NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / लेबनान: वॉकी-टॉकी, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में धमाके से 32 की मौत, हजारों घायल
    अगली खबर
    लेबनान: वॉकी-टॉकी, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में धमाके से 32 की मौत, हजारों घायल
    लेबनान में अब वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों में 20 की मौत

    लेबनान: वॉकी-टॉकी, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में धमाके से 32 की मौत, हजारों घायल

    लेखन गजेंद्र
    Sep 19, 2024
    10:40 am

    क्या है खबर?

    लेबनान में सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर में धमाकों के एक दिन बाद रेडियो, वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में धमाके हुए हैं।

    इसमें कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    इसके अलावा बेरूत और दक्षिणी हिस्सों के कई बागानों में सौर ऊर्जा प्रणाली और लैपटॉप में भी विस्फोट हुआ है।

    इससे पहले पेजर में हुए धमाकों में 12 लोगों की मौत हुई थी।

    धमाका

    जापानी कंपनी के बनाए वॉकी-टॉकी में हुआ धमाका

    अल जजीरा के मुताबिक, हाथ में पकड़े जाने वाले जिस वॉकी-टॉकी में धमाका हुआ, वो IC-V82 हैं, जिनका निर्माण जापान की कंपनी ICOM ने किया है।

    वहीं कंपनी का कहना है कि उसने 2014 में इसका उत्पादन बंद कर दिया है। बताया गया है कि हिजबुल्लाह ने रेडियो और पेजर दोनों 5 महीने पहले खरीदे थे।

    विशेषज्ञों का मानना है कि आपूर्ति श्रृंखला में घुसपैठ कर उपकरणों में 1-3 ग्राम शक्तिशाली विस्फोटक भरा गया होगा।

    प्रतिक्रिया

    एक दिन पहले पेजर में हुए थे धमाके

    लेबनान में बुधवार को हुए धमाकों में एक धमाका हिजबुल्लाह द्वारा आयोजित अंतिम संस्कार के निकट भी हुआ, जो पिछले दिनों पेजर विस्फोट में मारे गए लोगों का था।

    बात दें, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों में धमाकों से एक दिन पहले लेबनान के बेरूत और अन्य क्षेत्रों में हिजबुल्लाह सदस्यों के पेजर में धमाके हुए थे।

    जगह-जगह हुए धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई, जिनमें 2 बच्चे शामिल हैं। घटना में 3,000 लोग घायल हुए थे।

    जिम्मेदार

    इजरायल की जासूसी एजेंसी पर शक

    इजरायल ने वॉकी-टॉकी रेडियो धमाकों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन ईरान समर्थित हिजबुल्लाह और लेबनानी सरकार ने इसके पीछे इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद का हाथ बताया है।

    इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने भी वायुसेना बेस में कहा था कि देश युद्ध में एक नया चरण शुरू करने जा रहा है, जिसके लिए साहस जरूरत होगी।

    एक अमेरिकी अधिकारी ने भी यह जानकारी दी कि इजरालय ने कुछ बड़ा करने की जानकारी वाशिंगटन को दी थी।

    बैठक

    पेजर विस्फोट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में होगी बैठक

    मध्य पूर्वी देश लेबनान में घातक पेजर हमलों के बाद अरब देशों के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को बैठक होगी, जिसमें यह मुद्दा उठाया जाएगा।

    बता दें, लेबनान के पेजर विस्फोट में ईरान के 2 राजदूत भी गंभीर घायल हुए हैं, जिनमें से एक की आंख चली गई है।

    संयुक्त राष्ट्र में ईरान के दूत ने बुधवार को कहा कि वह हमले का जवाब देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने अधिकार सुरक्षित रखता है।

    विवाद

    इजरायल और लेबनान की क्या है लड़ाई?

    7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल और हमास के बीच गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद से ही दोनों पक्ष लेबनानी सीमा पर लड़ रहे हैं, जिससे मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

    ईरान समर्थिक हिजबुल्लाह का कहना है कि वह फिलिस्तानियों का समर्थन कर रहा है, जबकि ईरान भी इस युद्ध में कूद गया है।

    आने वाले दिनों में युद्ध में ईरान और अमेरिका के भी शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लेबनान
    इजरायल
    बम विस्फोट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    लेबनान

    ईरान: जनरल सुलेमानी की मौत के बाद किसने संभाली उनकी कुर्सी? ईरान
    गोदाम में भीषण विस्फोट से लेबनान की राजधानी बेरूत तबाह; 70 की मौत, लगभग 3,000 घायल विस्फोट
    चेन्नई: 12,000 की आबादी के दो किलोमीटर के दायरे में रखा है 740 टन अमोनियम नाइट्रेट भारत की खबरें
    बेरूत में विस्फोट के बाद नीलाम किया गया चेन्नई में रखा लगभग 700 टन अमोनियम नाइट्रेट चेन्नई

    इजरायल

    भारत से हथियार लेकर इजरायल जा रहे जहाज को स्पेन ने नहीं दी रुकने की अनुमति स्पेन
    #NewsBytesExplainer: इब्राहिम रईसी की मौत से कितने बदलेंगे मध्य-पूर्व में समीकरण, भारत पर क्या असर? ईरान
    #NewsBytesExplainer: नेतन्याहू के खिलाफ जारी हो सकता है वॉरंट, क्या गिरफ्तार होंगे इजरायली प्रधानमंत्री? इजरायल-हमास युद्ध
    इजरायल को झटका, फिलिस्तीन को राज्य की मान्यता देंगे स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे स्पेन

    बम विस्फोट

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान: काबुल में तालिबानी विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, 6 की मौत अफगानिस्तान
    पंजाब: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास 36 घंटे के अंदर दूसरा धमाका, एक घायल पंजाब
    पश्चिम बंगाल: एक हफ्ते में 3 बड़े विस्फोटों के बाद पुलिस की कार्रवाई, 100 गिरफ्तार पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025