NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 28, 2021
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हालात बिगड़े हुए हैं। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां प्रतिदिन 60,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा रखी हैं। हालांकि, कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है।

    ऐसे में राज्य में इन पाबंदियों को अब 15 दिन के लिए और बढ़ाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को इसके संकेत दिए हैं।

    बैठक

    राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मिला पाबंदियां बढ़ाने का प्रस्ताव

    राज्य में बढ़ती कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर बुधवार को मंत्रीमंडल की विशेष बैठक बुलाई गई थी। इसमें राज्य में महामारी की स्थिति और उसके बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

    इस दौरान मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के लिए पाबंदियों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

    ऐसे में सरकार पाबंदियों को 15 दिनों के लिए और बढ़ा सकती है। सरकार 30 अप्रैल से पहले इस पर निर्णय करेगी।

    बयान

    पाबंदियों से संक्रमण के मामलों में आई स्थिरता- टोपे

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि पाबंदियों को बढ़ाने पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा। राज्य में बढ़ते मामलों से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।

    उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने मामलों में स्थिरता ला दी है। पहले सरकार को मामलों के 70,000 तक पहुंचने का डर था, लेकिन अब यह 60,000 के आस-पास स्थिर हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में मामलों में और कमी आने की उम्मीद जताई है।

    वैक्सीनेशन

    1 मई से शुरू नहीं हो पाएगा वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण- टोपे

    स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण 1 मई से वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू नहीं हो पाएगा। इसमें 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।

    उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 1.5 लाख खुराकें हैं और सप्लाई भी नहीं हो रही है। भारत बायोटेक अगले दो महीने में 20 लाख खुराक मुहैया कराएगी, जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ने हर महीने कोविशील्ड के 1 करोड़ खुराक देने का वादा किया है।

    पृष्ठभूमि

    महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से लागू की गई थी पाबंदियां

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अप्रैल से राज्य पूरे राज्य में धारा 144 लागू करते हुए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की घोषणा की थी। हालांकि, इसमें आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई थी।

    इसके बाद भी राज्य में मामलों में गिरावट नहीं आने पर मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह पाबंदी 30 अप्रैल तक के लिए थी, लेकिन अब सरकार इसे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    संक्रमण

    महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है।

    राज्य में मंगलवार को भी संक्रमण के 66,358 नए मामले सामने आए तथा 895 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 44,10,085 हो गई है।

    इनमें से 66,179 की मौत हो गई तथा 36,69,548 उपचार के बाद ठीक हो गए। राज्य में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 6,74,358 है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: मामूली लक्षण होने पर भी कोविड बेडों को घेर रहे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर- मंत्री मुंबई
    कोरोना मरीजों के लिए क्यों जरूरी है रेमडेसिवीर और देश में इसकी कमी क्यों? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, केवल आवश्यक गतिविधियों की इजाजत उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: 61 फीसदी सैंपलों में पाया गया कोरोना का डबल म्यूटेंट वेरिएंट पुणे

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते सामने आए 3.23 लाख नए मामले, 2,771 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    वैक्सीन की कमी: महाराष्ट्र और असम में 1 मई से वैक्सीनेशन अभियान का विस्तार मुश्किल महाराष्ट्र
    एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 6 करोड़ खुराकें अन्य देशों को देगा अमेरिका अमेरिका
    कोरोना का खतरा, चुनाव आयोग ने नतीजों के बाद विजयी जुलूसों पर रोक लगाई पश्चिम बंगाल

    लॉकडाउन

    महाराष्ट्र: लोग न माने तो लगाया जाएगा लॉकडाउन, 2 अप्रैल को फैसला- उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कल्याण में लॉकडाउन के विरोध में दुकानदारों ने नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन महाराष्ट्र
    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने लागू की नई पाबंदियां दिल्ली सरकार
    महाराष्ट्र: पूर्ण लॉकडाउन के आसार कम, लोगों की आवाजाही पर लग सकती हैं कड़ी पाबंदियां महाराष्ट्र

    महामारी

    कोरोना वायरस से संक्रमित मिली अरविंद केजरीवाल की पत्नी, मुख्यमंत्री ने खुद को भी किया आइसोलेट दिल्ली
    कोरोना संकट: राजनाथ सिंह ने सैन्य बलों से राज्यों की मदद करने को कहा भारतीय सेना
    कोरोना: महाराष्ट्र सरकार ने जारी की संशोधित गाइडलाइंस, अब चार घंटे ही खुलेंगी किराना की दुकानें मुंबई
    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025