NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा
    देश

    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा

    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 10, 2020, 12:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा

    भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से नए मामले सामने आने की संख्या में गिरावट आई है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन बीते दिन से कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देशभर में महामारी के 3,355 सामने आए, जो बुधवार के 3,530 से कम थे। वहीं शुक्रवार को 3,340 और शनिवार को 3,083 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

    पहली बार लगातार तीन दिनों तक नए मामलों में आई गिरावट

    देश में महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद इससे पहले कभी भी लगातार तीन दिनों तक नए मामलों की संख्या में गिरावट नहीं आई थी। हालांकि, इसके पीछे दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना वायरस के मामलों से जुड़ी जानकारी देने के समय में बदलाव करना भी एक कारण रहा है। अब दिल्ली सरकार रात 12 बजे से लेकर अगली रात के 12 बजे तक यानी 24 घंटे में सामने आए कुल मामलों की जानकारी देगी।

    दिल्ली में 6,500 से पार पहुंचे मामले

    शनिवार को दिल्ली सरकार ने शुक्रवार शाम चार बजे से लेकर रात 12 बजे तक के आंकड़े जाहिर किए। शनिवार को दिल्ली सरकार की जानकारी में शनिवार के मामले शामिल नहीं थे। इस दौरान दिल्ली में 224 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जो आमतौर पर दिल्ली में आने वाले 300-400 मामलों से कम हैं। अब तक दिल्ली में कुल 6,542 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 73 की मौत हुई है।

    देश में अब तक कुल कितने मामले?

    देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 62,939 पहुंच गई है। इनमें से 41,472 सक्रिय मामले हैं,19,358 लोग ठीक हुए हैं और 2,109 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,277 नए मामले आए हैं और 127 मौतें हुई हैं।

    इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले

    देश में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। महाराष्ट्र में शनिवार को सामने आए 1,165 मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20,228 पहुंच गई है। इनमें से 3,800 ठीक हुए हैं और 779 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात का नंबर आता है। यहां अब तक 7,797 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,071 ठीक हुए हैं और 472 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    तमिलनाडु और राजस्थान में सामने आए इतने मामले

    राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 6,542 हो गई है। इनमें से 2020 ठीक हो चुके हैं। वहीं अगर तमिलनाडु की बात करें तो यहां यह खतरनाक वायरस 6,535 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। यहां ठीक होने वालों की संख्या 1,824 और जान गंवाने वालों की संख्या 44 है। राजस्थान में शनिवार तक 3,708 लोगों में वायरस का संक्रमण पाया गया है। इनमें से 2,026 ठीक हुए हैं और 106 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    गुजरात
    महाराष्ट्र

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: स्वदेशी वैक्सीन बनाने की तैयारी, ICMR और भारत बायोटेक ने मिलाया हाथ चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में 60,000 से ज्यादा संक्रमित, मृतकों की संख्या 2,000 पार इटली
    कोलकाता: 52 वर्षीय शख्स ने 38 दिन वेंटीलेटर पर रहने के बाद कोरोना वायरस को हराया पश्चिम बंगाल
    कोरोना वायरस: एंटी-बॉडी टेस्ट क्या होते हैं और इनसे क्या पता चलता है? वैक्सीन समाचार

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने बताई 66 लोगों की मौत, अस्पतालों के आंकड़े 100 से ज्यादा लोक नायक अस्पताल
    एक और बैंक डिफॉल्टर देश छोड़कर भागा, SBI ने चार साल बाद दी शिकायत भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    डॉक्टर आत्महत्या मामला: AAP विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर-जमानती वारंट जारी दिल्ली पुलिस
    भारत में जुलाई अंत तक चरम पर होंगे कोरोना वायरस के मामले- WHO प्रतिनिधि भारत की खबरें

    गुजरात

    कोरोना वायरस की चपेट में पुलिस, महाराष्ट्र में अब तक 557 हुए संक्रमित दिल्ली पुलिस
    देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, मामले दोगुने होने की रफ्तार बढ़ी भारत की खबरें
    मिशन वंदे भारत: विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर केरल लौटी पहली फ्लाइट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में एक हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन, सूरत शनिवार से होगा बंद सूरत

    महाराष्ट्र

    प्रवासी मजूदरों के साथ एक और हादसा, मध्य प्रदेश में ट्रक पलटने से पांच की मौत मध्य प्रदेश
    औरंगाबाद मालगाड़ी दुर्घटना: मजदूरों ने किया था ई-पास का आवेदन, जबाव न मिलने पर पैदल निकले मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में मई के आखिर तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत मुंबई
    महाराष्ट्र: घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के ऊपर से निकली मालगाड़ी, 16 की मौत छत्तीसगढ़

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023