धरना प्रदर्शन मुंबई
    प्रकृति से प्रेम है तो भारत के इन गांवों का जरूर करें रूख भारत की खबरें
    महिला प्रदर्शनकारी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दिलीप घोष के खिलाफ दर्ज हुआ मामला पाकिस्तान समाचार
    TMC नेता ने महिला शिक्षक और उसकी बहन को रस्सी से बांधकर बेहरमी से पीटा ममता बनर्जी

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: सरकारी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 20 लोगों की मौत केरल
    कुख्यात डाकू वीरप्पन की बेटी हुई भाजपा में शामिल कर्नाटक
    इस सप्ताह चल रही इन बड़ी भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण बिहार
    सराहनीय: कैंसर रोगियों की विग बनाने के लिए 80 लड़कियों ने कटवा दिए अपने बाल अजब-गजब खबरें

    महाराष्ट्र

    प्रवासी मजूदरों के साथ एक और हादसा, मध्य प्रदेश में ट्रक पलटने से पांच की मौत मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से लड़ाई में अच्छी खबर, देश के 14 राज्यों में कम हुए सक्रिय मामले भारत की खबरें
    देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, पहली बार एक दिन में 4,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    घरेलू उड़ान

    कोरोना वायरस: ट्रेन और बस के बाद अब घरेलू उड़ानों के संचालन पर लगी रोक भारत की खबरें
    सोमवार से शुरू हो रही घरेलू उड़ानें, हवाई अड्डों के लिए गाइडलाइंस जारी भारत की खबरें
    घरेलू उड़ानों से इन पांच राज्यों में आने वाले यात्रियों को किया जाएगा क्वारंटाइन कर्नाटक
    घरेलू उड़ान सेवा: आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य नहीं, यात्रियों को भरना होगा डिक्लेरेशन फॉर्म पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025