NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में कुछ छूटों के साथ 7 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
    अगली खबर
    दिल्ली में कुछ छूटों के साथ 7 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    दिल्ली में कुछ छूटों के साथ 7 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    लेखन मुकुल तोमर
    May 30, 2021
    10:21 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली में कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। अब शहर में 7 जून सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू होगा।

    हालांकि इस बार इसमें थोड़ी ढील दी गई है और मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन संबंधी कार्यों को शर्तों के साथ फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी गई है। दिल्ली सरकार ने धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोलने की इजाजत दी है।

    शर्तें

    मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों को करना होगा इन शर्तों का पालन

    शर्तों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों को काम की जगह पर थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य होगा।

    मजदूरों को अलग-अलग शिफ्ट में बुलाया जाएगा ताकि एक समय पर ज्यादा भीड़ न हो। सभी मजदूरों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें आने-जाने के लिए ई-पास मुहैया कराए जाएंगे।

    जिलाधिकारी समय-समय पर इन फैक्ट्रियों का निरीक्षण करेंगे और कर्मचारियों के रैंडम RT-PCR और रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे।

    लॉकडाउन

    दिल्ली में 19 अप्रैल से लागू है लॉकडाउन

    कोरोना की भीषण लहर को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सबसे पहले 19 अप्रैल को एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया था। यह लॉकडाउन उसी रात 10 बजे शुरू हुआ था और 26 अप्रैल सुबह 6 बजे खत्म होना था।

    हालांकि मामलों के तेजी से बढ़ने के बाद इसे 3 मई, 10 मई, 17 मई और 24 मई सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया।

    पिछले रविवार को इसे 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

    पाबंदियां

    केजरीवाल ने कही थी धीरे-धीरे पाबंदियां हटाने की बात

    दिल्ली में नए मामले कम होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ही ऐलान किया था कि सोमवार से पाबंदियों को धीरे-धीरे कम किया जाएगा और निर्माण गतिविधियों और फैक्ट्रियों को संचालन की अनुमति दे दी जाएगी।

    उन्होंने कहा था कि अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान सावधानी बरतना बहुत जरूरी है और एक साथ सारी पाबंदियां नहीं हटाई जा सकती। उन्होंने कहा था कि दैनिक मामलों की संख्या को देखते हुए पाबंदियों को हर हफ्ते कम किया जाएगा।

    महामारी

    दिल्ली में क्या है महामारी की स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 956 नए मामले सामने आए और 122 लोगों की मौत हुई। ये 22 मार्च के बाद एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं।

    इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 14,24,646 पहुंच गई है। इनमें से 24,073 मरीजों की मौत हुई है।

    पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट हो रही है और ये 36 प्रतिशत के चरम से गिरकर 1.19 प्रतिशत पर आ गई है।

    कोरोना का कहर

    पूरे देश में क्या स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,65,553 नए मामले सामने आए और 3,460 मरीजों की मौत हुई। लगातार तीसरे दिन दैनिक मामलों की संख्या दो लाख से कम रही है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,78,94,800 हो गई है। इनमें से 3,25,972 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 21,14,508 रह गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    दिल्ली

    दिल्ली: 72 लाख कार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा राशन, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को भी मदद का ऐलान अरविंद केजरीवाल
    कोरोना संकट: भारत को मिल रही विदेशी मदद कहां जा रही है? सरकार ने बताया स्वास्थ्य मंत्रालय
    आने वाली है तीसरी लहर, दिल्ली में नहीं होनी चाहिए ऑक्सीजन की कमी- सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार
    दिल्ली: रोज 700 टन ऑक्सीजन मिले तो इसकी कमी से नहीं होने देंगे कोई मौत- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: दाह संस्कार में लकड़ियों की जगह इस्तेमाल होंगे गाय के गोबर के उपले दिल्ली
    फिर आमने-सामने केंद्र और दिल्ली सरकार, सिसोदिया बोले- पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है भाजपा दिल्ली
    JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चलेगा मुकदमा, 15 मार्च को पेशी आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: सरकारी कार्यालयों में ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से बनाए जाएंगे शौचालय, आदेश जारी दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोविड-19 से जुड़ी राहत मरीजों तक पहुंचाएगी ट्रूकॉलर ऐप, जल्द मिलेगा अपडेट ट्रूकॉलर
    एलोपैथी को 'बकवास विज्ञान' कहने से लेकर 'कोरोनिल' के समर्थन तक रामदेव के प्रमुख विवादित बयान पतंजलि
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.08 लाख मरीज, 4,100 से अधिक मौतें कर्नाटक
    कोरोना वैक्सीन: कुछ शर्तों के साथ भारत को पांच करोड़ खुराकें देने को तैयार है फाइजर नीति आयोग

    लॉकडाउन

    मतगणना: मद्रास हाई कोर्ट ने 1-2 मई को तमिलनाडु और पुडुचेरी में लॉकडाउन का सुझाव दिया तमिलनाडु
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत महाराष्ट्र
    हॉरर कॉमेडी फिल्म 'पातालपानी' से डिजिटल डेब्यू कर सकती हैं जरीन खान मुंबई
    कोरोना: हरियाणा के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025