NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / घरेलू उड़ानों से इन पांच राज्यों में आने वाले यात्रियों को किया जाएगा क्वारंटाइन
    अगली खबर
    घरेलू उड़ानों से इन पांच राज्यों में आने वाले यात्रियों को किया जाएगा क्वारंटाइन

    घरेलू उड़ानों से इन पांच राज्यों में आने वाले यात्रियों को किया जाएगा क्वारंटाइन

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 23, 2020
    08:27 am

    क्या है खबर?

    सोमवार से लगभग दो महीने बाद देश में घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो रही हैं।

    25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के कारण देश में सभी जरूरी सामानों और सेवाओं से जुड़ी उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी।

    अब केंद्र सरकार ने 25 मई से सीमित संख्या में शर्तों के साथ घरेलू उड़ानों को मंजूरी दी है।

    पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इनमें सफर करने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन करने का फैसला लिया है।

    जानकारी

    ये राज्य यात्रियों को करेंगे क्वारंटाइन

    केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और असम की राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने फैसला लिया है कि इन उड़ानों से आने वाले यात्रियों को होम या इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया जाएगा।

    कोरोना वायरस

    प्रवासियों के आने से केरल में बढ़े मामले

    केरल सरकार ने शुक्रवार को बताया कि घरेलू उड़ानों से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया जाएगा।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में विदेशों और दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों के कारण केरल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ी है।

    पिछले दो हफ्तों में 200 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को केरल में 42 नए मरीज मिले, जो अब तक के एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

    बयान

    केरल के मुख्यमंत्री ने कही यह बात

    मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घरेलू उड़ानों से केरल आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन किया जाएगा। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटाइन किया जाएगा, चाहे वह रेल से आए या उड़ान से। हालांकि, जो लोग व्यापार के सिलसिले में एक या दो दिन के लिए केरल आकर वापस जाना चाहते हैं, उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा, लेकिन इन्हें ठहराव के दौरान पूरे नियमों का पालन करना होगा।

    सावधानी

    जम्मू-कश्मीर जाने वाले हर यात्री का होगा कोरोना वायरस टेस्ट

    जम्मू-कश्मीर में अगले हफ्ते 15 उड़ानें पहुंचने का संभावना है। इसे देखते हुए कश्मीर डिविजनल कमांडर पीके पोले ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरने वाले हर यात्री को प्रशासन की तरफ से क्वारंटाइन कर उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार ने भी उड़ानों और दूसरे माध्यमों से राज्य में पहुंचने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन करने का फैसला किया है।

    सावधानी

    कर्नाटक में इन राज्यों से आने वाले लोगों को किया जाएगा क्वारंटाइन

    वहीं कर्नाटक ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाले लोगों को सात दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन करने का फैसला किया है।

    इसके बाद सात दिन तक उन्हें घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। कुल मिलाकर देश में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों से कर्नाटक आने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।

    असम सरकार भी राज्य में आने वालों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन करेगी।

    नियम

    घरेलू उड़ानों के किराया के लिए सीमा तय

    नागरिक उड्ड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया था कि घरेलू उड़ानों के संचालन के लिए अधिकतम और न्यूनतम किराये की सीमा तय गई है।

    उदाहरण के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच 90-120 मिनट की उड़ान का न्यूनतम किराया 3,500 रुपये और अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा।

    उन्होंने कहा कि इन उड़ानों के यात्रियों को प्रोटेक्टिव गियर और फेस मास्क पहनना जरूरी होगा और सैनिटाइजर की बोतल साथ रखना अनिवार्य होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    केरल
    घरेलू उड़ान
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल
    IPL 2025: हरप्रीत बरार ने RR के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    हमास नेता मुहम्मद सिनवार का शव इजरायल का निशाना बनी गाजा सुरंग में मिला- रिपोर्ट इजरायल

    कर्नाटक

    विवादित बयान को लेकर AIMIM नेता वारिस पठाने के खिलाफ 'दुश्मनी बढ़ाने' का मामला दर्ज सोनिया गांधी
    कुख्यात डाकू वीरप्पन की बेटी हुई भाजपा में शामिल तमिलनाडु
    कर्नाटक सरकार के मंत्री ने की देखते ही गोली मारने का कानून बनाने की मांग पाकिस्तान समाचार
    कर्नाटक: सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, मामला दर्ज पाकिस्तान समाचार

    केरल

    देश में सामने आए कोरोना वायरस के नौ नए मामले, 54 पहुंची संख्या ईरान
    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार? भारत की खबरें
    इस सप्ताह इन पदों पर चल रही भर्ती के लिए करें आवेदन, जानें विवरण शिक्षा
    पर्यावरण को बचाने के लिए इन IAS अधिकारियों ने शुरू की सराहनीय पहल तमिलनाडु

    घरेलू उड़ान

    कोरोना वायरस: ट्रेन और बस के बाद अब घरेलू उड़ानों के संचालन पर लगी रोक भारत की खबरें
    सोमवार से शुरू हो रही घरेलू उड़ानें, हवाई अड्डों के लिए गाइडलाइंस जारी भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    सिंगापुर: जूम कॉल के जरिये दोषी को सुनाई गई मौत की सजा, पहली बार हुआ ऐसा सिंगापुर
    कोरोना वायरस: ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित पाए जाने वाले मरीज नहीं फैलाते संक्रमण- अध्ययन दक्षिण कोरिया
    लॉकडाउन में गोवा बीच पर पार्टी करने पहुंचा रूस के लड़के-लड़कियों का ग्रुप, पासपोर्ट जब्त भारत की खबरें
    केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन बनेंगे WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई को संभालेंगे कार्यभार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025