NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन

    लेखन भारत शर्मा
    May 01, 2021
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी लॉकडाउन के बाद भी मामलों में गिरावट नहीं आ रही है।

    ऐसे में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में 3 मई सुबह 5 बजे तक लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब यह लॉकडाउन 10 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा।

    ट्वीट

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दी लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी

    दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार शाम को ट्वीट करते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।'

    ऐसे में दिल्ली में लागू सभी पाबंदियां अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगी। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 25 अप्रैल को लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी।

    लॉकडाउन

    दिल्ली सरकार ने 19 अप्रैल को लगाया था लॉकडाउन

    कोरोना वायरस संक्रमण की भीषण लहर को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने गत 19 अप्रैल् को एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया था।

    यह लॉकडाउन उसी रात 10 बजे शुरू हुआ था और 26 अप्रैल सुबह 6 बजे खत्म होना था।

    हालांकि, मामलों के तेजी से बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 25 अप्रैल को लॉकडाउन को 3 मई सुबह तक के लिए बढ़ा दिया था। लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की इजाजत दी गई थी।

    कोरोना का कहर

    दिल्ली में बीते दिन हुई 375 लोगों की मौत

    दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद मामलों में उछाल जारी रहा और शुक्रवार को शहर में 27,047 नए मामले सामने आए, वहीं 375 लोगों की मौत हुई।

    ये शहर में एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं और यहां बीते तीन दिन से रोजाना रिकॉर्ड मौतें हो रही हैं।

    दिल्ली में अब तक 11,49,333 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 16,147 लोगों की मौत हुई है। 10,33,825 लोग वायरस को हराकर ठीक हो चुके हैं।

    खराब स्थिति

    चरमराई शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था, ऑक्सीजन की भारी कमी

    दिल्ली में अभी रिकॉर्ड 99,361 सक्रिय मामले हैं और मरीजों के दबाव के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में ऑक्सीजन की भारी कमी है।

    ऑक्सीजन की कमी के कारण महरौली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को 12 मरीजों की मौत हो गई।

    इससे पहले 23 अप्रैल को सर गंगाराम अस्पताल और 24 अप्रैल को जयपुर गोल्ड अस्पताल में भी 25-25 मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों ने हाई कोर्ट की भी शरण ली है।

    आदेश

    दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिए ऑक्सीजन आपूर्ति के निर्देश

    मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार को दिल्ली को 490 मीटि्रक टन ऑक्सीजन सप्लाई करने का आदेश दिया है।

    कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर केंद्र इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को उपलब्ध नहीं करवाता है तो फिर अवमानना के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    इधर, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इसके पहुंचने के बाद दिल्ली को थोड़ी राहत मिल सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, गैर-आवश्यक गतिविधियों पर रहेगी पाबंदी अरविंद केजरीवाल
    कोरोना: दिल्ली की जेलों से आपातकालीन पैरोल पर छोड़े गए 51 प्रतिशत कैदी फरार, तलाश जारी तिहाड़ जेल
    दिल्ली: कोरोना से बिगड़ने लगे हालात; टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 20% पार, 10,000 से ज्यादा बिस्तर भरे अरविंद केजरीवाल
    चारा घोटाला मामला: लालू यादव को बड़ी राहत, रांची हाई कोर्ट से मिली जमानत बिहार

    अरविंद केजरीवाल

    बर्ड फ्लू: दिल्ली में फिर खुले पोल्ट्री बाजार, मुर्गों के आयात पर लगी रोक भी हटी दिल्ली
    दिल्ली: वैक्सीनेशन के पहले दिन सामने आईं 51 छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं, एक को करना पड़ा भर्ती दिल्ली
    अगले दो सालों में छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी समाचार
    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार ने लॉन्च किया 'दिल्ली स्विच कैंपेन' दिल्ली

    कोरोना वायरस

    दिल्ली में भी वैक्सीन की कमी, 1 मई से 18-44 साल वालों का वैक्सीनेशन मुश्किल दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहे पंचायत चुनाव में 577 शिक्षकों की मौत उत्तर प्रदेश
    कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, मुफ्त में मुहैया करवा रहे ऑक्सीजन अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस: भारत की मदद के लिए आगे आए 40 से अधिक देश- विदेश सचिव भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    भारत में 35 सालों में पहली बार सालाना बिजली के उपभोग में आई कमी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: तेलंगाना में लॉकडाउन को लेकर वायरल हुआ सरकारी आदेश, सरकार ने बताया फर्जी तेलंगाना
    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहले जितनी गंभीर नहीं है स्थिति, नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन- अरविंद केजरीवाल दिल्ली
    कोरोना वायरस: 15 दिन में हालात नहीं सुधरे तो कम पड़ने लगेंगे चिकित्सकीय संसाधन- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025