कोरोना वायरस: देश में फिर घटे मामले; बीते दिन मिले 1.65 लाख संक्रमित, 3,460 मौतें
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,65,553 नए मामले सामने आए और 3,460 मरीजों की मौत हुई। लगातार तीसरे दिन दैनिक मामलों की संख्या दो लाख से कम रही है।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,78,94,800 हो गई है। इनमें से 3,25,972 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 21,14,508 रह गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 2.76 लाख मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,76,309 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,54,54,320 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 90.80 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,63,839 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 34.32 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 57,13,215 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 94,030 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 25,67,449 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 28,298 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 24,94,385 मामलों और 8,455 मौतों के साथ केरल और 20,39,716 मामलों और 23,261 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 20,295 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 443 मरीजों की मौत हुई। यहां पिछले कुछ हफ्तों से दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।
इसी तरह कर्नाटक में 20,628 लोगों को संक्रमित पाया गया और 492 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 23,513 मामले सामने आए और 198 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 30,016 नए मामले सामने आए और 486 मरीजों की मौत हुई।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 21,20,66,614 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 30,35,749 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 16.98 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.98 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 35.30 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.94 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.65 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.61 लाख मरीजों की मौत हुई है।