NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लेबनान पेजर धमाकों में क्यों आ रहा केरल में जन्में शख्स का नाम?
    अगली खबर
    लेबनान पेजर धमाकों में क्यों आ रहा केरल में जन्में शख्स का नाम?
    लेबनान में पेजर धमाकों में केरल में जन्में रिंसन होजे का नाम सामने आ रहा है

    लेबनान पेजर धमाकों में क्यों आ रहा केरल में जन्में शख्स का नाम?

    लेखन आबिद खान
    Sep 21, 2024
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    17 सितंबर को लेबनान में अचानक एक के बाद सैकड़ों पेजर में धमाके हुए थे। इसमें हजारों लोग घायल हुए थे, जिनमें से अधिकतक हिज्बुल्लाह के लड़ाके बताए जा रहे हैं।

    अभी तक ये पता नहीं चला है कि पेजर में विस्फोटक कैसे और किसने लगाए। इस बीच शुरुआती जांच में केरल में जन्में एक शख्स का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, ये शख्स अब नॉर्वे का नागरिक है।

    केरल

    केरल से जुड़े शख्स के बारे में क्या पता चला?

    हंगरी की समाचार वेबसाइट टेलेक्स के मुताबिक, हिजबुल्लाह को पेजर आपूर्ति करने में नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड नाम की एक बुल्गारिया की कंपनी शामिल थी। इस कंपनी की स्थापना नॉर्वे के नागरिक रिंसन होजे ने की थी।

    जोस मूल रूप से केरल के वायनाड स्थित मनंतावडी के रहने वाले हैं और पिछले साल वे भारत भी आए थे। उन्होंने वायनाड से MBA की पढ़ाई की है और उसके बाद वे नॉर्वे चले गए थे।

    होजे के पिता 

    दर्जी है होजे के पिता

    केरल के अखबार मनोरमा ऑनलाइन के अनुसार, रिंसन के पिता होजे मुथेदम मनांथावड़ी की दुकान में दर्जी का काम करते थे। उन्हें 'टेलर होजे' के नाम से जाना जाता है।

    रिनसन के चचेरे भाई अजू जॉन ने मनोरमा ऑनलाइन को बताया, "उन्होंने मुझे बुल्गारिया में अपनी किसी कंपनी या वहां अपने किसी व्यापारिक संबंध के बारे में कभी नहीं बताया। हम बहुत चिंतित हैं, क्योंकि यह आतंकवादी संगठनों पर हमले से जुड़ा है।"

    अधिक जानकारी

    होजे के बारे में और क्या-क्या पता है?

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होजे का एक जुड़वां भाई जिनसन है, जो ब्रिटेन में है और एक बहन आयरलैंड में है।

    उनके चाचा थंकाचन ने मनोरमा ऑनलाइन को बताया, "जोसे ने मैरी माथा कॉलेज, मनंतावडी से पढ़ाई की है। MBA की पढ़ाई पूरी होने के बाद वो नॉर्वे में केयरटेकर के तौर पर चला गया और बाद में कुछ व्यापारिक फर्मों में काम करने लगे। हमें उसकी नौकरी या उसके व्यवसाय के बारे में नहीं पता है।"

    पेजर धमाके

    पेजर धमाकों में कैसे जुड़ा होजे का नाम?

    जांच में पता चला कि जिन पेजर में धमाके हुए, उन्हें ताइवान स्थित गोल्ड अपोलो कंपनी ने बनाया था।

    हालांकि, कंपनी का कहना है कि ये पेजर हंगरी के बुडापेस्ट स्थित BAC कंसल्टिंग द्वारा बनाए और बेचे गए, जिसका गोल्ड अपोलो के साथ समझौता था।

    टेलेक्स के मुताबिक, BAC कंसल्टिंग ने नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड के साथ एक और सौदा किया और नॉर्टा ग्लोबल की स्थापना केरल में जन्में होजे ने की थी।

    लेबनान

    लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी में हुए थे धमाके

    17 सितंबर को बेरूत में हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर में धमाके हुए। इसमें 12 से अधिक लोगों की जान गई थी। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल थे।

    पेजर धमाकों के अगले ही दिन हिजबुल्लाह सदस्यों के वॉकी-टॉकी, रेडियो समेत अन्य उपकरणों में धमाके हो गए, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 3,000 लोग घायल हुए।

    लेबनान ने इसका जिम्मेदार इजरायल को बताते हुए युद्ध छेड़ने की बात कही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लेबनान
    केरल
    नॉर्वे
    बुल्गारिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लेबनान

    ईरान: जनरल सुलेमानी की मौत के बाद किसने संभाली उनकी कुर्सी? ईरान
    गोदाम में भीषण विस्फोट से लेबनान की राजधानी बेरूत तबाह; 70 की मौत, लगभग 3,000 घायल विस्फोट
    चेन्नई: 12,000 की आबादी के दो किलोमीटर के दायरे में रखा है 740 टन अमोनियम नाइट्रेट भारत की खबरें
    बेरूत में विस्फोट के बाद नीलाम किया गया चेन्नई में रखा लगभग 700 टन अमोनियम नाइट्रेट चेन्नई

    केरल

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: केरल में पहली बार भाजपा ने जीती सीट लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: कौन है सुरेश गोपी, जिन्होंने केरल में खत्म किया भाजपा का सूखा? लोकसभा चुनाव
    केरल से भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने कैबिनेट छोड़ने की खबरों को बताया अफवाह भाजपा सांसद
    कुवैत अग्निकांड में मारे गए केरल निवासियों के परिजनों को 12-12 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा कुवैत

    नॉर्वे

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान
    यहां हुई गजब की शादी, दो फीट का दूल्हा छह फीट की दुल्हन पाकिस्तान समाचार
    ग्लोबल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 10 स्थान नीचे फिसला भारत, जानें क्या रहे कारण चीन समाचार

    बुल्गारिया

    बड़े होंठों वाली बार्बी डॉल की तरह दिखना चाहती थी यह महिला, कर लिया ऐसा हाल बार्बी डॉल
    यहां लगता है अनोखा बाजार, पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी मनपसंद दुल्हन अजब-गजब खबरें
    बेंगलुरु की 62 वर्षीय महिला ने जीता ग्रैंडमा अर्थ का खिताब अजब-गजब खबरें
    मास्क न पहनने के कारण किस प्रधानमंत्री पर जुर्माना लगा था, जिनका मोदी ने किया जिक्र? यूरोप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025