Page Loader
अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा

अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा

Aug 06, 2019
10:41 am

क्या है खबर?

अक्सर लोग कुछ पल की शांति के लिए अपने दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा पर जाते हैं। कई बार न ही आपके दोस्तों के पास समय होता है और न ही परिवारवालों के पास समय होता है, ऐसे में अकेले ही यात्रा करना पड़ता है। अगर आप भी अकेले यात्रा करना चाहते हैं, तो आज हम आपको पाँच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अकेले यात्रा करने के लिए बेहतर हैं।

#1

नॉर्वे: देखें मध्यरात्रि का सूरज

मध्यरात्रि का सूरज, सुहावना मौसम, बाहरी (आउटडोर) गतिविधियों और आकर्षणों का ढेर नॉर्वे अकेले यात्रा करने के लिए गर्मियों में सबसे अच्छी जगह हो सकता है। देश की राजधानी ओस्लो शहर में आपको कई म्यूज़ियम, रेस्टोरेंट और पार्क देखने को मिलेंगे। साथ ही दूर-दूर तक फैली बर्फ़ की चादर आपका मन मोह लेगी। इस तरह आपको अपनी बकेट लिस्ट में से नॉर्दर्न लाइट्स को टिक करने का भी अवसर मिल जाएगा।

#2

न्यूज़ीलैंड: दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक

दुनियाभर में कई देश हैं, लेकिन हर देश यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है। यात्रा के लिए सुरक्षित देशों का नाम आने पर न्यूज़ीलैंड सबसे आगे है। केवल यही नहीं न्यूज़ीलैंड अकेले यात्रा करने वालों के लिए भी बेहतरीन देश है। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता देखकर यक़ीनन यात्रियों का मन प्रसन्न हो जाएगा। आप वहाँ लंबी पैदल यात्रा, ट्रेकिंग या क्रूज़ लेकर यात्रा कर सकते हैं। साथ ही वहाँ आप स्वादिष्ट वाइन का भी आनंद उठा सकते हैं।

#3

आयरलैंड: आँखों को भाएगा ख़ूबसूरत नज़ारा

आयरलैंड की ख़ूबसूरती ऐसी है कि जो भी वहाँ जाता है, वापस आने का मन ही नहीं होता है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में आप UNESCO सिटी की साहित्यिक पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राफ़्टन स्ट्रीट की व्यस्त दुकानों से ख़रीदारी कर सकते हैं। आप चाहें तो केवल विश्व प्रसिद्ध स्टाउट के पिंट के साथ गिनीज़ स्टोरहाउस में आराम कर सकते हैं। इसके अलावा आयरलैंड में आप पुरातात्विक स्थलों और मध्ययुगीन क़िलों को भी देख सकते हैं।

#4

स्पेन: हर तरह के यात्रियों के लिए बेहतरीन देश

आश्चर्यजनक समुद्र बीचों से लेकर सुगंधित और स्वादिष्ट भोजन, आर्ट म्यूज़ियम से लेकर अद्भुत वास्तुकला और नाइटलाइफ़ से लेकर रोमांचक आउटिंग तक स्पेन में आपको सब कुछ मिलेगा। यह देश हर तरह के यात्रियों के लिए बेहतर जगह है। बार्सिलोना में अपने समय के हिसाब से पार्क गुएल, पिकासो म्यूज़ियम और ला बोहेरिया ज़रूर देखें। वहीं, बीच प्रेमी बार्का के पास ओकाटा बीच और टेनेरिफ में सोकोरो बीच पर जा सकते हैं।

#5

जापान: इतिहास और संस्कृति का देश

जापान, इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक कला की वास्तुकला और प्रौद्योगिकी का एक बेहतरीन मिश्रण है। यह अकेले यात्रा करने वालों के लिए बहुत अच्छा देश है। जब आप टोक्यो में हों, तब वहाँ से नज़दीक स्थित गिंजा में ख़रीदारी करें, दुनिया के सबसे ऊँचे टॉवर को देखें और सेंसो जी मंदिर की यात्रा करें। जब आप हलचल और भीड़भाड़ से थक जाएँ, तो क्योटो के लिए बुलेट ट्रेन लें और वहाँ के मंदिरों और गार्डेन का आनंद उठाएँ।

जानकारी

अकेले घूमने की कुछ अन्य जगहें

इनके अलावा, अकेले यात्रा के लिए दुनियाभर के कुछ अन्य बेहतरीन देश जैसे स्विट्जरलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, चिली, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी हैं। इनमें से जहाँ भी आपका मन करें, वहाँ की अकेले यात्रा का आनंद लें।