NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, पहली बार एक दिन में 4,000 से ज्यादा मामले
    देश

    देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, पहली बार एक दिन में 4,000 से ज्यादा मामले

    देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, पहली बार एक दिन में 4,000 से ज्यादा मामले
    लेखन भारत शर्मा
    May 11, 2020, 09:53 am 0 मिनट में पढ़ें
    देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, पहली बार एक दिन में 4,000 से ज्यादा मामले

    दुनियाभर में मौत का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन इसके मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में भी इसकी रफ्तार बढ़ गई है और रविवार को देश में पहली बार 4,000 से अधिक नए मामले सामने आ गए। इससे सरकार के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब सरकार और इसकी रोकथाम में जुटे अधिकारी इसकी रफ्तार को कम करने के लिए नई योजना बनाने में जुटे हैं।

    देश में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,296 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 67,152 पहुंच गई है। इसी तरह 113 नई मौतों के साथ अब तक 2,206 लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में 20,848 कोरोना मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसी तरह अन्य मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    ठीक होने वाले मरीजों के प्रतिशत में हुआ सुधार

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में भले ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही हो, लेकिन ठीक होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ा है। रविवार को ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 29 से बढ़कर 31 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह राहत की खबर है।

    देश में एक दिन में बढ़े 6.9 प्रतिशत नए मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो देश में रविवार को सामने आए 4,309 मरीज कुल संक्रमितों की संख्या का 6.9 प्रतिशत है। ऐसे में यह सरकार के लिए चिंता का बड़ा कारण है। इसी तरह यदि देश में 6 मई को पहली बार एक दिन में बढ़े सबसे अधिक संक्रमित 3,602 की तुलना में यह 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दिखा रहा है। इसी तरह एक दिन में बढ़ी मृतकों की संख्या में भी दूसरे सबसे अधिक है।

    महाराष्ट्र में एक दिन में बढ़े सबसे ज्यादा मामले

    देश में महाराष्ट्र की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां रविवार को कुल 1,943 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 22,171 हो गई है। यह 53 दिनों में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है। इसी तरह एक दिन में 53 नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या 832 पहुंच गई। राज्य के मुंबई में कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप है। यहां 875 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 13,739 हो गई तथा अब तक 508 की मौत हो चुकी है।

    अन्य राज्यों में इस तरह से हुई बढ़ोत्तरी

    देश में महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु में एक दिन में 669 नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह गुजरात में 398, दिल्ली में 381, मध्यप्रदेश में 157 और राजस्थान में 106 नए मामले आए हैं। यह बढ़ोत्तरी सरकार की चिंता का बड़ा कारण है। प्रवासी मजदूरों के अपने राज्य पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल में 153, बिहार 85 और ओडिशा में 83 लोगों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। यह इन राज्यों के लिए खतरे का संकेत है।

    प्रवासी मजदूरों के पहुंचने से राज्यों में बढ़ेंगे मामले

    पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में प्रवासी मजदूरों के पहुंचने के बाद संक्रमितों की संख्या में आए उछाल को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मान लिया है कि राज्यों में संक्रमण की मामलों में बढ़ोत्तरी होगी। मंत्रालय ने सभी राज्य सरकार को आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों की जांच करने, क्वारंटाइन करने तथा उन पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा है। मंत्रालय के अनुसार सजगता से ही संक्रमण को और अधिक बढ़ने से रोका जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    महाराष्ट्र

    भारत की खबरें

    सिक्किम: सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प, कई घायल चीन समाचार
    कोरोना वायरस से लड़ाई में अच्छी खबर, देश के 14 राज्यों में कम हुए सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा दिल्ली
    कोरोना वायरस: स्वदेशी वैक्सीन बनाने की तैयारी, ICMR और भारत बायोटेक ने मिलाया हाथ चीन समाचार

    मुंबई

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में मई के आखिर तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत महाराष्ट्र
    मुंबई के अस्पताल का हैरान करने वाला वीडियो, कोरोना वायरस मरीजों के बगल में रखे शव महाराष्ट्र
    लॉकडाउन के बीच देश में बढ़ी बेरोजगारी दर, चार में से एक को गंवानी पड़ी नौकरी नरेंद्र मोदी
    मुंबई: कोरोना वायरस से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल ने परिवार को थमाया 16 लाख का बिल महाराष्ट्र

    दिल्ली

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह दिल्ली AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    कोरोना वायरस: दिल्ली के 75 प्रतिशत मरीज बेहद कम या बिना लक्षणों वाले अरविंद केजरीवाल
    स्मार्टफोन खरीदते समय इस फीचर की तरफ ध्यान नहीं देते भारतीय, सर्वे में हुआ खुलासा हैदराबाद
    कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने बताई 66 लोगों की मौत, अस्पतालों के आंकड़े 100 से ज्यादा लोक नायक अस्पताल

    महाराष्ट्र

    प्रवासी मजूदरों के साथ एक और हादसा, मध्य प्रदेश में ट्रक पलटने से पांच की मौत मध्य प्रदेश
    भारत में जुलाई अंत तक चरम पर होंगे कोरोना वायरस के मामले- WHO प्रतिनिधि भारत की खबरें
    औरंगाबाद मालगाड़ी दुर्घटना: मजदूरों ने किया था ई-पास का आवेदन, जबाव न मिलने पर पैदल निकले मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस की चपेट में पुलिस, महाराष्ट्र में अब तक 557 हुए संक्रमित दिल्ली पुलिस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023