NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच दिल्ली में आज रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच दिल्ली में आज रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू

    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच दिल्ली में आज रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू

    लेखन मुकुल तोमर
    संपादन भारत शर्मा
    Apr 19, 2021
    01:15 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। यह लॉकडाउन आज रात यानी सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

    इस दौरान केवल आवश्यक गतिविधियां जारी रहेंगी और अन्य सभी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सुबह हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया है। बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियां बढ़ाने की आशंका जताई जा रही थी।

    हालात

    दिल्ली में क्या है महामारी की स्थिति?

    पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 25,462 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 8,53,460 लाख से अधिक हो गई है।

    इनमें से 74,941 सक्रिय मामले हैं और 12,121 की मौत हो चुकी है। राजधानी में पिछले तीन-चार दिन से 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल के बाद से सर्वाधिक हैं। संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने यहां कई पाबंदियां लागू की हैं।

    बैठक

    उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद लिया निर्णय

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि राजधानी में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सुबह उपराज्यपाल बैजल के साथ आवश्यक बैठक बुलाई गई थी।

    इसमें सरकार ने मामलों पर नियंत्रण के लिए अगले छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है।

    उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, मेडिकल व्यवस्थाओं और खाने-पीने की सेवाएं जारी रहेंगी। शादियां भी होंगी, लेकिन इनमें अधिकतर 50 लोग एकत्र हो सकेंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखे मुख्यमंत्री केजरीवाल की घोषणा

    #WATCH| In the last 24 hours, around 23,500 cases were reported. In last 3-4 days, around 25,000 cases have been reported. Positivity rateinfection have increased. If 25,000 patients come every day then system will crumble, there's a shortage of beds:Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/P3xEszFkke

    — ANI (@ANI) April 19, 2021

    जानकारी

    आवश्यक सेवाओं के लिए जारी किए जाएंगे ई-पास

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि किराने का सामान, फल, सब्जियां, दूध और दवा जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे। इसी तरह शादियों के लिए भी अनुमति लेनी होगी। इस सेवाओं से जुड़े लोग ऑनलाइन आवेदन कर ई-पास हासिल कर सकेंगे।

    बेबसी

    दिल्ली में कोरोना महामारी से बेहद गंभीर हुए हालात- केजरीवाल

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि ​​पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं। संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अस्पतालों में बेड्स की भारी कमी हो रही है। ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं। 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। दवाईयों की कमी हो रही है।

    उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रतिदिन 25,000 मामले आएंगे तो किसी भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपल हो सकती हैं। दिल्ली में कोरोना के कारण बेहद गंभीर हालात हैं।

    अपील

    केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से की दिल्ली छोड़कर नहीं जाने की अपील

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रवासी मजदूर से दिल्ली छोड़कर नहीं जाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत छोटा लॉकडाउन है और इनमें आने-जाने में ही उनका काफी समय खराब हो जाएगा। उन्होंने मजदूरों को सरकार द्वारा उनका पूरा ख्याल रखने का भी भरोसा दिलाया।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन का निर्णय बहुत मुश्किल से लिया है। इन छह दिनों के लॉकडाउन में सरकार दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेगी।

    वीकेंड कर्फ्यू

    दिल्ली में आज ही खत्म हुआ था वीकेंड कर्फ्यू

    बता दें कि दिल्ली में आज सुबह ही वीकेंड कर्फ्यू खत्म हुआ था। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से आज सुबह 6 बजे तक लागू रहा था।

    शहर में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामलों और ऑक्सीजन और ICU बेड समेत तमाम इंतजामों की कमी के कारण इस कर्फ्यू के आगे बढ़ने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।

    आज सुबह शीर्ष अधिकारियों के साथ केजरीवाल और उपराज्यपाल की बैठक में इस पर मुहर लग गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    दिल्ली

    दिल्ली: वैक्सीनेशन के लिए सरकार का ऑफर, छह घंटे के लिए नहीं होगी पंजीयन की जरूरत दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस: देश में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, जानिए किस राज्य में कितना जुर्माना हरियाणा
    कोरोना वायरस: केंद्र ने प्रभावित राज्यों को महामारी पर नियंत्रण के लिए दिया पांच सूत्रीय प्लान महाराष्ट्र
    दिल्ली: उपराज्यपाल को 'सरकार' बनाने वाला केंद्र का विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल बोले- दिल्ली में काबू आती दिख रही है कोरोना महामारी की तीसरी लहर भारत की खबरें
    नया कोरोना स्ट्रेन: केजरीवाल की उड़ानें रोकने की मांग, सरकार बोली- डरने की जरूरत नहीं दिल्ली
    दिल्ली में वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी, शुरुआती दौर में 51 लाख लोगों को मिलेगी वैक्सीन- केजरीवाल दिल्ली
    कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन फिर मिले दो लाख से अधिक मरीज, 1,185 मौतें भारत की खबरें
    दिल्ली: कोरोना से बिगड़ने लगे हालात; टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 20% पार, 10,000 से ज्यादा बिस्तर भरे दिल्ली
    मेडिकल ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति के लिए होगा PM केयर्स फंड का इस्तेमाल कोरोना वायरस के मामले
    हरसिमरत कौर बादल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, आइसोलेट हुए भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, अगले एक-दो दिन में होगा ऐलान महाराष्ट्र
    कोरोना: दिल्ली में हालात चिंताजनक, स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ा तो लगाना पड़ेगा लॉकडाउन- केजरीवाल दिल्ली
    आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 1.68 लाख मरीज, सक्रिय मामले 12 लाख पार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025